वाशु भगनानी और डेविड धवन के कानूनी विवाद के बीच फराह खान ने ली चुटकी, Varun Dhawan ने भी दिया मजेदार जवाब
Farah Khan House: वाशु भगनानी और डेविड धवन के कानूनी विवाद के बीच फराह खान के घर हुई एक मजेदार बातचीत चर्चा में आ गई। वरुण धवन के देर से पहुंचने पर फराह ने वाशु भगनानी का नाम लेकर चुटकी ली।
- Written By: सोनाली झा
फराह खान और वरुण धवन (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Varun Dhawan Funny Moment: बॉलीवुड में इन दिनों निर्माता वाशु भगनानी और निर्देशक डेविड धवन के बीच चल रहा कानूनी विवाद सुर्खियों में बना हुआ है। इसी बीच एक हल्के-फुल्के मजाक ने इस मामले को फिर से चर्चा में ला दिया। यह दिलचस्प वाकया कोरियोग्राफर और फिल्म निर्देशक फराह खान के घर पर हुआ, जहां अभिनेता वरुण धवन और उनके पिता डेविड धवन पहुंचे थे।
बताया जा रहा है कि सबसे पहले डेविड धवन फराह खान के घर पहुंचे। कुछ समय बाद वरुण धवन भी वहां पहुंचे और अपने साथ फराह के हाउस हेल्प तथा सोशल मीडिया स्टार दिलीप के लिए खास गिफ्ट लेकर आए। घर में प्रवेश करते ही वरुण ने मजाकिया अंदाज में कहा कि यह घर तो अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के घर से भी बेहतर है। मेरे पास दिलीप के लिए कुछ खास है।
वाशु भगनानी का नाम आते ही छिड़ी हंसी
फराह खान ने वरुण से मजाक में पूछा कि वह इतनी देर से क्यों आए और उनके लिए कोई गिफ्ट क्यों नहीं लाए। इस पर वरुण ने मुस्कुराते हुए कहा कि उनसे यह सवाल न पूछा जाए। तभी फराह ने चुटकी लेते हुए कहा कि क्या तुम वाशु जी से मिलने गए थे? यह सुनते ही कमरे में मौजूद सभी लोग हंसने लगे। वरुण ने भी उसी अंदाज में जवाब दिया कि वह वही मामला सुलझाने गए थे। इस हल्के-फुल्के मजाक ने माहौल को और भी खुशनुमा बना दिया।
सम्बंधित ख़बरें
Jana Nayagan Movie Review: दर्शकों के दिलों पर छायी जननायकन, विजय की आखिरी फिल्म से गूंजा सिनेमाहॉल
Jana Nayagan X Review: आखिरी फिल्म में दिखा सुपरस्टार विजय का जलवा, फैंस ने दिया लाजवाब फेयरफेल गिफ्ट
The Odyssey BO Collection: छठें दिन भी बरकरार रहा द ओडिसी का जलवा, फिर भी 100 करोड़ क्लब से बस कुछ कदम दूर
Ajay Devgn की ‘धमाल 4’ का बॉक्स ऑफिस पर कमाल, 13 दिनों में 133 करोड़ पार, 200 करोड़ क्लब पर नजर
क्या है पूरा विवाद
दरअसल, वाशु भगनानी और डेविड धवन के बीच म्यूजिक और क्रिएटिव राइट्स को लेकर कानूनी विवाद चल रहा है। वाशु भगनानी ने कुछ संस्थाओं और संबंधित पक्षों के खिलाफ अदालत का दरवाजा खटखटाया है। उनका आरोप है कि उनकी फिल्मों से जुड़े अधिकारों का इस्तेमाल उचित अनुमति के बिना किया गया। इस विवाद में फिल्म बीवी नंबर 1 का नाम भी सामने आया है।
सिद्धांतों की लड़ाई बता चुके हैं वाशु
हाल ही में आयोजित एक ऑनलाइन प्रेस कॉन्फ्रेंस में वाशु भगनानी ने कहा था कि यह मामला केवल आर्थिक नहीं, बल्कि सिद्धांतों और नैतिक मूल्यों से जुड़ा हुआ है। उनके अनुसार, फिल्म उद्योग विश्वास और रिश्तों पर टिका होता है, और जब यह भरोसा टूटता है तो उसका असर गहरा होता है। फिलहाल, जहां कानूनी प्रक्रिया जारी है, वहीं फराह खान के घर हुई यह मजेदार बातचीत सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है।
