इस टीवी एक्ट्रेस के अंडरपैंट्स में ट्यूशन टीचर ने डाल दिया था हाथ, हॉस्पिटल में डॉक्टर ने किया बैड टच
टीवी एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता को शोहरत टीवी सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा से मिली। मुनमुन दत्ता का विवादों से गहरा नाता रहा है। उन्होंने अपने बचपन की आप बीती भी सुनाई थी। ट्यूशन टीचर ने उनके साथ घिनौनी हरकत की थी।
- Written By: अनिल सिंह
ट्यूशन टीचर ने अंडरपैंट्स में डाला था हाथ, भाई रखता था गंदी नजर
टीवी एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता टीवी सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा में बबीता के किरदार में नजर आती हैं। मुनमुन दत्ता उन कलाकारों में शामिल है जिन्हें दर्शक और उनके फैंस काफी पसंद करते हैं। उनकी खूबसूरती की तारीफ की जाती है, लेकिन मुनमुन दत्ता और विवाद का चोली दामन का साथ रहा है। अरमान कोहली के साथ मारपीट का मामला हो या फिर 15 साल छोटे एक्टर के सॉन्ग इश्क लड़ाने का आरोप। जाति विशेष को लेकर जाति सूचक कमेंट रहा हो या फिर बौद्ध धर्म को लेकर विवादित बयान। मुनमुन दत्ता कई बार सुर्खियों में रही हैं।
मीटू मूवमेंट के दौरान उन्होंने बड़ा खुलासा किया था और बताया था कि उनके ट्यूशन टीचर ने उनके साथ घिनौनी हरकत की थी और उनका चचेरा भाई ही उन पर गंदी नजर रखता था। एक डॉक्टर ने भी उनके साथ गंदी हरकत की थी। एक्ट्रेस की बात सुनकर सभी हैरान रह गए थे।
ये भी पढ़ें- गैंगर्स ओटीटी पर हुई रिलीज, जानिए हिंदी में कहां देख पाएंगे सुंदर सी की कॉमेडी फिल्म
सम्बंधित ख़बरें
इंडियन आइडल 16 का खिताब ज्योतिर्मयी नायक के नाम, कैंसर मरीजों को म्यूजिक थेरेपी देने वाली सिंगर ने रचा इतिहास
लंकेश के किरदार में ढलने के लिए यश ने किया खास अभ्यास, बोले- शिव के गीत सुनकर ही मिलता था सही भाव
‘जन नायकन’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, ओपनिंग वीकेंड में 100 करोड़ क्लब में एंट्री, कई फिल्मों को छोड़ा पीछे
सिर्फ लव स्टोरी नहीं, हीलिंग और भरोसे की मिसाल बनी ‘डियर कॉमरेड’, 7 साल बाद भी याद किए जा रहे ये यादगार सीन
मुनमुन दत्ता ने लगाया मारपीट का आरोप
मुनमुन दत्ता के काम की अगर बात करें तो टीवी सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा में वह बबीता के किरदार में नजर आती हैं। एक्ट्रेस अपनी खूबसूरती को लेकर हमेशा फैंस की तारीफ बटोरती रहती हैं। लेकिन विवाद भी उनका दामन नहीं छोड़ता, 2008 में पहली बार वह अरमान कोहली के साथ हुए ब्रेकअप के बाद सुर्खियों में आई थी, मुनमुन दत्ता ने अरमान पर मारपीट का आरोप लगाया था।
मुनमुन दत्ता के अंडरपैंट्स में ट्यूशन टीचर ने डाला हाथ
मुनमुन दत्ता पर 15 साल छोटे एक्टर राज अनादकट के साथ इश्क लड़ाने का भी आरोप लगा। हालांकि दोनों की तरफ से उस झूठी अफवाह का खंडन भी किया गया, तो वहीं मीटू कैंपेन के दौरान मुनमुन दत्ता ने बड़ा खुलासा किया था और बताया था कि उनके ट्यूशन टीचर ने उनके साथ घिनौनी हरकत की थी। ट्यूशन टीचर ने उनके अंडरपैंट्स में हाथ डाल दिया था।
मुनमुन दत्ता को हॉस्पिटल में डॉक्टर ने किया बैड टच
एक्ट्रेस ने बताया था इतना ही नहीं एक अस्पताल के डॉक्टर ने उन्हें इलाज के बहाने गलत तरीके से छूने का प्रयास किया था, इन सबके अलावा मुनमुन दत्ता ने यह भी बताया था कि उनके चचेरे भाई उन पर गंदी नजर रखते थे। मुनमुन दत्ता के इन बातों ने सनसनी मचा दी थी। उनके फैंस उनके साथ हुई इस घटना के बारे में सुनकर हैरान रह गए थे।
