बर्थडे से पहले अल्लू अर्जुन की AA22xA6 का रहस्यमयी पोस्टर रिलीज, खतरनाक पंजे की झलक ने बढ़ाया सस्पेंस
Allu Arjun Movie Title Revealed: अल्लू अर्जुन की नई फिल्म AA22xA6 का रहस्यमयी पोस्टर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। खतरनाक पंजे की झलक ने फैंस की उत्सुकता और भी बढ़ा दी है।
- Written By: स्नेहा मौर्या
अल्लू अर्जुन (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Allu Arjun Movie AA22xA6 Poster Release: साउथ सिनेमा के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन एक बार फिर अपनी अपकमिंग फिल्म को लेकर चर्चा में आ गए हैं। उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म, जिसे फिलहाल AA22xA6 के नाम से जाना जा रहा है, का नया पोस्टर जारी किया गया है। पोस्टर सामने आते ही सोशल मीडिया पर हलचल तेज हो गई है और फैंस के बीच इस फिल्म को लेकर उत्साह कई गुना बढ़ गया है।
इस पोस्टर की सबसे खास बात यह है कि इसमें किसी कलाकार का चेहरा नहीं दिखाया गया है, बल्कि एक खतरनाक और रहस्यमयी अंदाज में जंगली जानवर का पंजा नजर आ रहा है। पंजे के नुकीले और तेज नाखून फिल्म की इंटेंस और एक्शन से भरपूर कहानी की ओर इशारा करते दिखाई दे रहे हैं। पोस्टर का यह अनोखा कॉन्सेप्ट दर्शकों की जिज्ञासा को और ज्यादा बढ़ा रहा है।
अल्लू अर्जुन के बर्थडे पर फैंस को मिलेगा खास तोहफा
अल्लू अर्जुन ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस पोस्टर को साझा करते हुए एक अहम जानकारी भी दी है। उन्होंने बताया कि फिल्म का टाइटल पोस्टर 8 अप्रैल को सुबह 11 बजे रिलीज किया जाएगा। खास बात यह है कि उसी दिन उनका जन्मदिन भी है, इसलिए फैंस के लिए यह दिन किसी बड़े सरप्राइज से कम नहीं होने वाला है।
सम्बंधित ख़बरें
एआर रहमान ने शेयर की Ram Charan संग खास तस्वीर, Peddi के म्यूजिक लॉन्च को लेकर फैंस में बढ़ा उत्साह
धर्मेंद्र को याद कर भावुक हुए Bobby Deol, बोले- पापा के जाने के बाद जिंदगी में बड़ा खालीपन आ गया
Maithili Thakur के लाइव कॉन्सर्ट में पहुंचीं अक्षरा सिंह, सुरों के जादू से प्रभावित होकर लुटाया प्यार
वरुण धवन की Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai का ट्रेलर रिलीज, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े संग दिखा लव ट्रायंगल
फैंस अब बेसब्री से उस पल का इंतजार कर रहे हैं, जब फिल्म का आधिकारिक टाइटल सामने आएगा। सोशल मीडिया पर पहले से ही इस फिल्म के नाम को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं।
दमदार स्टारकास्ट और बड़ी टीम के साथ बन रही फिल्म
इस मेगा बजट फिल्म को मशहूर निर्देशक एटली निर्देशित कर रहे हैं, जो बड़े स्तर की एक्शन और एंटरटेनमेंट फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। उनके निर्देशन में बनी फिल्मों को दर्शकों का हमेशा शानदार रिस्पॉन्स मिलता रहा है।
फिल्म में फीमेल लीड के तौर पर बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण नजर आने वाली हैं। अल्लू अर्जुन और दीपिका पादुकोण की जोड़ी पहली बार बड़े पर्दे पर साथ दिखाई देगी, जिससे फिल्म का क्रेज और भी बढ़ गया है।
पैन इंडिया रिलीज और हाई-टेक वीएफएक्स पर खास जोर
यह फिल्म पैन इंडिया स्तर पर रिलीज की जाएगी, यानी इसे कई भाषाओं में दर्शकों के सामने पेश किया जाएगा। फिल्म में बड़े स्तर पर वीएफएक्स का इस्तेमाल किया जा रहा है, जिससे इसके विजुअल्स को और भव्य बनाने की तैयारी की जा रही है।
ये भी पढ़ें- YRKKH में बड़ा ट्विस्ट, मेहर ने तोड़ा अभिरा का फोन, सबूत मिटते ही बढ़ीं मुश्किलें, क्या अब सामने आएगा सच
इस फिल्म को सन पिक्चर्स के बैनर तले बनाया जा रहा है और इसके प्रोड्यूसर कलानिधि मारन हैं। बड़े बजट, दमदार स्टारकास्ट और रहस्यमयी प्रमोशन के चलते यह फिल्म पहले से ही दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बन चुकी है। आने वाले दिनों में इसके टाइटल रिवील के साथ फिल्म को लेकर उत्साह और भी बढ़ने की उम्मीद है।
