लंबे बाल, पीठ पर बच्चा और बदला अंदाज...‘प्रलय’ से रणवीर का नया लुक वायरल, देखें वीडियो

Pralay First Look Ranveer Singh: जय मेहता के डायरेक्शन में बन रही फिल्म प्रलय के सेट से रणवीर सिंह का नया लुक वायरल हो गया है, जिसमें वे लंबे बालों और पीठ पर बच्चा बांधे नजर आ रहे हैं।
Pralay First Look Ranveer Singh
रणवीर सिंह(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Ranveer Singh New Look: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह इन दिनों अपनी आने वाली बड़ी फिल्मों को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। 'धुरंधर' जैसी फिल्मों की भारी सफलता के बाद अब उनकी नई फिल्म 'प्रलय' को लेकर सिनेप्रेमी बेहद उत्साहित नजर आ रहे हैं। मुंबई में बीते अगस्त महीने से ही फिल्म प्रलय की शूटिंग बड़े पैमाने पर जारी है। इसी बीच शूटिंग सेट से एक वीडियो और कुछ तस्वीरें वायरल हो गई हैं, जिसमें रणवीर सिंह का एकदम अलग और अनदेखा अंदाज देखने को मिल रहा है।

लंबे बाल और पीठ पर बच्चा... नए लुक में रणवीर सिंह

वायरल हो रहे वीडियो में रणवीर सिंह लंबे बालों और हल्की दाढ़ी के साथ एक बेहद गंभीर लुक में दिखाई दे रहे हैं। उनके सेट की जो तस्वीरें सामने आई हैं, उनमें तबाही के बाद का मंजर नजर आ रहा है, जहां धूल-मिट्टी और पुरानी गाड़ियां बिखरी पड़ी हैं। वीडियो में खास बात यह रही कि रणवीर की पीठ पर एक छोटा बच्चा भी बंधा हुआ दिखा। शॉट खत्म होते ही बच्चा उनकी पीठ से उतरकर कैमरे की ओर वापस जाता हुआ देखा गया।

साउथ एक्ट्रेस कल्याणी प्रियदर्शन भी आईं नजर

फिल्म प्रलय के वायरल वीडियो में रणवीर सिंह के साथ फेमस साउथ फिल्म डायरेक्टर प्रियदर्शन की बेटी कल्याणी प्रियदर्शन भी चलती हुई दिखाई दे रही हैं। कल्याणी इस एक्शन-थ्रिलर फिल्म के जरिए बॉलीवुड में अपना कदम रखने जा रही हैं। बता दें कि इससे पहले कल्याणी प्रियदर्शन साउथ की सुपरहीरो फिल्म 'लोका चैप्टर 1 चंद्रा' से अपनी पहचान बना चुकी हैं। सेट पर रणवीर सिंह और कल्याणी प्रियदर्शन की जोड़ी को साथ देखकर फैंस अनुमान लगा रहे हैं कि फिल्म में दोनों की केमिस्ट्री काफी दिलचस्प होने वाली है।

बड़े बजट में बन रही जॉम्बी सर्वाइवल थ्रिलर

फिल्म 'प्रलय' का डायरेक्शन जय मेहता कर रहे हैं, जो 'स्कैम 1992' और 'लुटेरे' जैसी पॉपुलर सीरीज के लिए जाने जाते हैं। यह फिल्म मुख्य रूप से भविष्य की मुंबई पर आधारित है, जो एक भयानक महामारी और जॉम्बी हमले के बाद पूरी तरह बर्बाद हो चुकी है। खबरों के अनुसार लगभग 300 करोड़ से ज्यादा बजट में तैयार हो रही इस फिल्म में जबरदस्त वीएफएक्स और स्पेशल इफेक्ट्स का प्रयोग किया जाएगा, जो दर्शकों को एक नया अनुभव देगा।

Pralay First Look Ranveer Singh
6 साल जेल में रहा, तब भी नहीं सीखी... मराठी बोलने की मांग पर संजय दत्त ने दिया मजेदार जवाब, देखते रह गए मंत्री

दूसरी बार पिता बनने की तैयारी में हैं रणवीर सिंह

काम की वजह से बिजी रहने के साथ-साथ रणवीर सिंह जल्द ही अपने पर्सनल लाइफ में एक नई खुशी का स्वागत करने वाले हैं। एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और रणवीर दूसरी बार माता-पिता बनने जा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बच्चे के जन्म के समय परिवार को समय देने के लिए रणवीर ने मेकर्स से पहले ही पैटरनिटी लीव ले ली है। वे सितंबर महीने के लास्ट में शूटिंग से छोटा ब्रेक ले सकते हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com