वरुण धवन ने खास वीडियो किया पोस्ट, बताया कब 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' का पहला गाना होगा रिलीज

Varun Dhawan Video Viral: वरुण धवन ने अपने इंस्टा पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो अपकमिंग फिल्म के सॉन्ग ‘बिजुरिया’ पर सोनू निगम के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं और बताया कि ये गाना कब रिलीज होगा।
Bijuria
वरुण धवन, सोनू निगम (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Tulsi Kumari of Sunny Sanskari Bijuriya Song: बॉलीवुड स्टार वरुण धवन और जाह्नवी कपूर की अपकमिंग फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। फिल्म का टीजर पहले ही दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह पैदा कर चुका है और अब मेकर्स ने इसका पहला गाना ‘बिजुरिया’ रिलीज करने की घोषणा कर दी है।

दरअसल, वरुण धवन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो बॉलीवुड के मशहूर गायक सोनू निगम के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में दोनों की एनर्जी और मस्ती देखकर फैंस को अंदाजा लग गया है कि गाना कितना धमाकेदार होने वाला है। वरुण की इस पोस्ट के बाद से ही सोशल मीडिया पर #BijuriaSong ट्रेंड करने लगा है।

वरुण धवन पोस्ट शेयर कर लिखा खास कैप्शन

वीडियो शेयर करते हुए वरुण धवन ने लिखा, “यह मेरा बचपन का गाना है। मैंने इस पर स्कूल में डांस किया था और अपने भाई की शादी में भी खूब मस्ती की थी। अब यही गाना मेरी फिल्म में शामिल हो रहा है। ‘बिजुरिया’ 3 सितंबर को रिलीज होगा।”

1999 का सुपरहिट गाना ‘बिजुरिया’

खास बात ये है कि ‘बिजुरिया’ कोई नया गाना नहीं है, बल्कि 1999 में रिलीज हुए सोनू निगम के एलबम ‘मौसम’ का सुपरहिट ट्रैक है। इस गाने को खुद सोनू निगम ने गाया और लिखा था, जबकि इसका म्यूजिक रवि पवार ने कंपोज किया था। नब्बे के दशक का यह मस्तीभरा गाना आज भी म्यूजिक लवर्स के दिलों में बसा हुआ है। अब इसे ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ के लिए नए अंदाज में रीक्रिएट किया गया है।

फिल्म की स्टारकास्ट और रिलीज डेट

‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ का निर्देशन शशांक खेतान ने किया है और इसे करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म में वरुण धवन और जाह्नवी कपूर के अलावा सान्या मल्होत्रा, रोहित सराफ, मनीष पॉल और अक्षय ओबेरॉय भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। बता दें, यह फिल्म 2 अक्टूबर 2025 को रिलीज होगी। खास बात यह है कि इसी दिन ऋषभ शेट्टी की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘कंतारा: चैप्टर 1’ भी सिनेमाघरों में दस्तक देगी। ऐसे में बॉक्स ऑफिस पर दोनों फिल्मों के बीच जबरदस्त मुकाबला देखने को मिलेगा।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com