सोनाक्षी सिन्हा बनीं किरण तो जहीर इकबाल का प्यार पहुंचा जुनून तक, 'तू है मेरी किरण' का ट्रेलर हुआ रिलीज

Tu Hai Meri Kiran Trailer: सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की 'तू है मेरी किरण' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म में एकतरफा प्यार धीरे-धीरे जुनून का रूप लेता नजर आएगा। सोनाक्षी किरण के किरदार में हैं।
Sonakshi Sinha Zaheer Iqbal Tu Hai Meri Kiran Trailer
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Sonakshi Sinha Zaheer Iqbal Tu Hai Meri Kiran Trailer: सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की अपकमिंग फिल्म 'तू है मेरी किरण' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म का ट्रेलर एकतरफा प्यार, जुनून, रहस्य और सस्पेंस से भरपूर नजर आ रहा है। ट्रेलर में कहानी को इस तरह पेश किया गया है कि हर मोड़ पर दर्शकों के मन में कई सवाल खड़े होते हैं। फिल्म में सोनाक्षी और जहीर के किरदारों के अलग-अलग पहलू देखने को मिलेंगे, जबकि कहानी का बड़ा राज फिलहाल मेकर्स ने छिपाकर रखा है।

ट्रेलर में सोनाक्षी सिन्हा किरण नाम की लड़की का किरदार निभा रही हैं। वहीं, जहीर इकबाल का किरदार किरण से बेइंतहा प्यार करता है और उसे किसी भी कीमत पर अपना बनाना चाहता है। इसी चाहत के बीच उसका प्यार धीरे-धीरे जुनून का रूप लेता नजर आता है। वह किरण पर दबाव बनाता है, जिससे कहानी में तनाव और रहस्य बढ़ता जाता है। ट्रेलर के कई सीन्स यह सवाल खड़ा करते हैं कि आखिर पर्दे के पीछे चल क्या रहा है।

Sonakshi Sinha Zaheer Iqbal Tu Hai Meri Kiran Trailer
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

सोनाक्षी सिन्हा ने बताया अपने किरदार को खास

फिल्म में अपने किरदार को लेकर सोनाक्षी सिन्हा ने कहा कि 'तू है मेरी किरण' उनके लिए बिल्कुल अलग तरह की फिल्म है। उन्हें इसकी ऐसी दुनिया पसंद आई, जहां एक सामान्य भावना धीरे-धीरे गहरी और खतरनाक बन जाती है। सोनाक्षी के मुताबिक, उनके किरदार का सफर असामान्य है और इसमें कई परतें हैं। एक्ट्रेस ने कहा कि फिल्म दर्शकों को लगातार बांधे रखेगी और स्क्रीन पर दिखाई जा रही घटनाओं की सच्चाई पर सवाल खड़े करेगी। सोनाक्षी चाहती हैं कि दर्शक फिल्म की इस दुनिया का हिस्सा बनें और सिनेमाघरों में इसका अनुभव लें।

Sonakshi Sinha Zaheer Iqbal Tu Hai Meri Kiran Trailer
काजी तौकीर की बिग बॉस 20 में बिगड़ी तबीयत, मेडिकल जांच के बाद घर में लौटे, टीम ने दिया हेल्थ अपडेट

जहीर इकबाल के लिए भी खास है फिल्म

जहीर इकबाल ने फिल्म को अपने लिए बेहद खास बताया है। उनके मुताबिक, कहानी में एकतरफा प्यार को जिस तरह दिखाया गया है, वही चीज उन्हें सबसे ज्यादा आकर्षित करती है। उन्होंने कहा कि फिल्म में एक भावना धीरे-धीरे किस तरह नया और खतरनाक मोड़ लेती है, यही कहानी का अहम हिस्सा है। 'तू है मेरी किरण' का निर्माण विशाल राणा और इशेलॉन प्रोडक्शंस ने किया है, जबकि फिल्म का निर्देशन करण रावल ने किया है। सोनाक्षी और जहीर की यह फिल्म 23 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com