Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

सामने जाम…पीछे भगवान, उदित नारायण-अभिजीत भट्टाचार्य का वीडियो हुआ वायरल; सोशल मीडिया पर मचा घमासान

Udit Narayan Viral Video: उदित नारायण का एक वीडियो वायरल है जिसमें वह दोस्तों संग जश्न मनाते दिख रहे हैं। गणेश जी की तस्वीर के सामने रखी ड्रिंक्स पर सोशल मीडिया यूजर्स ने कड़ी नाराजगी जताई।

  • Written By: स्नेहा मौर्या
Updated On: Feb 14, 2026 | 07:11 PM

उदित नारायण वायरल वीडियो (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Udit Narayan Video Controversy: बॉलीवुड के दिग्गज पार्श्व गायक उदित नारायण एक बार फिर सुर्खियों में हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ है, जिसमें वह संगीत जगत की जानी-मानी हस्तियों के साथ जश्न मनाते नजर आ रहे हैं। हालांकि यह वीडियो जहां कुछ लोगों को पुरानी यादों में ले गया, वहीं कई यूजर्स ने इसे लेकर नाराजगी भी जताई। विवाद की वजह बनी दीवार पर लगी भगवान गणेश की तस्वीर और सामने रखी ड्रिंक्स।

दरअसल, यह वीडियो सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य के बेटे जय भट्टाचार्य ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। बताया जा रहा है कि यह क्लिप अभिजीत के जन्मदिन सेलिब्रेशन की है। इस खास मौके पर संगीतकार राजेश रोशन और जतिन पंडित समेत कई बड़े नाम मौजूद थे। वीडियो में सभी 90 के दशक का सुपरहिट गीत पहला नशा गाते और झूमते दिखाई दे रहे हैं। माहौल पूरी तरह से दोस्ताना और उत्सव जैसा नजर आ रहा है।

उदित नारायण के वायरल वीडियो पर भड़के यूजर्स

लेकिन जैसे ही लोगों की नजर टेबल पर रखी शराब की बोतलों और पीछे टंगी भगवान गणेश की तस्वीर पर गई, सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई। कई यूजर्स ने इसे धार्मिक भावनाओं से जोड़ते हुए आपत्ति जताई। एक यूजर ने लिखा, “पीछे भगवान, सामने शराब ये कैसी आस्था?” दूसरे ने कहा, “कम से कम तस्वीर को ढक देते।” कुछ लोगों ने इसे असंवेदनशीलता बताया, तो वहीं कुछ ने इसे निजी समारोह बताते हुए ज्यादा तूल न देने की सलाह भी दी।

ये भी पढ़े- ‘धुरंधर’ में अक्षय खन्ना से पहले इस सुपरस्टार को मिला था रहमान डकैत का रोल! एक्टर ने खुद तोड़ी चुप्पी

सिंगर पर पहली पत्नी ने लगाया था ये आरोप

गौर करने वाली बात ये है कि उदित नारायण हाल के दिनों में अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी खबरों में रहे हैं। उनकी पहली पत्नी रंजना नारायण झा ने गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया था कि गायक ने अपनी दूसरी पत्नी के साथ मिलकर उनकी बच्चादानी निकलवा दी और उन्हें इसकी जानकारी तक नहीं दी। इस मामले में पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई गई थी और उन्होंने न्याय की मांग की थी।

अब इस वायरल वीडियो ने एक बार फिर उदित नारायण को चर्चा के केंद्र में ला दिया है। हालांकि अभी तक इस विवाद पर उनकी ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। सोशल मीडिया पर बहस जारी है और फैंस उनके जवाब का इंतजार कर रहे हैं।

Udit narayan viral video ganesh photo controversy first wife allegations

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 14, 2026 | 07:10 PM

Topics:  

  • Celebrity News
  • Entertainment News
  • Udit Narayan

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.