रेडियो जॉकी से बॉलीवुड तक का सफर, फिल्मों से ज्यादा विवादों की वजह से सुर्खियों में रहीं रिया चक्रवर्ती

Rhea Chakraborty Career: वीडियो जॉकी के रूप में करियर शुरू करने वाली रिया चक्रवर्ती ने तेलुगू और हिंदी फिल्मों में काम किया। हालांकि, उनका नाम फिल्मों से सुशांत सिंह राजपूत केस के कारण चर्चा में रहा।
Rhea Chakraborty Birthday Special Career Sushant Singh Rajput Case
रिया चक्रवर्ती (फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया)
Updated on

Rhea Chakraborty Birthday Special: बॉलीवुड अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती आज अपना 34वां जन्मदिन मना रही हैं। 1 जुलाई 1992 को बेंगलुरु में जन्मीं रिया ने मनोरंजन जगत में अपनी पहचान बनाने के लिए लंबा संघर्ष किया। उन्होंने टीवी से करियर की शुरुआत की, फिर तेलुगू और हिंदी फिल्मों में काम किया। हालांकि, उनके अभिनय से ज्यादा उनकी निजी जिंदगी और विवादों ने उन्हें सुर्खियों में रखा।

रिया चक्रवर्ती ने अपने करियर की शुरुआत साल 2009 में एमटीवी इंडिया के रियलिटी शो 'टीवीएस स्कूटी टीन दीवा' से की थी, जहां वह फर्स्ट रनर-अप रहीं। इसके बाद उन्होंने एमटीवी के कई शोज को होस्ट किया और बतौर वीडियो जॉकी अपनी पहचान बनाई। इसी दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत में अपनी जगह बनानी शुरू की।

तेलुगू फिल्मों से लेकर बॉलीवुड तक का सफर

बॉलीवुड में शुरुआती संघर्ष के बाद रिया ने दक्षिण भारतीय फिल्मों का रुख किया। साल 2012 में उन्होंने तेलुगू फिल्म 'तुनीगा तुनीगा' से बड़े पर्दे पर कदम रखा। इसके बाद 2013 में फिल्म 'मेरे डैड की मारुति' से उन्होंने बॉलीवुड डेब्यू किया। हालांकि, उनकी शुरुआती फिल्में बॉक्स ऑफिस पर खास सफलता हासिल नहीं कर सकीं। इसके बाद 'सोनाली केबल', 'हाफ गर्लफ्रेंड' और 'चेहरे' जैसी फिल्मों में भी वह नजर आईं, लेकिन उन्हें बड़ी स्टारडम नहीं मिल सकी।

Rhea Chakraborty Birthday Special Career Sushant Singh Rajput Case

विवादों से रहा गहरा नाता

रिया चक्रवर्ती का नाम कई बार विवादों में भी आया। फिल्ममेकर महेश भट्ट के साथ उनकी तस्वीरों को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की अटकलें लगाई गईं। हालांकि, रिया ने हमेशा कहा कि महेश भट्ट उनके लिए पिता समान हैं। इसके अलावा, सोशल मीडिया पर वायरल हुई कुछ निजी तस्वीरों और अफवाहों के कारण भी उन्हें कई बार ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा।

Rhea Chakraborty Birthday Special Career Sushant Singh Rajput Case

सुशांत सिंह राजपूत केस के बाद बदली जिंदगी

साल 2020 में अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद रिया चक्रवर्ती सबसे ज्यादा चर्चा में रहीं। जांच के दौरान उनका नाम ड्रग्स मामले में सामने आया, जिसके बाद उन्हें सितंबर 2020 में गिरफ्तार किया गया था। करीब एक महीने बाद उन्हें बॉम्बे हाईकोर्ट से जमानत मिल गई। इस मामले में रिया के भाई शोविक चक्रवर्ती सहित कई अन्य लोगों के नाम भी सामने आए थे। हालांकि, रिया ने हमेशा खुद को निर्दोष बताया।

Navbharat Live
navbharatlive.com