सातवें दिन ‘वध 2’ की फूल गईं सांसें, ‘ओ रोमियो’ की एंट्री से बिगड़ा खेल, 17 लाख की कमाई ने बढ़ाई टेंशन
Vadh 2 Collection: संजय मिश्रा और नीना गुप्ता की वध 2 सातवें दिन सिर्फ 17 लाख रुपये कमा पाई। बॉर्डर 2, मर्दानी 3 और नई रिलीज O Romeo से कड़ी टक्कर के चलते फिल्म का बॉक्स ऑफिस सफर मुश्किल नजर आ रहा है।
- Written By: सोनाली झा
संजय मिश्रा और नीना गुप्ता (फोटो- सोशल मीडिया)
Vadh 2 Box Office Collection Days 7: सस्पेंस और थ्रिलर से भरपूर फिल्म Vadh 2 बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष करती नजर आ रही है। जसपाल सिंह संधू के निर्देशन में बनी इस फिल्म में संजय मिश्रा और नीना गुप्ता मुख्य भूमिका में हैं। 6 फरवरी 2026 को रिलीज हुई इस फिल्म को सिनेमाघरों में एक हफ्ता पूरा हो चुका है, लेकिन कमाई के आंकड़े मेकर्स के लिए चिंता बढ़ा रहे हैं।
फिल्म को समीक्षकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। खासकर संजय मिश्रा और नीना गुप्ता की एक्टिंग की जमकर तारीफ हो रही है। हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर इसका असर सीमित ही दिख रहा है। पहले ही हफ्ते में फिल्म की रफ्तार धीमी पड़ गई है। ‘वध 2’ के सामने कई बड़ी फिल्मों की चुनौती रही है। पहले से सिनेमाघरों में मौजूद ‘बॉर्डर 2’ और ‘मर्दानी 3’ के बीच इसे स्क्रीन स्पेस की दिक्कत हुई, वहीं अब रोमांटिक ड्रामा O Romeo इसकी राह में नई बाधा बनकर सामने आ गई है। ऐसे में दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींच पाना फिल्म के लिए मुश्किल साबित हो रहा है।
वध 2 की कमाई
कमाई की बात करें तो फिल्म ने ओपनिंग डे पर 50 लाख रुपये का कलेक्शन किया। दूसरे दिन इसमें उछाल आया और 85 लाख रुपये की कमाई हुई। तीसरे दिन फिल्म ने 1 करोड़ रुपये का आंकड़ा छुआ, जो अब तक का सबसे बेहतर दिन रहा। लेकिन इसके बाद गिरावट शुरू हो गई। चौथे दिन कमाई 30 लाख रुपये पर सिमट गई। पांचवें दिन 35 लाख और छठे दिन 25 लाख रुपये का कलेक्शन दर्ज किया गया।
सम्बंधित ख़बरें
शाहरुख खान की ‘किंग’ से टला क्लैश, अब नई तारीख पर रिलीज होगी Aneet Padda की ‘शक्ति शालिनी’
‘आप बिहारी है’, जब Shekhar Suman से बोले नितिन गडकरी, शो में छाए हंसी के ठहाके
कान्स 2026 में ब्लैक गाउन पहन Huma Qureshi ने बिखेरा ग्लैमर, तस्वीरों ने इंटरनेट पर मचाया तहलका
Moushumi Chatterjee ने की जीतेंद्र की समय पाबंदी की तारीफ, बोलीं- शूटिंग से एक घंटा पहले हो जाते थे तैयार
वध 2 की बजट
सातवें दिन यानी पहले गुरुवार को फिल्म ने महज 17 लाख रुपये का कारोबार किया। इसी के साथ ‘वध 2’ की कुल कमाई सात दिनों में 3.42 करोड़ रुपये पहुंच गई है। करीब 8 करोड़ रुपये के बजट में बनी यह फिल्म अभी तक अपनी लागत का आधा भी नहीं निकाल पाई है। आने वाले वीकेंड में यदि कलेक्शन में उछाल नहीं आता, तो फिल्म के लिए बजट निकालना मुश्किल हो सकता है। अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि क्या ‘वध 2’ आने वाले दिनों में बॉक्स ऑफिस पर वापसी कर पाएगी या नहीं।
