उर्फी जावेद ने पिंक कलर की बोल्ड ड्रेस में लूटा फैंस का दिल, देखें वायरल Photos
- Written By: सोनू शुक्ला
मुंबई: बिग बॉस फेम उर्फी जावेद (Urfi Javed) लगातार अपने फैशन को लेकर सुर्खियों में बनी हुए है। उनका यह फैशन कई लोगों को पसंद आता है तो किसी को नहीं। लेकिन उर्फी अपने बोल्ड व बिंदास अंदाज की वजह से लोगों के दिल में जगह बना चुकी है। वह हाल ही में बिग बॉस ओटीटी में कंटेस्टेंट के तौर पर नज़र आईं थी।
उर्फी बिगबॉस के घर के बाहर आने के बाद लगातार सोशल मीडिया पर एक्टिव है। उर्फी हमेशा अपने फैंस से जुड़े रहने के लिए अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी फोटोज और वीडियो शेयर करती रहती है। उर्फी फिर एक बार सुर्खियों में आ गई है।
ऐसे में उर्फी ने फिर एक बार अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तस्वीर शेयर की है। तस्वीर में उर्फी ने पिंक कलर की अजीब और गरीब ड्रेस में नजर आ रही हैं। उर्फी की इस ड्रेस में कैप भी है जो उन्होंने अपने सिर पर पहन रखी हैं। उन्होंने ने अपना लुक कम्पलीट करने के लिए गले में एक लॉकेट पहन रखा हैं। उर्फी ने अपने बालों को खुले ही रखे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
नसीरुद्दीन शाह ने कहा जोकर तो अनुपम खेर ने उन्हें नशेड़ी बताया, सोशल मीडिया पर मचा बवाल! जानें पूरा मामला
ईमानदारी की ऐसी मिसाल नहीं देखी होगी! दोस्त से उधार लिए थे 1000 रुपए, 35 साल बाद सूद समेत लौटाने पहुंचा शख्स
चेहरा छिपाकर सरकारी बस में चढ़े परिवहन मंत्री, कंडक्टर ने छुट्टे पैसे ना होने पर बस से उतारा, देखें VIDEO
Alliance Controversy: डॉली जावेद के सपोर्ट में उतरीं बहन उर्फी जावेद, रीवा किशन को कहा- पिछले जनम में सांप थी
उर्फी ने तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- ‘आइए रात के आसमान को सजाने वाले सितारों की प्रशंसा करें। आज का लुक ‘मुंबई अचीवर्स अवार्ड्स’ के लिए। मैं इस अवार्ड के लिए बहुत आभारी हूं। मुझे इस प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित करने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद।’ उर्फी का ये लुक सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
वर्क फ्रंट की बात करें तो हाल ही में बिग बॉस OTT (Bigg Boss OTT) का भी हिस्सा बनी थीं लेकिन 8वें दिन एविक्ट हो गईं। इसके अलावा चंद्र नंदिनी, मेरी दुर्गा, बेपनाह, जीजी मां और डायन जैसे टीवी शोज में नजर आ चुकी हैं। उर्फी इन दिनों अपने लुक्स और स्टाइल की वजह से भी सुर्खियों में हैं। उर्फी पर उनके ड्रेस सेंस पर कई लोगों ने सवाल भी उठाए हैं। लेकिन उर्फी इन सब की परवाह नहीं करती है। उर्फी जावेद सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और आए दिन अपनी बोल्ड तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।
