

Varun Dhawan Regret Statement: फिल्म इंडस्ट्री में अभिनेताओं के लिए सही टाइम पर सही फैसला लेना कितना जरूरी होता है, इसका अंदाजा आप वरुण धवन की इस बात से लगा सकते हैं। इन दिनों वरुण धवन अपनी नई कॉमेडी फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' की कामयाबी का लुत्फ उठा रहे है। इसी बीच एक्टर वरुण धवन अचानक एक पुराने फैसले को लेकर चर्चा में आ गए हैं।
आमतौर पर कलाकार अपनी छोड़ी हुई फिल्मों पर बात करने से बचते हैं, लेकिन वरुण धवन ने ईमानदारी से अपनी एक ऐसी बड़ी गलती को स्वीकार किया है जिसने उनके करियर का रुख बदल बदल दिया होता। वरुण ने माना कि उनके हाथ से एक ऐसी फिल्म निकल गई जिसने न सिर्फ बंपर कमाई की बल्कि बॉक्स ऑफिस पर मील का पत्थर साबित हुई।
दरअसल ये मामला तब सामने आया जब वरुण धवन एक इंटरव्यू के दौरान अपने फिल्मी सफर के उतार-चढ़ाव शेयर कर रहे थे। इस दौरान जब उनसे पूछा गया कि क्या कभी किसी ऐसी फिल्म को ना कहने का अफसोस हुआ जो बाद में कल्ट क्लासिक बनी? इस पर वरुण धवन ने बिना किसी हिचकिचाहट के साल 2018 की मशहूर थ्रिलर फिल्म 'अंधाधुन' का नाम लिया। वरुण ने बताया कि इस फिल्म की कहानी सबसे पहले उन्हीं के पास आई थी और उन्हें इसका मूल विचार बेहद पसंद भी आया था।
जब इस फिल्म बननी शुरू हुई तब वरुण धवन सिनेमा जगत के सबसे बिजी अभिनेताओं में से एक थे। उनके पास पहले से ही कई बड़े प्रोजेक्ट्स थे और वह दूसरी फिल्मों की शूटिंग में पूरी तरह बिजी रहते थे। वहीं दूसरी तरफ डायरेक्टर श्रीराम राघवन इस अनोखी कहानी पर बिना किसी देरी के तुरंत काम शुरू करना चाहते थे। वरुण धवन के पास उन दिनों तारीखें खाली नहीं थीं और इसी व्यस्तता के चलते अंधाधुन का बेहतरीन मौका उनके हाथ से फिसल गया।
अभिनेता वरुण धवन के फिल्म के मना करने के बाद यह फिल्म आयुष्मान खुराना के खाते में चली गई और इसके बाद जो हुआ वह जगजाहिर है। निर्देशक श्रीराम राघवन के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाते हुए 400 करोड़ रुपये से अधिक का वर्ल्डवाइड कमाई की थी।
अंधाधुन फिल्म ने 3 राष्ट्रीय पुरस्कार भी अपने नाम किए, जिसमें सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म और आयुष्मान खुराना के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का नेशनल अवार्ड शामिल था। बतादें कि वरुण धवन इससे पहले श्रीराम राघवन के साथ फिल्म 'बदलापुर' में काम कर चुके थे, जहां उनकी एक्टिंग को काफी तारीफ मिली थी।