धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर श्वेता तिवारी का सवाल, बोलीं- पंजाब के शिक्षा मंत्री कब देंगे इस्तीफा?

Shweta Tiwari Reaction: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद श्वेता तिवारी ने इंस्टाग्राम पर CJP संस्थापक अभिजीत दिपके का वीडियो शेयर किया। उन्होंने सवाल किया कि पंजाब के शिक्षा मंत्री कब इस्तीफा देंगे।
Shweta Tiwari Dharmendra Pradhan Resignation CJP Protest Abhijeet Dipke
श्वेता तिवारी (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Shweta Tiwari On Punjab Education Minister: NEET-UG पेपर लीक मामले को लेकर लंबे समय तक चले छात्र आंदोलन के बाद केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अब बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की प्रतिक्रियाएं लगातार सामने आ रही हैं। इस बीच टीवी की लोकप्रिय अभिनेत्री श्वेता तिवारी ने भी सोशल मीडिया के जरिए अपनी राय रखी है।

श्वेता तिवारी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अभिजीत दिपके का वीडियो शेयर किया। वीडियो में दिपके कहते नजर आ रहे हैं कि धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद अब उन सभी मंत्रियों से जवाबदेही मांगी जा सकती है जो अपने विभाग में अच्छा काम नहीं कर रहे हैं। इस वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए श्वेता ने लिखा कि अब पंजाब के शिक्षा मंत्री कब इस्तीफा दे रहे हैं? और कॉकरोच जनता पार्टी वहां विरोध-प्रदर्शन कब करने जा रही है? उनका यह सवाल सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

छात्र आंदोलन के बाद हुआ इस्तीफा

पिछले कई दिनों से दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्र NEET-UG पेपर लीक मामले को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। प्रदर्शनकारियों की मांग थी कि परीक्षा में कथित गड़बड़ियों की निष्पक्ष जांच हो और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। इसी दौरान केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग भी लगातार उठाई जा रही थी। आखिरकार शनिवार को उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया, जिसके बाद राजनीतिक और सामाजिक हलकों के साथ-साथ मनोरंजन जगत में भी इस पर प्रतिक्रियाओं का दौर शुरू हो गया।

Shweta Tiwari Dharmendra Pradhan Resignation CJP Protest Abhijeet Dipke

देशभर में फैला था विरोध प्रदर्शन

दिल्ली में शुरू हुआ यह आंदोलन धीरे-धीरे देश के कई बड़े शहरों और अन्य राज्यों तक फैल गया। छात्रों के समर्थन में कई सामाजिक कार्यकर्ता और सार्वजनिक हस्तियां भी सामने आईं। इससे पहले सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक भी शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे थे। बाद में स्वास्थ्य कारणों और प्रशासनिक हस्तक्षेप के बाद उन्होंने अपना अनशन समाप्त कर दिया। श्वेता तिवारी की ताजा प्रतिक्रिया ने एक बार फिर इस मुद्दे को चर्चा में ला दिया है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com