Tumbbad 2 Poster: तुम्बाड 2 की रिलीज डेट का ऐलान, जानें कब दस्तक देगी फिल्म, मेकर्स ने जारी किया डरावना पोस्टर
Tumbbad 2 Release Date: ‘तुम्बाड 2’ 3 दिसंबर 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। सोहम शाह ने बताया कि सीक्वल में नई रहस्यमयी कहानी और गहराई देखने को मिलेगी। फैंस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
- Written By: सोनाली झा
तुम्बाड 2 (फोटो-सोशल मीडिया)
Sohum Shah Film Tumbbad 2 Release Date: भारतीय सिनेमा में हॉरर और लोककथाओं को अनोखे अंदाज में पेश करने वाली फिल्म ‘तुम्बाड’ ने अपने डार्क माहौल और अलग कहानी के दम पर एक कल्ट स्टेटस हासिल किया था। सालों बाद भी इस फिल्म का जादू दर्शकों के दिलों में कायम है। अब फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है, क्योंकि मेकर्स ने इसके सीक्वल ‘तुम्बाड 2’ की रिलीज डेट का आधिकारिक ऐलान कर दिया है।
फिल्म को 3 दिसंबर 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। इस घोषणा के साथ शेयर किया गया पोस्टर बेहद रहस्यमयी और डरावना है, जो साफ इशारा करता है कि फिल्म एक बार फिर दर्शकों को लालच, पाप और अंधेरे से भरी दुनिया में ले जाने वाली है। पोस्टर में छिपे संकेत यह बताते हैं कि अतीत के कुछ अनसुलझे रहस्य इस बार और भी भयावह रूप में सामने आएंगे।
तुम्बाड की कहानी
मेकर्स ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि एक पाप से भरा अतीत, एक डरावना भविष्य… भूख फिर बढ़ रही है और लालच की विरासत जारी है। इस कैप्शन ने फिल्म को लेकर उत्सुकता और बढ़ा दी है। गौरतलब है कि साल 2024 में ‘तुम्बाड’ को दोबारा सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था, जिसे दर्शकों ने शानदार प्रतिक्रिया दी। खासतौर पर नई पीढ़ी के दर्शकों ने भी फिल्म की कहानी, सिनेमैटोग्राफी और बैकग्राउंड को खूब सराहा।
सम्बंधित ख़बरें
मिर्जापुर द मूवी के नए पोस्टर्स ने बढ़ाया बज, ट्रेलर से पहले कालीन, मुन्ना और गुड्डू की दमदार वापसी
Disha Patani Fitness Secrets: जिम में सिर्फ कार्डियो नहीं, ये वर्कआउट बनाता है एक्ट्रेस को फिट और स्ट्रॉन्ग
Spider Man: Brand New Day: 10वें दिन टॉम हॉलैंड की फिल्म ने मचाया तहलका, 376 करोड़ के पार नेट कलेक्शन
KBC 18 Promo: चौथी शादी कब करेंगे? गौरी स्प्रैट संग तीसरी शादी पर आमिर खान की खिंचाई, यूजर्स ने किए कमेंट्स
सोहम शाह ने कही ये बात
फिल्म के निर्माता और अभिनेता सोहम शाह ने ‘तुम्बाड 2’ को लेकर अपनी भावनाएं शेयर करते हुए कहा कि यह प्रोजेक्ट उनके दिल के बेहद करीब है। उन्होंने बताया कि इस बार कहानी को और गहराई से एक्सप्लोर किया जाएगा और दर्शकों को उस दुनिया के नए रहस्यों से रूबरू कराया जाएगा, जिसे उन्होंने पहली फिल्म में पसंद किया था।
फिल्म के निर्देशक ने कही ये बात
वहीं, फिल्म के निर्देशक आदेश प्रसाद ने कहा कि पहली फिल्म की सफलता के बाद उसकी विरासत को आगे बढ़ाना एक बड़ी चुनौती थी। उन्होंने आश्वासन दिया कि ‘तुम्बाड 2’ में पहली फिल्म की आत्मा को बरकरार रखते हुए कहानी और विजुअल्स को और भव्य बनाया जाएगा। ‘तुम्बाड 2’ का निर्माण सोहम शाह फिल्म्स के बैनर तले किया जा रहा है, जबकि पेन स्टूडियोज भी इस प्रोजेक्ट से जुड़ा हुआ है। फिल्म का वितरण पेन मरूधर द्वारा किया जाएगा। अब फैंस को 3 दिसंबर 2027 का बेसब्री से इंतजार है।
