राधिका यादव की हत्या पर भड़कीं ऋचा चड्ढा, पिता दीपक यादव को बताया कायर

17 साल की टेनिस प्लेयर राधिका यादव की हत्या ने पूरे देश को झकझोर दिया है। अब इस दिल दहला देने वाली घटना पर ऋचा चड्ढा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए उसके पिता दीपक यादव को फटकार लगाई है।
richa chadha
राधिका के पिता दीपक यादव पर भड़कीं ऋचा चड्ढा (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Radhika Ydav Murder: उत्तर प्रदेश की 17 वर्षीय उभरती हुई टेनिस प्लेयर राधिका यादव की हत्या ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इस सनसनीखेज ऑनर किलिंग के मामले में अब बॉलीवुड एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा ने अपनी कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए आरोपी पिता दीपक यादव की न सिर्फ कड़ी आलोचना की, बल्कि उन लोगों पर भी निशाना साधा जो इस हत्या को इज्जत से जोड़कर सही ठहरा रहे हैं।

दरअसल, ऋचा ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि "अपने ही बच्चे को मारना कोई इज्जत की बात नहीं होती। अगर पहले कुछ लोगों ने राधिका के बारे में बातें की हों, तो अब पूरी दुनिया दीपक यादव को हमेशा एक लूजर के तौर पर याद रखेगी। दीपक यादव, तुमने इतिहास में अपना नाम एक कायर और हारने वाले पिता के रूप में दर्ज कराया है।"

ऋचा चड्ढा ने पोस्ट शेयर कर राधिका यादव हत्याकांड पर दी प्रतिक्रिया

एक्ट्रेस यहीं नहीं रुकीं, उन्होंने आगे लिखा, "सबसे खौफनाक बात यह है कि कुछ मर्द इस कत्ल को जायज ठहरा रहे हैं। ऐसे लोग भी लूजर हैं और समाज के लिए खतरा हैं।"

ऋचा की यह तीखी प्रतिक्रिया उस वीडियो के बाद आई जिसमें राधिका की एक दोस्त ने खुलासा किया कि राधिका को अक्सर उसके कपड़ों, लड़कों से बात करने और अपनी मर्जी से जिंदगी जीने के लिए शर्मिंदा किया जाता था। यही नहीं, राधिका की सफलता और आजादी ही उसके पिता के लिए समस्या बन गई थी।

पिता दीपक यादव ने बेटी को मारी थी गोली

रिपोर्ट्स के मुताबिक, दीपक यादव ने घरेलू विवाद के बाद अपनी बेटी को गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। यह मामला एक बार फिर ऑनर किलिंग और पिता की मानसिकता पर सवाल करता है, जहां बेटियों की आजादी, आत्मनिर्भरता और सपने समाज के कुछ हिस्सों को अब भी नागवार गुजरते हैं।

सोशल मीडिया पर ऋचा चड्ढा के बयान को खूब समर्थन मिल रहा है। कई यूजर्स ने उनकी पोस्ट पर कमेंट करते हुए कहा कि आज के समय में ऐसी स्पष्ट और साहसी आवाजों की जरूरत है। हालांकि, अब देखना होगा कि न्याय व्यवस्था दीपक यादव को किस हद तक सजा देती है।