पुष्पा-2 के ओवरसीज राइट्स के लिए मची होड़, मोटी रकम हुई ऑफर!
- Written By: सुनीता पांडे
मुंबई: अल्लू अर्जुन स्टारर फिल्म ‘पुष्पा 2’ का दर्शकों को बड़ी बेसब्री से इंतजार है। पहले भाग को मिली शानदार प्रतिक्रिया के बाद अब इसके सीक्वल को लेकर देश में विदेश में भी काफी चर्चाएं हैं। इसी बीच फिल्म को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। फिल्म अभी पूरी भी नहीं हुई है, लेकिन इसके ओवरसीज के राइट्स खरीदने के लिए ‘पुष्पा 2’ के मेकर्स को बड़ी रकम ऑफर हुई है।
March 22nd 2024 Release
🔥🔥🔥🔥🔥🔥🔥🔥🔥#Pushpa2TheRule pic.twitter.com/ajm8RCgojA — C/o.AlluArjun (@CareOfAlluArjun) August 25, 2023
रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘पुष्पा: द रूल’ के लिए यूएसए डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स लगभग 90 करोड़ रुपये में बिक सकते हैं। हालांकि ये कीमत मेकर्स की तरफ से लगाईं गई है। दुनिया में साउथ फिल्म इंडस्ट्री की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए ‘पुष्पा 2’ से विदेशों में ब्लॉकबस्टर कमाई करने की उम्मीद है। अब यह देखना होगा कि वितरक इतनी बड़ी राशि खर्च करने के लिए सहमत होते हैं या नहीं।
सम्बंधित ख़बरें
Allu Arjun Raaka Movie: ‘राका’ के लिए मुंबई शिफ्ट होंगे अल्लू अर्जुन, 2-3 साल तक होगी फिल्म की शूटिंग
बर्थडे पर अल्लू अर्जुन का बड़ा धमाका, ‘RAAKA’ का खतरनाक लुक आया सामने, फैंस हुए एक्साइटेड
NASA का सपना छोड़ बने सुपरस्टार, हर बर्थडे पर करते हैं नेक काम; जानिए अल्लू अर्जुन की खास बातें
बर्थडे से पहले अल्लू अर्जुन की AA22xA6 का रहस्यमयी पोस्टर रिलीज, खतरनाक पंजे की झलक ने बढ़ाया सस्पेंस
Vadi Rule Lo Bratukutandam ..@AlluArjun 👑#Pushpa2TheRule pic.twitter.com/ttLyscVqEu — C/o.AlluArjun (@CareOfAlluArjun) September 3, 2023
खबर है कि ‘पुष्पा द रूल’ साल 2024 में 22 मार्च को थिएटर्स में रिलीज हो सकती है। हालांकि, फिल्म के मेकर्स की तरफ से अभी कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की गई है। ‘पुष्पा 2’ की स्टार कास्ट की बात करें तो फिल्म में अल्लू अर्जुन के साथ श्रीवल्ली यानी रश्मिका मंदाना फीमेल लीड में नजर आएंगी। वहीं, फहद फाजिल फिल्म के मेन विलेन हैं। ‘पुष्पा 2’ का डायरेक्शन सुकुमार ने किया है। उन्होंने ही फिल्म का पहला पार्ट भी निर्देशित किया था।
