Love And War Update: 'लव एंड वॉर' से रणबीर का फर्स्ट लुक जारी, आलिया भट्ट-विक्की कौशल ने शेयर किया पोस्टर

Alia Bhatt Reaction: संजय लीला भंसाली की 'लव एंड वॉर' से रणबीर कपूर का फर्स्ट लुक सामने आया है। पोस्टर में उनका रफ और इंटेंस अंदाज दिखा। आलिया भट्ट ने पोस्ट शेयर कर रणबीर को 'हे हैंडसम' कहा।
Alia Bhatt Reaction On Ranbir Kapoor First Look
विक्की कौशल, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Alia Bhatt Reaction On Ranbir Kapoor First Look: संजय लीला भंसाली की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘लव एंड वॉर’ लगातार चर्चा में बनी हुई है। गुरुवार को फिल्म से रणबीर कपूर का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी किया गया, जिसमें अभिनेता का रफ और दमदार अंदाज देखने को मिला। पोस्टर सामने आते ही फैंस के साथ-साथ रणबीर की पत्नी और फिल्म की सह-कलाकार आलिया भट्ट ने भी इस पर खास प्रतिक्रिया दी।

आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर रणबीर कपूर का फर्स्ट लुक पोस्टर शेयर किया। इसके साथ उन्होंने लिखा कि हे हैंडसम 'लव एंड वॉर' सिनेमाघरों में, 21 जनवरी, 2027। आलिया के इस अंदाज ने सोशल मीडिया पर फैंस का ध्यान खींचा। वहीं फिल्म में रणबीर के साथ नजर आने वाले विक्की कौशल ने भी पोस्टर शेयर किया। उन्होंने लिखा कि प्यार। जंग। और इनके बीच की हर चीज। इसके साथ विक्की ने फिल्म की रिलीज डेट 21 जनवरी 2027 भी साझा की।

रणबीर के लुक में दिखा रफ और इंटेंस अंदाज

फिल्म के फर्स्ट लुक में रणबीर कपूर कार के अंदर बैठे नजर आ रहे हैं। उनके चेहरे पर गंभीर एक्सप्रेशन हैं और शर्ट पर गोली का निशान दिखाई दे रहा है। वहीं उनकी बाजू पर खून के धब्बे नजर आ रहे हैं। इस लुक से फिल्म में उनके किरदार के एक्शन और इंटेंस अवतार की झलक मिलती है। पोस्टर शेयर करते हुए मेकर्स ने लिखा कि वो रुतबा, वो रौब, वो जुनून। साथ ही फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान किया गया।

Alia Bhatt Reaction On Ranbir Kapoor First Look
लव गिल की रोस्टिंग टास्क में हुई शहनाज गिल से तुलना, माही विज और अमन गांधी ने जमकर उड़ाया मजाक

कई बार बदली फिल्म की रिलीज डेट

'लव एंड वॉर' की रिलीज डेट पहले भी बदली जा चुकी है। फिल्म को पहले क्रिसमस 2025 पर रिलीज करने की योजना थी। इसके बाद रिलीज डेट 20 मार्च 2026 की गई। अब मेकर्स ने फिल्म की नई रिलीज डेट 21 जनवरी 2027 तय की है। ‘लव एंड वॉर’ रणबीर कपूर और संजय लीला भंसाली की करीब 20 साल बाद वापसी भी है। दोनों ने इससे पहले साल 2007 की फिल्म 'सांवरिया' में साथ काम किया था। यह रणबीर की बॉलीवुड डेब्यू फिल्म थी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com