सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की 'तू है मेरी किरण' पर लगा था ब्रेक, अब इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म

Sonakshi Sinha Film: सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की फिल्म ‘तू है मेरी किरण’ की रिलीज पर मंडरा रहा संकट टल गया है। बॉम्बे हाई कोर्ट में चल रहा विवाद मेकर्स के मुताबिक आपसी बातचीत से सुलझ गया है।
Tu Hai Meri Kiran Release Date
जहीर इकबाल और सोनाक्षी सिन्हा (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की फिल्म ‘तू है मेरी किरण’ का विवाद सुलझ गया है।

  • फिल्म को लेकर बॉम्बे हाई कोर्ट में 8.85 करोड़ रुपये के निवेश का मामला पहुंचा था।

  • कोर्ट ने मेकर्स को 15 प्रतिशत ब्याज के साथ रकम चुकाने का आदेश दिया था।

Tu Hai Meri Kiran Release Date: सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की फिल्म 'तू है मेरी किरण' की रिलीज को लेकर चल रहा विवाद अब सुलझ गया है। फिल्म की रिलीज से ठीक एक दिन पहले इसके निर्माताओं ने राहत भरी खबर दी है। कुछ समय पहले फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने के लिए बॉम्बे हाई कोर्ट में याचिका दायर की गई थी, जिसके बाद इसकी रिलीज पर संकट के बादल मंडराने लगे थे।

फिल्म के प्रोड्यूसर विशाल राणा ने रिलीज की तारीख की पुष्टि करते हुए बताया कि संबंधित पक्षों के बीच बातचीत के जरिए विवाद का समाधान निकाल लिया गया है। उन्होंने कहा कि कुछ मुद्दे थे, जिन्हें सुलझाना जरूरी था, लेकिन अब सब ठीक है। फिल्म अपनी तय योजना के मुताबिक 23 अक्टूबर को रिलीज होगी। वहीं, निर्माता सर्वेश गोयल ने भी मामले के सुलझने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि फिल्म को लेकर कुछ खबरें सामने आई थीं, लेकिन अब विवाद का समाधान कर लिया गया है। मेकर्स चाहते हैं कि फिल्म दर्शकों तक उसी भावना के साथ पहुंचे, जिस भावना से इसे बनाया गया है।

Tu Hai Meri Kiran Release Date
IIFA 2027: सलमान खान से गले मिलीं करीना कपूर, शाहिद कपूर के ग्रीन चश्मे ने खींचा ध्यान, देखें सितारों का अंदाज

क्या था तू है मेरी किरण का कोर्ट विवाद

यह विवाद फिल्म की प्रोडक्शन कंपनी एशेलॉन प्रोडक्शंस और को-प्रोड्यूसर एंड मूवी प्रोडक्ट्स एलएलपी के बीच हुआ था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, को-प्रोडक्शन कंपनी ने बॉम्बे हाई कोर्ट में याचिका दायर कर दावा किया था कि उसने मार्च 2024 में हुए को-प्रोडक्शन एग्रीमेंट के तहत फिल्म में 8.85 करोड़ रुपये का निवेश किया था।

याचिका में कहा गया था कि रकम लौटाने की तय समयसीमा समाप्त हो चुकी थी और भुगतान के लिए दिया गया चेक भी बाउंस हो गया था। इसके बाद 19 अक्टूबर को कोर्ट ने एशेलॉन प्रोडक्शंस को तीन कार्यदिवस के भीतर 8.85 करोड़ रुपये और 15 प्रतिशत ब्याज का भुगतान करने का आदेश दिया था। इसी आदेश के साथ सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की फिल्म की रिलीज पर भी रोक लगा दी गई थी।

Tu Hai Meri Kiran Release Date
Karan Johar Marriage: करण जौहर ने अपनी जिंदगी को लेकर किया बड़ा खुलासा, पार्टनर को लेकर क्या बोले फिल्ममेकर

करण रावल ने किया है फिल्म का निर्देशन

अब निर्माताओं के मुताबिक, आपसी बातचीत से विवाद सुलझा लिया गया है और फिल्म की रिलीज का रास्ता साफ हो गया है। सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की मुख्य भूमिका वाली इस रोमांटिक थ्रिलर फिल्म का निर्देशन करण रावल ने किया है। दर्शक अब 23 अक्टूबर को सिनेमाघरों में इसकी रिलीज का इंतजार कर रहे हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com