-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Entertainment »
- Bhool Chuk Maaf To Kesari Chapter 2 Movies And Series To Be Release On Ott In June 2025
भूल चूक माफ से केसरी चैप्टर 2 तक, OTT पर जून में रिलीज होने वाली सीरीज और फिल्मों की लिस्ट
- Written By: अनिल सिंह
ओटीटी प्लेटफॉर्म पर जून के महीने में सीरीज और फिल्मों की भरमार होने वाली है। भूल चूक माफ, जाट और केसरी चैप्टर 2 जैसी फ़िल्में और स्पेशल ऑप्स 2 से लेकर राणा नायडू 2 तक ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली हैं।

OTT पर जून में रिलीज होने वाली सीरीज और फिल्मों की लिस्ट
OTT पर जून में रिलीज होने वाली सीरीज और फिल्मों की लिस्ट: जून का महीना फिल्म और सीरीज के शौकीनों के लिए बेहतर साबित होने वाला है और विभिन्न ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर ढेर सारी फिल्में और सीरीज रिलीज होने वाली हैं। फिल्म और सीरीज की इस लिस्ट में सनी देओल की जाट, राजकुमार राव की भूल चूक माफ, अक्षय कुमार की केसरी 2 से लेकर कपिल शर्मा के कॉमेडी शो और राणा दग्गुबाती के राणा नायडू का दूसरा सीजन ओटीटी पर दस्तक देने के लिए तैयार है।
जून के महीने में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर एक से बढ़कर एक फिल्म और सीरीज की बौछार होने वाली है। दर्शकों के पास हर हफ्ते देखने के लिए कुछ नया विकल्प मौजूद रहेगा। आइए जानते हैं इस पूरे महीने में कौन-कौन सी फिल्में और सीरीज किन ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाले हैं।
ये भी पढ़ें- तराजू में बैठी श्रीलीला, शादी की बधाई दे रहे यूजर्स, फोटो देख हैरान हुए लोग
सम्बंधित ख़बरें
शिल्पा शेट्टी के रियलिटी शो ‘मां है ना’ में कुशल तंवर और उनकी मां ने जीती ट्रॉफी, इनाम में मिली काहिरा ट्रिप
Chauhaan Trailer: अजय देवगन की ‘चौहान’ के ट्रेलर पर मचा बवाल, पैलेट गन वाले डायलॉग से कश्मीरियों में नाराजगी
आमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी की चर्चा तेज, घर पर होगी रजिस्टर्ड मैरिज, जानें मीडिया रिपोर्ट्स का दावा
‘बारिश और तुम’ विक्की कौशल ने कैटरीना कैफ पर लुटाया प्यार, रोमांटिक फोटो ने जीता फैंस का दिल
स्टोलेन, प्राइम वीडियो, 4 जून
करण तेजपाल के निर्देशन में बनी अभिषेक बनर्जी और वर्धन शुभम की फिल्म स्टोलेन, 4 जून को ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी।
6 जून को मिलेगा एंटरटेनमेंट का डबल डोज
6 जून को प्राइम वीडियो पर राजकुमार राव और वामिका गब्बी की फिल्म भूल चूक माफ रिलीज होने वाली है और इसी दिन नेटफ्लिक्स पर सनी देओल की फिल्म जाट रिलीज होगी जो अप्रैल के महीने में थिएटर में धूम मचा चुकी है।
12 जून को भी होगा डबल धमाका
12 जून को प्राइम वीडियो पर करण जौहर के रियलिटी शो द ट्रेटर्स की शुरुआत होगी, तो वहीं दूसरी तरफ इमरान हाशमी की फिल्म ग्राउंड भी रिलीज होने वाली है। ग्राउंड जीरो फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन प्रदर्शन करने में नाकामयाब साबित हुई थी।
केसरी चैप्टर 2, हॉटस्टार, 13 जून
13 जून को जियो हॉटस्टार पर अक्षय कुमार की फिल्म केसरी चैप्टर 2 द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ जलियांवाला बाग रिलीज होने वाली है। इस ऐतिहासिक ड्रामा में आर माधवन अक्षय कुमार के साथ नजर आए। कोर्ट रूम ड्रामा वाली इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया था।
राणा नायडू सीजन 2, नेटफ्लिक्स, 13 जून
13 जून को ही नेटफ्लिक्स पर एक्शन और क्राइम से भरपूर राणा नायडू का सीजन 2 प्रसारित होने वाला है। 2023 में आए इसके पहले सीजन को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। इस सीरीज के साथ राणा दग्गुबाती धूम मचाने को तैयार हैं।
कपिल शर्मा की धमाकेदार वापसी
21 जून को द ग्रेट इंडियन कपिल शो का तीसरा सीजन नेटफ्लिक्स पर शुरू होने वाला है। कपिल शर्मा एक बार फिर अर्चना पूरन सिंह, सुनील ग्रोवर, कीकू शारदा, कृष्णा अभिषेक के साथ कॉमेडी शो लेकर सामने आ रहे हैं।
स्पेशल ऑप्स 2 का इंतजार जियो हॉटस्टार
केके मेनन की बहुचर्चित वेब सीरीज स्पेशल ऑप्स का सीजन 2 जून के महीने में ही रिलीज होने वाला है, हालांकि इसकी रिलीजिंग डेट का भी ऐलान नहीं किया गया है। यह वेब सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर दस्तक देगी।
Bhool chuk maaf to kesari chapter 2 movies and series to be release on ott in june 2025
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Odisha SSB Recruitment 2026: जूनियर असिस्टेंट/क्लर्क के 14 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट्स 18 अगस्त तक करें आवेदन
Jul 02, 2026 | 10:51 PMभाजपा के MLA किसन कथोरे ने कुलगांव-बदलापुर नगर परिषद को महानगर पालिका का दर्जा देनी की विधानसभा में मांग की
Jul 02, 2026 | 10:40 PMसात-बारा न होने पर भी महिलाएं कहलाएंगी ‘किसान’; महाराष्ट्र सरकार लाई देश का पहला ऐतिहासिक कानून
Jul 02, 2026 | 10:38 PMईरान रवाना होगा भारतीय प्रतिनिधिमंडल, खामेनेई के अंतिम संस्कार में करेगा शिरकत; जानें कौन-कौन हो रहा शामिल
Jul 02, 2026 | 10:38 PMAIIMS Raebareli Recruitment 2026: सीनियर रेजिडेंट के 153 पदों पर भर्ती, 14 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन
Jul 02, 2026 | 10:25 PMJC Bose University Recruitment 2026: गेस्ट फैकल्टी के 8 पदों पर भर्ती, बिना लिखित परीक्षा होगा चयन
Jul 02, 2026 | 10:16 PMशिल्पा शेट्टी के रियलिटी शो ‘मां है ना’ में कुशल तंवर और उनकी मां ने जीती ट्रॉफी, इनाम में मिली काहिरा ट्रिप
Jul 02, 2026 | 10:15 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM













