Rani Chatterjee Trolling: रानी चटर्जी ने बॉडी शेमिंग पर बयां किया दर्द, सलमान खान के स्टैंड की जमकर की तारीफ

Rani Chatterjee On Salman Khan: भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी ने बॉडी और एज शेमिंग को लेकर अपना दर्द शेयर किया है। उन्होंने 'बिग बॉस 20' में सलमान खान के ट्रोलिंग के खिलाफ स्टैंड की तारीफ की।
Salman Khan And Rani Chatterjee
सलमान खान और रानी चटर्जी (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Rani Chatterjee On Body Shaming: भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी ने बॉडी शेमिंग और एज शेमिंग को लेकर अपना दर्द शेयर किया है। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि किस तरह भोजपुरी इंडस्ट्री की अभिनेत्रियों को लंबे समय से ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता है। इसी के साथ उन्होंने सलमान खान की भी तारीफ की, जिन्होंने ‘बिग बॉस 20’ के वीकेंड का वार में बॉडी शेमिंग और पैपराजी के व्यवहार का मुद्दा उठाया।

'बिग बॉस 20' के शनिवार के वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान खान ने बॉडी शेमिंग को लेकर ट्रोलर्स पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने अपनी शर्ट खोलकर ट्रोलर्स से कहा कि अब करो ट्रोल। सलमान के इस अंदाज के बाद सोशल मीडिया पर उनकी चर्चा हुई। इसी बीच रानी चटर्जी ने भी अपनी इंस्टा स्टोरी के जरिए सलमान की तारीफ की। उन्होंने कहा कि सलमान ने उन महिलाओं के लिए आवाज उठाई है, जो रोजाना बॉडी शेमिंग और एज शेमिंग का सामना करती हैं।

भोजपुरी एक्ट्रेस हूं, अपने लिए स्टैंड खुद लेना पड़ता है

रानी ने अपनी पोस्ट में लिखा कि भोजपुरी एक्ट्रेस होने के नाते उन्हें और दूसरी अभिनेत्रियों को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता है। कई बार कुछ यूट्यूबर्स और सोशल मीडिया अकाउंट्स से भी अभिनेत्रियों को निशाना बनाया जाता है। एक्ट्रेस ने सलमान खान के उस सवाल का भी जिक्र किया, जिसमें उन्होंने पैपराजी के प्रेस कार्ड को लेकर सवाल उठाया था। रानी ने कहा कि सलमान की बात सुनकर उन्हें खुशी हुई क्योंकि उन्होंने महिलाओं के पक्ष में आवाज उठाई।

Rani Chatterjee On Salman Khan
रानी चटर्जी का पोस्ट (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

बॉडी से लेकर चरित्र तक पर होती है ट्रोलिंग

रानी चटर्जी ने अपने अनुभव शेयर करते हुए कहा कि भोजपुरी एक्ट्रेसेस को सिर्फ उनके लुक या बॉडी को लेकर ही नहीं, बल्कि उनके चरित्र तक को लेकर भी ट्रोल किया जाता है। उनके मुताबिक, कई अभिनेत्रियों ने सार्वजनिक तौर पर ट्रोलिंग के खिलाफ आवाज उठाई है। उन्होंने कहा कि भोजपुरी इंडस्ट्री में महिलाओं को अक्सर अपने लिए खुद ही स्टैंड लेना पड़ता है।

Salman Khan And Rani Chatterjee
ऋतिक रोशन की पॉपुलैरिटी का ऐसा था असर, स्कूल बोर्ड ने किताबों में नाम जोड़ने का रखा था प्रस्ताव

खुद को बताया सलमान खान का फैन

रानी ने यह भी लिखा कि उन्हें खुशी हुई कि सलमान खान ने महिलाओं के लिए खुलकर बात की। रानी चटर्जी ने अपनी पोस्ट में सलमान खान के प्रति सम्मान और फैन होने की बात भी कही। उन्होंने सलमान के स्टैंड की सराहना करते हुए कहा कि उन्हें गर्व है कि वह उनकी फैन हैं। रानी की इन पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर उनके बयान की भी चर्चा हो रही है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com