-
गुरु, 9 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- The First Look Of Nani Starrer The Paradise Will Now Be Released In English And Spanish
The Paradise: नानी स्टारर द पैराडाइज की पहली झलक अब इंग्लिश और स्पैनिश में भी होगी रिलीज, सूत्रों ने किया खुलासा
- Written By: अनिल सिंह
Nani With The Paradise: मक्खी और सरिपोधा सनीवारम स्टार नानी 'द पैराडाइज' को लेकर सुर्ख़ियों में हैं। यह फिल्म एक जबरदस्त एक्शन-ड्रामा होने वाली है, जो दर्शकों को एक नया सिनेमैटिक एक्सपीरियंस देने के लिए तैयार है।

नानी स्टारर द पैराडाइज अब इंग्लिश और स्पैनिश में भी होगी रिलीज
Nani Starrer The Paradise: ‘द पैराडाइज़’ को लेकर फैंस में जबरदस्त एक्साइटमेंट है। श्रीकांत ओडेला के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म नेचुरल स्टार नानी के दमदार परफॉर्मेंस के साथ एक अनोखा सिनेमैटिक एक्सपीरियंस देने का वादा करती है। इसे एक ग्रैंड स्पेक्टेकल कहा जा रहा है, जो थिएटर्स में रिलीज होते ही ग्लोबल लेवल पर धूम मचाने वाली है।
हालांकि, ‘द पैराडाइज़’ की जर्नी सिर्फ इंडिया तक सीमित नहीं रहने वाली है। मेकर्स इस फिल्म को इंग्लिश और स्पैनिश में भी पेश करने की प्लानिंग कर रहे हैं, ताकि इसकी ग्लोबल रीच और बढ़ सके। इसी वजह से उन्होंने फिल्म के ‘ग्लिम्प्स’ वीडियो को हिंदी, तेलुगु, तमिल, बंगाली, कन्नड़ और मलयालम के साथ-साथ इंग्लिश और स्पैनिश में भी रिलीज़ करने का फैसला किया है।
ये भी पढ़ें- औरत के लिए घोंट दिया दोस्ती का गला! राजामौली पर सुसाइड नोट में गंभीर आरोप
सम्बंधित ख़बरें
Dacoit Review: मृणाल ठाकुर और अदिवी शेष की ‘डकैत’ ने जीता दिल, नानी ने परफॉर्मेंस को बताया करियर बेस्ट
अमित जानी की नई फिल्म ‘कल्कि संभल’ का पोस्टर आउट, 1978 से 2024 तक दंगों की कहानी मचाएगी हलचल
18 साल बाद बड़े पर्दे पर मोहनलाल-ममूटी की जोड़ी मचाएगी धमाल, ‘पैट्रियट’ इस दिन होगी रिलीज
अजय देवगन लेकर आ रहे हैं ‘धमाल 4’, रिलीज डेट से उठा पर्दा, एक बार फिर लगेगा कॉमेडी का तड़का
सूत्रों के मुताबिक, “द पैराडाइज पूरी तरह से भारतीय कहानी है, और यही वजह है कि मेकर्स इसे ग्लोबल ऑडियंस तक पहुंचाना चाहते हैं। उनका मानना है कि अगर इंटरनेशनल दर्शकों को अपील करना है, तो कुछ ऐसा क्रिएट और दिखाना होगा जो असली भारत और उसकी संस्कृति को दर्शाए। इससे पहले भी ‘बाहुबली’, कंतारा’ और ‘RRR’ जैसी फिल्मों ने भारतीय कहानियों को ग्लोबल लेवल पर पेश किया और उन्हें उसके लिए जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला। अब ‘द पैराडाइज़’ के जरिए मेकर्स इस सफर को और आगे ले जाना चाहते हैं और अभी से इंटरनेशनल ऑडियंस के साथ कनेक्ट करना शुरू कर रहे हैं।”
‘द पैराडाइज़’ न सिर्फ अपने भव्य स्केल के कारण बल्कि इसमें शामिल टैलेंट की वजह से भी सबसे महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट्स में से एक है। नानी, तेलुगु इंडस्ट्री के सबसे कंसिस्टेंट एक्टर्स में से एक हैं, जिनकी हालिया फिल्में दर्शकों और क्रिटिक्स दोनों को खूब पसंद आई हैं। वहीं, निर्देशक श्रीकांत ओडेला ने ‘दसरा’ के जरिए इंडस्ट्री में अपनी मजबूत पहचान बनाई है, और अब उनकी अगली फिल्म को लेकर जबरदस्त एक्साइटमेंट बनी हुई है।
