सलमान खान के शर्टलेस अंदाज पर वरुण धवन का आया रिएक्शन, पिता डेविड धवन के साथ देखा बिग बॉस 20 का वीकेंड का वार

Varun Dhawan Bigg Boss 20: वरुण धवन ने पिता डेविड धवन के साथ बिग बॉस 20 का वीकेंड का वार एपिसोड देखा। सलमान खान के शर्टलेस होकर ट्रोलर्स को जवाब देने वाले अंदाज पर वरुण ने प्रतिक्रिया दी।
Varun Dhawan Salman Khan Shirtless
डेविड धवन, सलमान खान और वरुण धवन(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Varun Dhawan Salman Khan Shirtless: सलमान खान इन दिनों अपने रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' के चलते लगातार चर्चा में हैं। हाल ही में शो के ‘वीकेंड का वार’ एपिसोड में सलमान का अलग अंदाज देखने को मिला। ऑनलाइन ट्रोलिंग और पैपराजी के रवैये पर नाराजगी जाहिर करते हुए उन्होंने नेशनल टेलीविजन पर अपनी शर्ट उतार दी। सलमान का यह अंदाज सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। अब एक्टर वरुण धवन ने भी उनके इस अंदाज पर प्रतिक्रिया दी है।

वरुण धवन ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वह अपने पिता और फिल्ममेकर डेविड धवन के साथ ‘बिग बॉस 20’ का ‘वीकेंड का वार’ एपिसोड देखते नजर आ रहे हैं। वीडियो में टीवी स्क्रीन पर सलमान खान शर्टलेस दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान वरुण ने क्लैपिंग वाला इमोजी शेयर किया, जिससे साफ था कि उन्हें सलमान का यह अंदाज पसंद आया। वरुण और डेविड का साथ बैठकर शो देखना भी सोशल मीडिया पर ध्यान खींच रहा है।

सलमान ने शो में वरुण का भी किया था जिक्र

दरअसल, 'वीकेंड का वार' में सलमान खान ने ऑनलाइन ट्रोलिंग के मुद्दे पर बात करते हुए अपने भाई सोहेल खान और वरुण धवन का जिक्र किया था। उन्होंने कहा कि किसी की सेहत को लेकर चिंता जताना और उसके लुक्स का मजाक उड़ाना दो अलग-अलग बातें हैं। सलमान ने उदाहरण देते हुए कहा कि किसी से यह कहना कि आप ठीक नहीं लग रहे हो या आपका वजन कम हो गया है चिंता जताना हो सकता है।

सलमान ने ट्रोलर्स को दिया था जवाब

अपनी बात रखने के बाद सलमान खान ने स्टेज पर अपनी टोपी और शर्ट उतार दी। उन्होंने अपने वजन और लुक्स को लेकर ट्रोल करने वालों को जवाब देते हुए कहा कि उन्हें ट्रोल करना है तो कर लें। इसके बाद उन्होंने कैमरे के सामने अपने लुक को दिखाते हुए ट्रोलर्स को चुनौती दी। सलमान के इस अंदाज पर सोशल मीडिया पर कई तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं।

Varun Dhawan Salman Khan Shirtless
रानी चटर्जी ने भोजपुरी एक्ट्रेसेस की ट्रोलिंग पर जताई चिंता, बोलीं- हमें अपने लिए स्टैंड खुद लेना पड़ता है

वरुण और सलमान की खास बॉन्डिंग

वरुण धवन की इंस्टाग्राम स्टोरी भी चर्चा में आ गई, जिसमें वह पिता डेविड धवन के साथ सलमान का यह अंदाज देखते नजर आए। वरुण धवन और सलमान खान के बीच अच्छी बॉन्डिंग भी देखने को मिलती रही है। सलमान का शो में वरुण का जिक्र करना और इसके बाद वरुण का उनकी बातों पर प्रतिक्रिया देना इसी सिलसिले की एक झलक है। फिलहाल वरुण की यह इंस्टाग्राम स्टोरी फैंस का ध्यान खींच रही है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com