आयुष्मान खुराना की 'उड़ता तीर' का फर्स्ट लुक जारी, स्पाई कॉमेडी में दिखाई देगा जबरदस्त ट्विस्ट

Udta Teer First Look Out: आयुष्मान खुराना और सारा अली खान स्टारर स्पाई-कॉमेडी फिल्म 'उड़ता तीर' का पहला लुक जारी हो गया है। फिल्म 9 अक्टूबर 2026 को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज की जाएगी।
Udta Teer First Look Out
आयुष्मान खुराना (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Ayushmann Khurrana Spy Comedy Movie: बॉलीवुड के फेमस एक्टर आयुष्मान खुराना एक बार फिर अपने नए और अनोखे मुद्दे के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। इस बार वे किसी सामाजिक मुद्दे पर नहीं, बल्कि एक दिलचस्प स्पाई-कॉमेडी फिल्म के जरिए बॉक्स ऑफिस में हंसी का तड़का लगाने आ रहे हैं। फिल्म मेकर्स ने फैंस के क्रेज को बढ़ाते हुए उनकी आने वाली फिल्म 'उड़ता तीर' का धमाकेदार फर्स्ट लुक पोस्टर जारी कर दिया है। पहली ही झलक में फिल्म का अनोखा कॉसेप्ट हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है।

फिल्म में मिलेगा गजब का सस्पेंस

सामने आए फर्स्ट लुक पोस्टर में आयुष्मान खुराना बेहद अजीबोगरीब सिचुएशन में नजर आ रहे हैं। वे भारत और पाकिस्तान की अंतरराष्ट्रीय सीमा पर लगे कटीले तारों के बीच बंधे एक झूले पर अजीब स्थिति में लटके हुए दिखाई दे रहे हैं। पोस्टर में एक तरफ भारत का बोर्ड लगा है तो दूसरी तरफ पाकिस्तान का झंडा दिखाई दे रहा है। इस अनोखे और कॉमिक सीन के साथ मेकर्स ने एक दिलचस्प टैगलाइन भी शेयर की है, जिसमें लिखा है कि देशभक्ति तो याद है पर देश नहीं।

पहली बार साथ नजर आएंगे आयुष्मान और सारा

आकाश ए. कौशिक के डायरेक्शन में बन रही इस एक्शन-कॉमेडी फिल्म में पहली बार आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की नई जोड़ी पर्दे पर एक साथ एक्टिंग करती नजर आएगी। दोनों ही कलाकार इस समय फिल्म की पब्लिसिटी में जुट गए हैं।

धर्मा प्रोडक्शंस और सिख्या एंटरटेनमेंट के कंबाइंड बैनर तले बन रही यह फिल्म दोनों बड़े प्रॉडक्शन हाउस का चौथा बड़ा कोलैबोरेटिव प्रोजेक्ट है। इससे पहले यह जोड़ी कई बेहतरीन और हिट फिल्में दर्शकों के बीच ला चुकी है।

Udta Teer First Look Out
अजय देवगन की दृश्यम 3: द कन्क्लूजन का ट्रेलर आउट, विजय सलगांवकर के खिलाफ मिला सालों पुराना राज खोलने वाला सबूत

अक्टूबर में रिलीज होगी फिल्म 'उड़ता तीर'

फिल्म मेकर्स ने 'उड़ता तीर' के फर्स्ट लुक के साथ ही इसकी ऑफिशियल रिलीज डेट की भी ऐलान कर दिया है। यह स्पाई-कॉमेडी ड्रामा 9 अक्टूबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।

फिल्म निर्माताओं का दावा है कि फिल्म में एक्शन, ड्रामा और भरपूर कॉमेडी का डोज देखने को मिलेगा, जो पारिवारिक दर्शकों के लिए एक बेहतरीन एंटरटेनर साबित होगी। फिल्म उड़ता तीर का पोस्टर सामने आने के बाद से ही सोशल मीडिया पर फैंस इस नई जोड़ी और मजेदार कहानी को देखने के लिए काफी उत्सुक नजर आ रहे हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com