The Paradise Day 1 Collection: नानी की ‘पैराडाइज’ की शानदार शुरुआत, ओपनिंग डे पर करोड़ों में कलेक्शन

Nani The Paradise Day 1 Collection: साउथ सुपरस्टार नानी और राघव जुयाल की एक्शन थ्रिलर फिल्म 'द पैराडाइज' ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त शुरुआत की है। फिल्म ने पहले ही दिन रिकॉर्डतोड़ कलेक्शन कर लिया है।
The Paradise Day 1 Collection
एक्टर नानी(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

The Paradise Box Office Collection Day 1: साउथ सिनेमा के नेचुरल स्टार नानी और राघव जुयाल स्टारर मोस्ट अवेटेड फिल्म 'द पैराडाइज' ने बॉक्स ऑफिस पर कदम रखते ही तहलका मचा दिया है। श्रीकांत ओडेला के डायरेक्शन में बनी इस एक्शन थ्रिलर फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच काफी समय से जबरदस्त क्रेज देखा जा रहा था। फिल्म के रिलीज होते ही सिनेमाघरों के बाहर फैंस की भारी भीड़ उमड़ पड़ी और ओपनिंग डे पर ही इस फिल्म ने रिकॉर्ड बना दिया है।

समीक्षकों और दर्शकों से मिले शानदार रिस्पॉन्स के दम पर फिल्म ने अपने पहले ही दिन घरेलू और विदेशी बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की है। खबरों के अनुसार फिल्म ने भारत में लगभग 34.65 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है, जबकि इसका वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 74 करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर गया है। यह ओपनिंग नानी के करियर की अब तक की सबसे बड़ी और ऐतिहासिक ओपनिंग बन गई है।

राघव जुयाल और नानी की जोड़ी ने जीता दिल

फिल्म 'द पैराडाइज' की सबसे बड़ी खासियत पर्दे पर नानी का खूंखार रोल और राघव जुयाल की दमदार एक्टिंग है। 'द पैराडाइज' में फिक्शन की जगह 'पैराडाइज' और सावारी जनजाति के संघर्ष की कहानी को दिखाया गया है, जो अपने अधिकारों के लिए लड़ाई लड़ते हैं। फिल्म में नानी के इंटेंस लुक और धांसू एक्शन सीक्वेंस ने दर्शकों को बांधकर रखा है।

वहीं राघव जुयाल के नेगेटिव रोल और उनकी स्क्रीन प्रेजेंस की भी काफी तारीफ हो रही है। दोनों ही कलाकारों के बीच की भिड़ंत ने दर्शकों के रोंगटे खड़े कर दिए हैं। यही वजह है कि सुबह के शोज से लेकर देर रात के शोज तक थिएटरों में दर्शकों की ऑक्यूपेंसी काफी ऊंची दर्ज की गई, खासकर तेलुगु और हिंदी भाषी क्षेत्रों में फिल्म को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है।

The Paradise Day 1 Collection
मुश्ताक खान से आखिरी मुलाकात को याद कर भावुक हुए राजपाल यादव, अनुपम खेर ने बताई आखिरी कॉल

'दसरा' और 'हिट 3' के रिकॉर्ड तोड़े

श्रीकांत ओडेला और एक्टर नानी की जोड़ी इससे पहले सुपरहिट फिल्म 'दसरा' में एक साथ नजर आई थी। 'द पैराडाइज' के साथ इस जोड़ी ने अपनी ही पिछली फिल्म का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इसके साथ ही इस फिल्म ने हाल ही में आई नानी की अन्य ब्लॉकबस्टर फिल्मों जैसे 'हिट: द थर्ड केस' और 'सारंगपाणि जाथरा' के पहले दिन की कमाई को भी पीछे छोड़ दिया है।

रिपोर्ट के मुताबिक जिस तरह से फिल्म 'द पैराडाइज' को एडवांस बुकिंग में रिस्पॉन्स मिला था और अब वीकेंड सामने है, उसे देखते हुए यह फिल्म आने वाले दिनों में कमाई के कई नए रिकॉर्ड बना सकती है। माउथ पब्लिसिटी और शानदार एक्शन के दम पर 'द पैराडाइज' का पहला हफ्ता बॉक्स ऑफिस पर बेहद शानदार रहने की पूरी उम्मीद जताई जा रही है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com