लव फिल्म्स की 'तू आहेस ना' का ऐलान, IFFI में गाला प्रीमियर के लिए चुनी गई इकलौती मराठी फिल्म

IFFI 2026 Goa Film Festival: लव फिल्म्स ने सुप्रिया पिलगांवकर और सिद्धार्थ बोडके स्टारर मराठी फिल्म तू आहेस ना गोवा में होने वाले IFFI में वर्ल्ड प्रीमियर करने वाली इकलौती मराठी फिल्म बन गई है।
IFFI 2026 Goa Film Festival
फिल्म 'तू आहेस ना' (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • लव फिल्म्स ने किया नई मराठी फिल्म तू आहेस ना का ऐलान।

  • सुप्रिया पिलगांवकर और सिद्धार्थ बोडके अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

  • 57वें IFFI के गाला प्रीमियर सेगमेंट में होगा फिल्म का वर्ल्ड प्रीमियर।

  • दीपक गावड़े के डायरेक्शन में बनी फिल्म 2027 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Supriya Pilgaonkar Tu Aahes Na Marathi Movie: भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में अपनी बेहतरीन कहानियों के लिए फेमस प्रोडक्शन हाउस लव फिल्म्स एक बार फिर दर्शकों के दिलों को छूने के लिए पूरी तरह तैयार है। इस बैनर तले बनी नई मराठी फिल्म तू आहेस ना का पहला लुक और पोस्टर हाल ही में जारी किया गया है, जिसके साथ ही फिल्म की आधिकारिक ऐलान कर दिया गया है।

IFFI के गाला प्रीमियर में चुनी गई फिल्म

गोवा में आयोजित होने वाले फेमस 57वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया यानी IFFI के खास गाला प्रीमियर सेगमेंट के लिए फिल्म तू आहेस ना को चुना गया है। गौर करने वाली बात यह है कि इस फेस्टिवल के इस सेगमेंट में जगह पाने वाली यह अकेली मराठी फिल्म है। फिल्म की इस बड़ी उपलब्धि ने सिनेप्रेमियों के बीच इसकी उत्सुकता को और ज्यादा बढ़ा दिया है।

फिल्म में दिखेगी अनूठे रिश्तों की दास्तान

फिल्म तू आहेस ना की कहानी इंसानी जज्बातों और अनजाने रिश्तों की खूबसूरती के आस-पास बुनी गई है। इसमें यह दिखाया गया है कि कैसे जिंदगी के सफर में कुछ ऐसी अनचाही डोर बंध जाती हैं, जो 2 अलग जिंदगियों को ऐसे मोड़ पर मिला देती हैं जिसकी किसी ने कभी कल्पना भी नहीं की होती।

भावनात्मक गहराई से भरी हुई इस फिल्म की कहानी ने कलाकारों को भी काफी प्रभावित किया है। इस फिल्म को दीपक गावड़े ने लिखा और डायरेक्टिड किया है, जिनके डायरेक्शन का जादू पहले भी नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स और महाराष्ट्र स्टेट फिल्म अवॉर्ड्स में अपनी गहरी छाप छोड़ चुका है।

IFFI 2026 Goa Film Festival
पंचायत सीजन 5 की रिलीज डेट का ऐलान, 3 दिसंबर से प्राइम वीडियो पर देख सकेंगे नया सीजन

सुप्रिया पिलगांवकर और सिद्धार्थ बोडके की दिखेगी जोड़ी

फिल्म तू आहेस ना में जानी-मानी एक्ट्रेस सुप्रिया पिलगांवकर अहम भूमिका में नजर आएंगी। उन्होंने स्वीकार किया है कि इस कहानी की भावनात्मक गहराई ने ही उन्हें इस प्रोजेक्ट से जुड़ने के लिए मजबूर किया।

वहीं दूसरी ओर प्रतिभाशाली एक्टर सिद्धार्थ बोडके इस मराठी फिल्म के जरिए एक बार फिर लव फिल्म्स के साथ काम कर रहे हैं। उनका यह रोल उनके अब तक के सफर से काफी अलग और चुनौतीपूर्ण रहने वाला है।

रिलीज से पहले ही मिल रही जबरदस्त तारीफ

फिल्म मेकर लव रंजन और अंकुर गर्ग के बयानों से साफ जाहिर होता है कि यह फिल्म दर्शकों को केवल मनोरंजन नहीं परोसेगी, बल्कि उन्हें जिंदगी के गहरे पहलुओं के बारे में सोचने पर भी मजबूर करेगी। बता दें कि फिल्म साल 2027 में बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देगी।