Samantha Ruth Prabhu: शाहरुख खान और अजय देवगन से उलट सामंथा रुथ प्रभु ने ठुकरा दी करोड़ों की डील

Samantha Ruth Prabhu: शाहरुख खान और अजय देवगन धड़ल्ले से पान मसाला का प्रचार करते हैं, लेकिन सामंथा रुथ प्रभु ने हाल फिलहाल ऐसे किसी भी विज्ञापन को करने से मना कर दिया है, जिससे लोगों की सेहत पर खराब असर पड़ता है।
Shahrukh Khan and Ajay Devgan With Samantha Ruth Prabhu
सामंथा रुथ प्रभु ने इसलिए ठुकराया करोड़ों का ऑफर, वजह जानकार रह जाएंगे हैरान
Published on: 
Updated on: 

Samantha Ruth Prabhu: सामंथा रुथ प्रभु ने हाल ही में एक बड़ा खुलासा किया है और बताया है कि वह इस समय ऐसा कोई भी विज्ञापन नहीं कर रही हैं जिसकी वजह से लोगों की सेहत पर बुरा असर पड़ता है। उन्होंने बताया कि उन्होंने बचपन में कुछ गलतियां की है वह नहीं चाहती है कि वही गलतियां आज की युवा पीढ़ी दोहराए। समांथा प्रभु के काम की अगर बात करें तो साल 2012 में उनकी पहली हिंदी फिल्म 'एक दीवाना था' आई थी। अब 13 साल बाद वह एक बार फिर हिंदी सिनेमा में आने को पूरी तरह से तैयार हैं। बताया जा रहा है कि जल्द ही उनकी नई अपकमिंग फिल्म का ऐलान होने वाला है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक एक बड़ा प्रोडक्शन हाउस जो पहले भी कई साउथ की कलाकारों को बॉलीवुड में प्रवेश दिला चुका है, सामंथा रुथ प्रभु के साथ अपनी अगली फिल्म का ऐलान कर सकता है। सामंथा रुथ प्रभु ने अपने प्रोडक्शन हाउस में बन रही फिल्म की शूटिंग की शुरुआत कर दी है। सामंथा रुथ प्रभु के हिंदी प्रोजेक्ट की अगर बात करें तो वह एक हिंदी फिल्म 'एक दीवाना था' में नजर आई थी, इसके अलावा वह 'फैमिली मैन 2' नाम की सीरीज में नजर आ चुकी है। जिसमे वो मनोज बाजपेई के साथ नजर आई थी। सिटाडेल हनी बनी सीरीज में भी उन्होंने जबरदस्त भूमिका निभाई और अब वह एक बार फिर बॉलीवुड में अपना दमखम दिखाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

वह हिंदी फिल्मों में काम करने की तैयारी कर रही हैं, बीते चार-पांच साल से उन्होंने इसके लिए प्रयास तेज कर दिया है। इसी के चलते उन्होंने किसी भी ऐसे विज्ञापन को करने से मना कर दिया है, जिसके चलते लोगों की सेहत पर खराब असर पड़ता हो। सॉफ्ट ड्रिंक और सौंदर्य क्रीम के दर्जनों प्रस्ताव उन्हें मिले थे लेकिन उन्होंने वह विज्ञापन करने से साफ मना कर दिया। इतना ही नहीं सामंथा रुथ प्रभु ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि उन्होंने 1 साल के भीतर 15 ब्रांड के एंडोर्समेंट को मना किया है, जिससे उन्हें करोड़ों रुपए का नुकसान हुआ, लेकिन उनका यह मानना है कि यह अभिनेता के तौर पर हमें लोगों की सेहत का ध्यान रखना चाहिए।

Navbharat Live
navbharatlive.com