नानी की दमदार स्क्रीन प्रेजेंस और श्रीकांत ओडेला के विजनरी डायरेक्शन के साथ, ‘द पैराडाइज’ एक मस्ट वॉच एंटरटेनर बनने की पूरी तैयारी में है।
श्रीकांत ओडेला के डायरेक्शन में बन रही ‘द पैराडाइज’ को SLV सिनेमास प्रोड्यूस कर रहा है, जो नानी और डायरेक्टर की दूसरी फिल्म होगी। इस प्रोजेक्ट को और खास बना रहे हैं मशहूर म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर, जो फिल्म के म्यूजिक को कंपोज करेंगे। जबरदस्त एक्शन, ड्रामा और एंटरटेनमेंट के इस तड़के के साथ, फैंस बेसब्री से इस मोस्ट अवेटेड फिल्म का इंतजार कर रहे हैं, जो एक बार फिर नानी की ब्रिलियंस को बड़े पर्दे पर दिखाने वाली है।
The first look of nani starrer the paradise will now be released in english and spanish
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 09 July 2026: गुरुवार को मेष, सिंह और मकर को सफलता के योग, जानें सभी 12 राशियों का राशिफल
Jul 09, 2026 | 12:15 AMगौरव खन्ना को सामने देखकर इमोशनल हुईं आकांक्षा चमोला, अलगाव के खुलासे के बाद पहली बार हुए आमने-सामने
Jul 08, 2026 | 11:52 PMबुरहानपुर के इस गांव में ‘बेटी पढ़ाओ’ का नारा फेल! इस डर से नहीं जा रहीं बेटियां हाईस्कूल; जानें पूरा मामला
Jul 08, 2026 | 11:38 PMहेमा मालिनी ने फीस को लेकर तोड़ी चुप्पी, कहा- उस दौर में बहुत कम पैसे मिलते थे, लेकिन काम ही सबसे बड़ी कमाई था
Jul 08, 2026 | 11:20 PMअल नीनो की चुनौती पर सरकार अलर्ट; शिवराज सिंह चौहान हर हफ्ते कर रहे हाई-लेवल मॉनिटरिंग
Jul 08, 2026 | 11:18 PMRam Mandir Donation Row: राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, 13 जुलाई को हो सकती है सुनवाई
Jul 08, 2026 | 11:10 PM‘द अलायंस’ में एक्स वाइफ सीमा सजदेह की एंट्री पर भावुक हुए सोहेल खान, बोले- शादी में जो भी गलती हुई…
Jul 08, 2026 | 10:58 PMवीडियो गैलरी

Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM
Agra Rain: पहली बारिश में डूबा वीवीआईपी रोड, सांसद के घर के बाहर जलभराव, खुली प्रशासन की पोल | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 10:34 PM
Nitin Gadkari: बेटे की कंपनी पर उठे सवालों का दिया कड़ा जवाब, बोले- झूठे प्रचार से नहीं डरता | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 09:19 PM
Nagpur Robbery: चाकू की नोक पर कार में सवार परिवार से लूट, बच्ची ने मोबाइल में रिकॉर्ड की पूरी वारदात | देखें
Jul 08, 2026 | 08:48 PM
लखनऊ-दिल्ली अग्निकांड के बाद MDA की सख्त कार्रवाई, शहर के कई कोचिंग सेंटरों को किया सील- VIDEO
Jul 08, 2026 | 01:48 PM
नितिन नबीन की ‘हॉट सीट’ पर BJP का बड़ा दांव! 26 साल तक जमीनी काम करने वाले इस कार्यकर्ता को दिया टिकट
Jul 08, 2026 | 12:37 PM














