‘सैयारा’ स्टार अहान पांडे बने TiraBeauty के ब्रांड एंबेसडर, एक्टर ने जाहिर की खुशी, मेल फेस के साथ नई शुरुआत

TiraBeauty Brand Ambassador: टीरा ब्यूटी ने 'सैयारा' फेम अहान पांडे को अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया है। यह कदम भारत की ब्यूटी इंडस्ट्री में पुरुष प्रतिनिधित्व को लेकर एक बड़ा बदलाव माना जा रहा है।
ahaan panday, अहान पांडे
अहान पांडे (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Ahan Pandey Brand Ambassador TiraBeauty: बॉलीवुड अभिनेता चंकी पांडे के भतीजे और मशहूर अभिनेत्री अनन्या पांडे के चचेरे भाई अहान पांडे इन दिनों लगातार चर्चा में हैं। अपनी डेब्यू फिल्म 'सैयारा' से उन्होंने इंडस्ट्री में खास पहचान बनाई है। इस फिल्म में वह एक रॉकस्टार की भूमिका में नजर आए थे, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद भी किया। दिलचस्प बात यह रही कि उनका बॉलीवुड डेब्यू कई स्टार किड्स से ज्यादा सफल माना गया। सिर्फ इतना ही नहीं, फिल्म ने वर्ल्डवाइड में बॉक्स ऑफिस पर करीब 570 करोड़ रुपये से भी अधिक का कलेक्शन किया था।

'टीरा' ब्यूटी के ब्रांड एंबेसडर बने अहान पांडे

ऐसे में अब अहान पांडे एक और बड़ी उपलब्धि के साथ सुर्खियों में हैं। भारत के लोकप्रिय ब्यूटी रिटेल प्लेटफॉर्म TiraBeauty ने उन्हें अपना नया ब्रांड एंबेसडर घोषित किया है। यह फैसला इसलिए भी खास है क्योंकि TiraBeauty उन गिने-चुने भारतीय ब्यूटी ब्रांड्स में शामिल हो गया है, जिन्होंने किसी पुरुष सेलिब्रिटी को इस भूमिका के लिए चुना है।

ब्यूटी इंडस्ट्री में लंबे समय से महिला चेहरों का दबदबा रहा है, लेकिन अब यह सोच बदलती नजर आ रही है। TiraBeauty के नए कैंपेन में ब्यूटी को किसी तय मानक या 'पहले और बाद' की कहानी से हटाकर एक व्यक्तिगत अनुभव के रूप में पेश किया गया है। ब्रांड यह बताना चाहता है कि सुंदरता हर व्यक्ति के मूड, व्यक्तित्व और रोजमर्रा के अनुभवों से जुड़ी होती है।

यह अभियान इस बात पर जोर देता है कि ब्यूटी सिर्फ मेकअप या स्किनकेयर तक सीमित नहीं है, बल्कि यह आत्म-अभिव्यक्ति का जरिया है। चाहे पुरुष हो या महिला, हर किसी को अपने तरीके से खुद को एक्सप्लोर करने का हक है।

सोशल मीडिया पर एक्टर ने जाहिर की खुशी

अहान पांडे ने इस नई जिम्मेदारी को लेकर अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि ब्यूटी की दुनिया में बहुत सारे विकल्प हैं, लेकिन उन्हें हमेशा खुद चीजें समझना और अलग-अलग स्टाइल आजमाना पसंद है। वह अपने मूड के हिसाब से खुद को ढालते हैं और हर दिन नए रंगों और लुक्स के साथ प्रयोग करते हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि TiraBeauty के साथ जुड़ना उनके लिए एक नया सफर है, जहां वह खुलकर एक्सपेरिमेंट कर सकते हैं। सबसे खास बात, वह अपनी असली पहचान को बरकरार रखते हुए इस दुनिया को एक्सप्लोर करना चाहते हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com