Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

उर्फी जावेद का बदला अंदाज, मराठी लुक में देख फैंस हुए हैरान, बोले- मेरी आंखें…

उर्फी जावेद ने इस बार मराठी लुक में सबको चौंका दिया। इंस्टाग्राम पर शेयर की गई फोटोज में उर्फी हरे ब्लाउज और लाल बॉर्डर वाली बनारसी साड़ी में पारंपरिक अंदाज में नजर आईं।

  • Written By: सोनाली झा
Updated On: Jul 06, 2025 | 07:59 PM

उर्फी जावेद का बदला अंदाज

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: हमेशा अपने अतरंगी फैशन सेंस से सोशल मीडिया पर चर्चा में रहने वाली उर्फी जावेद ने इस बार अपने फैंस को एक सुखद झटका दे दिया है। इस बार न कटआउट ड्रेस, न प्लास्टिक क्राफ्ट बल्कि देसी अंदाज में उर्फी ने ऐसा जलवा बिखेरा कि हर कोई हैरान रह गया। उर्फी ने इंस्टाग्राम पर अपनी लेटेस्ट फोटोज पोस्ट कीं, जिसमें वह पारंपरिक बनारसी साड़ी में नजर आ रही हैं।

उर्फी ने फोटोज में हरे रंग के ब्लाउज और लाल दबके वाली बनारसी साड़ी पहनी है। उनके बालों का सादा बन हेयरस्टाइल, गले में एक सिंपल नेकपीस और बिना किसी ओवर एक्सेसरीज के यह लुक बेहद सादगी भरा और मनमोहक नजर आ रहा है। ये वहीं उर्फी हैं जिन्हें अक्सर फैशन के नाम पर बोल्ड एक्सपेरिमेंट करते देखा जाता है, लेकिन इस बार उनका अंदाज पूरी तरह देसी और ग्रेसफुल है।

उर्फी ने इस लुक को शेयर करते हुए अपनी डिजाइनर का धन्यवाद किया और कैप्शन में लिखा कि इस अद्भुत साड़ी के लिए धन्यवाद। आपको विशेष धन्यवाद इसे इतनी खूबसूरती से सजाने के लिए। उनकी पोस्ट पर न सिर्फ फैंस बल्कि सेलेब्स ने भी कमेंट्स की बौछार कर दी। एक्ट्रेस जन्नत जुबैर ने स्माइली इमोजी डाली, वहीं सोनल चौहान ने दिल वाली इमोजी और पूजा अग्रवाल ने फायर इमोजी के जरिए उर्फी की तारीफ की।

ये भी पढ़ें- करीना कपूर का ग्लोबल ब्रांड को जवाब, देसी चप्पल पहनकर दिया कारीगरों को सम्मान

उर्फी जावेद की फोटोज पर फैंस ने भी जमकर कमेंट किया। एक यूजर ने लिखा कि बहुत सुंदर लग रही हो। दूसरे यूजर ने लिखा कि ये मराठी लुक सबसे बेस्ट है। एक और यूजर ने मजे लेते हुए लिखा कि मराठी टीचर उर्फी। वहीं एक ने हंसी में लिखा कि लगता है मेरी आंखें खराब हो गई हैं, उर्फी साड़ी में? उर्फी जावेद हाल ही में रियलिटी शो ‘द ट्रेटर्स’ जीतने के बाद चर्चा में थीं। इसके अलावा वे ‘एंगेज्ड, रोका या धोखा’ और ‘फॉलो कर लो यार’ जैसे शोज में भी नजर आ चुकी हैं।

Uorfi javed changed style fans were surprised to see her in marathi look

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 06, 2025 | 07:59 PM

Topics:  

  • Celebrity News
  • Entertainment News
  • TV Gossip

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.