16वें दिन भी बरकरार ‘द केरला स्टोरी 2’ की रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर की 44 करोड़ से ज्यादा कमाई
The Kerala Story 2 बॉक्स ऑफिस पर लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है। 16वें दिन ‘द केरला स्टोरी 2’ ने करीब 2.96 करोड़ रुपये कमाए। इसके साथ ही फिल्म का कुल नेट कलेक्शन लगभग 44.76 करोड़ रुपये पहुंच गया है।
- Written By: सोनाली झा
द केरला स्टोरी 2 का कलेक्शन (फोटो- सोशल मीडिया)
The Kerala Story 2 Box Office Collection: विवादों और चर्चाओं के बीच रिलीज हुई फिल्म द केरला स्टोरी 2 बॉक्स ऑफिस पर लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है। फिल्म को दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है और तीसरे हफ्ते में भी इसकी कमाई की रफ्तार थमती नजर नहीं आ रही। रिलीज के 16वें दिन भी फिल्म ने अच्छा कलेक्शन किया है, जिससे इसकी कुल कमाई में लगातार इजाफा हो रहा है।
ट्रेड वेबसाइट Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने 16वें दिन यानी तीसरे शनिवार को करीब 2.96 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इस दिन सिनेमाघरों में फिल्म की ऑक्यूपेंसी लगभग 16 प्रतिशत दर्ज की गई। हालांकि ये आंकड़े अभी शुरुआती हैं और आधिकारिक कलेक्शन में थोड़ा बदलाव संभव है। अगर 16वें दिन का यह कलेक्शन अंतिम माना जाए तो फिल्म की कुल नेट कमाई लगभग 44.76 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है। वहीं ग्रॉस कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने अब तक करीब 52.23 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है।
डे-वाइज कलेक्शन पर नजर
फिल्म की शुरुआत धीमी रही थी, लेकिन इसके बाद कलेक्शन में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिली। द केरला स्टोरी 2 ने पहले दिन करीब 80 लाख रुपये की ओपनिंग की थी। दूसरे दिन फिल्म ने 4.75 करोड़ और तीसरे दिन 4.80 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इसके बाद चौथे दिन 2.55 करोड़, पांचवें दिन 4.05 करोड़, छठे दिन 3.55 करोड़ और सातवें दिन 2.78 करोड़ रुपये की कमाई हुई। दूसरे हफ्ते में भी फिल्म ने स्थिर प्रदर्शन किया और कुल मिलाकर पहले हफ्ते में 23.28 करोड़ रुपये का कारोबार किया। वहीं दूसरे हफ्ते में फिल्म ने करीब 17.02 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।
सम्बंधित ख़बरें
Jana Nayagan Collection Day 12: दूसरे हफ्ते में भी बरकरार विजय का क्रेज, ताबड़तोड़ कमाई जारी
क्रिकेटर बनने का सपना टूटा, फिल्ममेकर बनकर रच दिया इतिहास, जानें विशाल भारद्वाज की सफलता की कहानी
Arbaaz Khan Birthday: खिलाड़ी का ऑफर ठुकराया, डेब्यू बार-बार टला, फिर दरार ने बदल दी अरबाज खान की किस्मत
Kishore Kumar Story: अभास कुमार से बने किशोर कुमार, चार शादियां, मधुबाला का प्यार और कई अनसुने किस्से
फिल्म के स्टार कास्ट और कहानी
फिल्म में अभिनेत्री उल्का गुप्ता, अदिति भाटिया और ऐश्वर्या ओझा मुख्य भूमिकाओं में नजर आ रही हैं। फिल्म द केरला स्टोरी 2 की कहानी तीन युवतियों के इर्द-गिर्द घूमती है, जो दूसरे धर्म में शादी करने का फैसला करती हैं। परिवार के खिलाफ जाकर लिया गया यह फैसला उनकी जिंदगी को पूरी तरह बदल देता है और उन्हें कई मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। संवेदनशील विषय पर आधारित होने की वजह से फिल्म रिलीज के बाद से ही विवादों में भी रही है। हालांकि विवादों के बावजूद फिल्म को दर्शकों का अच्छा समर्थन मिल रहा है।
