The Kerala Story 2 Budget: ‘धुरंधर 2’ के तूफान में भी टिकी ‘द केरल स्टोरी 2’, 6 हफ्तों बाद भी जारी कमाई
The Kerala Story 2 ने बॉक्स ऑफिस पर 6 हफ्ते पूरे कर लिए हैं और 52.14 करोड़ की कमाई के साथ प्रॉफिट में बनी हुई है। ‘धुरंधर 2’ के दबदबे के बावजूद फिल्म ने धीमी रफ्तार से अच्छा प्रदर्शन किया।
- Written By: सोनाली झा
धुरंधर 2 का कलेक्शन (फोटो- सोशल मीडिया)
The Kerala Story 2 Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर जहां ‘धुरंधर 2’ का तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा, वहीं The Kerala Story 2 भी अपनी धीमी लेकिन स्थिर रफ्तार से कमाई करती नजर आ रही है। विवादों के बीच रिलीज हुई इस फिल्म ने सिनेमाघरों में 6 हफ्ते पूरे कर लिए हैं और अब तक संतोषजनक प्रदर्शन किया है।
सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक, ‘द केरल स्टोरी 2’ ने रिलीज के 42वें दिन करीब 2 लाख रुपये का कलेक्शन किया। यह पिछले दिन के मुकाबले मामूली बढ़त है, जो दिखाता है कि फिल्म अभी भी दर्शकों को आकर्षित कर रही है। अगर कुल कमाई की बात करें, तो फिल्म का भारत में नेट कलेक्शन 52.14 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है। वहीं ग्रॉस कलेक्शन 61.52 करोड़ रुपये दर्ज किया गया है।
हफ्तों के हिसाब से प्रदर्शन
‘धुरंधर 2’ ने शुरुआती हफ्तों में मजबूत पकड़ बनाई और पहले हफ्ते में 22.9 करोड़ की शानदार कमाई की, हालांकि दूसरे और तीसरे हफ्ते में गिरावट शुरू हो गई और कलेक्शन क्रमशः 16.97 करोड़ और 10.92 करोड़ तक सिमट गया। चौथे हफ्ते से कमाई में तेज गिरावट देखने को मिली, जहां यह महज 87 लाख रह गई। पांचवें और छठे हफ्ते में भी फिल्म ने 31 लाख और 17 लाख का कलेक्शन किया। इन आंकड़ों से साफ है कि समय के साथ फिल्म की रफ्तार धीमी पड़ी, लेकिन इसके बावजूद यह लंबे समय तक सिनेमाघरों में बनी रही।
सम्बंधित ख़बरें
Alpha Vs Welcome To The Jungle: ‘धमाल 4’ ने बदला खेल, ‘अल्फा’ और ‘वेलकम टू द जंगल’ की कमाई में आई बड़ी गिरावट
KSBKBT 2 Upcoming Twist: तुलसी के फैसले से हिली हवेली, नकुल-वैष्णवी के प्यार का खुल जाएगा राज
Lock Upp 2: ‘मुझे छुआ और आगे…’ Ram Kapoor ने सुनाई बचपन के शोषण की दर्दनाक कहानी, शो में छलका दर्द
सिर्फ 50 रुपये लेकर मुंबई पहुंचे थे राजेंद्र कुमार, सुपरस्टार बनने के बाद भी बेचना पड़ा था अपना सबसे लकी बंगला
बजट और मुनाफा
कामाख्या नारायण सिंह के निर्देशन में बनी इस ‘धुरंधर 2’ का बजट लगभग 28 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। ऐसे में 52.14 करोड़ की कमाई के साथ फिल्म ने करीब 24 करोड़ रुपये का मुनाफा कमा लिया है। यानी फिल्म ने लगभग 86 फीसदी का प्रॉफिट दर्ज किया है, जो इसे एक सफल प्रोजेक्ट बनाता है, भले ही इसकी कमाई उम्मीद से कम रही हो।
पहली फिल्म से तुलना
अगर इसे पहली फिल्म द केरला स्टोरी से तुलना करें, तो फर्क साफ नजर आता है। 2023 में रिलीज हुई ओरिजिनल फिल्म ने 238 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। सीक्वल उस स्तर तक नहीं पहुंच पाई, लेकिन सीमित बजट और कड़ी प्रतिस्पर्धा के बावजूद ‘द केरल स्टोरी 2’ ने खुद को एक हिट फिल्म के तौर पर स्थापित कर लिया है।
आगे क्या उम्मीद
हालांकि अब फिल्म की कमाई काफी धीमी हो चुकी है, लेकिन वीकेंड पर इसमें हल्की बढ़त की उम्मीद की जा सकती है। ‘धुरंधर 2’ जैसी बड़ी फिल्म के दबदबे के बावजूद 6 हफ्तों तक टिके रहना अपने आप में बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। फिलहाल, ‘द केरल स्टोरी 2’ ने यह साबित कर दिया है कि मजबूत कंटेंट और चर्चा में बनी रहने वाली फिल्मों के लिए बॉक्स ऑफिस पर लंबी रेस तय करना मुमकिन है।
