

The Paradise Box Office Collection: नानी की मच अवेटेड फिल्म ‘द पैराडाइज’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और शुरुआती आंकड़ों में फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत के संकेत दिए हैं। खास बात यह है कि मेकर्स ने फिल्म का ट्रेलर रिलीज किए बिना इसे सीधे बड़े पर्दे पर उतारा है। फिल्म में नानी बिल्कुल अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं। लंबे बाल और एक्शन से भरपूर उनका लुक पहले ही चर्चा में है।
सैकनिल्क के मुताबिक, ‘द पैराडाइज’ ने रिलीज के पहले दिन दोपहर 3 बजे तक करीब 17.91 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया था। फिल्म को कुल 4,953 शोज मिले और इस दौरान इसकी ऑक्यूपेंसी करीब 45.4 प्रतिशत रही। शुरुआती आंकड़ों में तेलुगू वर्जन का प्रदर्शन सबसे मजबूत रहा। रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म के तेलुगू वर्जन ने करीब 16.40 करोड़ रुपये, हिंदी वर्जन ने 93 लाख रुपये और तमिल वर्जन ने 58 लाख रुपये का कलेक्शन किया।
द पैराडाइज के शुरुआती कलेक्शन की तुलना जिन फिल्मों से की जा रही है, उनमें राजा शिवाजी, चांद मेरा दिल, ओ रोमियो, मर्दानी 3, हॉन्टेड 3डी, पति पत्नी और वो दो, है जवानी तो इश्क होना है, इक्कीस, पेद्दी, अल्फा, धमाल 4, वेलकम टू द जंगल, हैवान, दायरा और वाइब शामिल हैं। दिए गए आंकड़ों के मुताबिक, द पैराडाइज का शुरुआती कलेक्शन धमाल 4 के 14 करोड़ और वेलकम टू द जंगल के 15.25 करोड़ रुपये के आंकड़े से भी ऊपर है।
'द पैराडाइज' का निर्देशन श्रीकांत ओडेला ने किया है, जबकि सुधाकर चेरुकुरी इसके प्रोड्यूसर हैं। फिल्म में नानी के अलावा राघव जुयाल, सोनाली कुलकर्णी और मोहन बाबू अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म का रनटाइम करीब 2 घंटे 45 मिनट बताया गया है। हाल ही में फिल्म की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान नानी और राघव जुयाल ने जमकर डांस किया था।
राघव का चुलबुला अंदाज भी सोशल मीडिया पर चर्चा में रहा। फिल्म में नानी लंबे बालों के साथ एक्शन करते नजर आएंगे। नानी को इससे पहले ‘हिट: द थर्ड केस’ में अर्जुन सरकार के किरदार में देखा गया था। अब उनकी अगली फिल्मों में 'ब्लडी रोमियो' भी शामिल है, जिसमें वह रोमियो का रोल निभाते नजर आएंगे।