Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

9 महीनों में बॉक्स ऑफिस पर इन तीन एक्टर्स ने मारी बाजी, नाम जानकर रह जाएंगे दंग

Box Office Hits Movies: साल 2025 में कई धमाकेदार फिल्में रिलीज हुईं। लेकिन इन तीन एक्टर्स की फिल्मों ने इस साल सबसे ज्यादा कमाई की और उनके नाम जानकार आप भी चौक जाएंगे।

  • Written By: स्नेहा मौर्या
Updated On: Oct 04, 2025 | 10:04 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

Bollywood Top Actors 2025: साल 2025 बॉलीवुड में धमाकेदार साल साबित हुआ। इस साल कई फिल्में रिलीज हुईं, जिन्होंने दर्शकों को थिएटर्स तक खींचा और वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की। लेकिन इस साल तीन एक्टर्स ने बाक़ी सबको पीछे छोड़ते हुए अपनी धाक जमाई। ये तीनों हैं विक्की कौशल, अक्षय कुमार और अहान पांडे।

सबसे पहले बात करते हैं विक्की कौशल की। दो दशकों से दर्शकों का मनोरंजन कर रहे विक्की कौशल ने इस साल ‘छावा’ फिल्म से तहलका मचा दिया। यह फिल्म एक हिस्टॉरिकल ड्रामा है जिसमें विक्की ने अपने अभिनय के नए आयाम पेश किए। इस फिल्म ने सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि वर्ल्डवाइड भी दर्शकों का दिल जीता। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘छावा’ ने 807.91 करोड़ रुपए का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया, जिससे विक्की कौशल इस साल के सबसे टॉप एक्टर्स में शुमार हुए।

फ्लॉप फिल्मों के बावजूद अक्षय कुमार ने छापे जमकर नोट

इसके बाद नंबर आता है अक्षय कुमार का। खिलाड़ी कुमार के लिए यह साल थोड़ा मिश्रित रहा। उनकी कई फिल्मों की ओपनिंग अच्छी रही, लेकिन कुछ फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही। इस साल उनकी प्रमुख रिलीज़ में ‘केसरी चैप्टर 2’ (145 करोड़), ‘स्काई फोर्स’ (149 करोड़), ‘हाउसफुल 5’ (288.8 करोड़), ‘कन्नप्पा’ (43.5 करोड़) और ‘जॉली एलएलबी 3’ (151.25 करोड़ और बढ़ रही) शामिल हैं। कुल मिलाकर अक्षय की फिल्मों ने 777.55 करोड़ रुपए कमाए, जिससे वे 2025 के टॉप एक्टर्स की लिस्ट में दूसरे नंबर पर रहे।

सम्बंधित ख़बरें

Animal को लेकर बड़ा अपडेट, रणबीर कपूर के डबल रोल से मचेगा बवाल, संदीप रेड्डी वांगा ने किया खुलासा

Epstein Files विवाद में घिरे अनुराग कश्यप? ‘बॉलीवुड गाय’ कहकर किया गया जिक्र, अब डायरेक्टर ने दी सफाई

खुद को विश्वगुरु कहने वालों…नसीरुद्दीन शाह के निशाने पर नरेंद्र मोदी, बोले- घमंड मुझे बिल्कुल पसंद नहीं

TRP की रेस में फिर आगे निकली ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’, ‘नागिन 7’ को लगा बड़ा झटका, देखें लिस्ट

धमाकेदार डेब्यू से अहान पांडे ने भी इस साल रच दिया इतिहास

इसके अलावा तीसरा नाम है अनन्या पांडे के कजिन अहान पांडे का, जिन्होंने इस साल सैयारा फिल्म से धमाकेदार डेब्यू किया। पहली ही फिल्म से अहान ने दर्शकों का दिल जीत लिया। उनकी फिल्म ने वर्ल्डवाइड 569.75 करोड़ रुपए की कमाई की और उन्हें बॉलीवुड के टॉप 3 एक्टर्स की लिस्ट में शामिल कर दिया।

ये भी पढ़ें- ये 5 जबरदस्त OTT सीरीज, IMDb 9+ रेटिंग, अब तक नहीं देखीं तो मिस कर दिया सब कुछ!

इस साल तीनों एक्टर्स ने अपने-अपने अंदाज और फिल्मों के जरिए दर्शकों का मनोरंजन किया। विक्की कौशल की ऐतिहासिक भूमिका, अक्षय कुमार की विविध फिल्मों का कॉम्बिनेशन और अहान पांडे का डेब्यू दर्शाता है कि 2025 बॉलीवुड के लिए बेहद रोमांचक साल रहा। इन तीनों की फिल्मों को आप थिएटर और OTT प्लेटफॉर्म पर भी स्ट्रीम कर सकते हैं और इस साल की बॉक्स ऑफिस हिट्स का आनंद ले सकते हैं।

Top 3 bollywood actors 2025 vicky kaushal akshay kumar ahan pandey

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 04, 2025 | 10:04 PM

Topics:  

  • Ahaan Panday
  • Akshay Kumar
  • Entertainment News
  • Vicky Kaushal

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.