Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

सामने आई रणदीप और इलियाना की ‘तेरा क्या होगा लवली’ की रिलीज डेट, अजय देवगन की ‘शैतान’ से होगी टक्कर

  • By सुनीता पांडे
Updated On: Mar 02, 2024 | 11:04 AM
Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: समाज में रंगभेद और दहेज प्रथा पर प्रकाश डालने वाली रणदीप हुड्डा और इलियाना डिक्रूज की फिल्म ‘तेरा क्या होगा लवली’ अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रिलीज होगी। फिल्म का ट्रेलर कुछ दिनों पहले मेकर्स ने रिलीज किया था, जो दर्शकों को काफी पसंद आया। ऐसे में अब मेकर्स ने इस फिल्म की रिलीज डेट भी जारी कर दी है।

https://www.youtube.com/watch?v=TXmYkbs3zy0

रणदीप हुड्डा और इलियाना डिक्रूज की फिल्म ‘तेरा क्या होगा लवली’ अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस यानी 8 मार्च को सिनेमाघरों में आएगी। इसी दिन बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन की फिल्म ‘शैतान’ भी रिलीज होने वाली है। रणदीप हुड्डा की इस फिल्म की सीधी टक्कर अजय देवगन की ‘शैतान’ से होगी। इस कड़े मुकाबले को देखने के लिए फैंस भी उत्सुक हैं। बता दें कि कुछ दिनों पहले रिलीज हुए अजय देवगन स्टारर ‘शैतान’ के ट्रेलर को भी लोगों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था।

इलियाना डिक्रूज और रणदीप हुडा पहली बार ऑनस्क्रीन रोमांस करते नजर आएंगे। फिल्म में इलियाना डिक्रूज एक सांवली महिला का किरदार निभा रही हैं, जबकि रणदीप हुड्डा एक पुलिसकर्मी की भूमिका निभाते नजर आएंगे। फिल्म में इन दोनों के साथ करण कुंद्रा भी अहम किरदार में हैं। निर्देशक बलविंदर सिंह जंजुआ द्वारा निर्देशित यह फिल्म समाज के लिए एक दर्पण के रूप में काम करती है, जो भारतीय संस्कृति में व्याप्त गहरी जड़ें और पूर्वाग्रहों पर प्रकाश डालती है। यह फिल्म अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस यानी 8 मार्च 2024 को रिलीज होने के लिए तैयार है।

The release date of randeep hooda and ileana dcruzs film tera kya hoga lovely has been revealed

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 02, 2024 | 11:04 AM

Topics:  

  • Ajay Devgan

सम्बंधित ख़बरें

1

मेसी के इवेंट में एक्टर्स और CM फडणवीस को देख भड़के फैंस, हूटिंग का VIDEO वायरल

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.