मनोज बाजपेयी की फिल्म ‘भैया जी’ का टीजर जारी, जानें कब होगी रिलीज
- Written By: सोनाली झा
मुंबई: एक्टर मनोज बाजपेयी इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म भैया जी को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में फिल्म का पहला गाना रिलीज हुआ था। इस गाने में मनोज बाजपेयी का एक्शन अवतार में दिखाई दिए थे। गाने के बाद अब फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर जारी हो गया है।
देसी अवतार में नजर आए एक्टर
टीजर में मनोज बाजपेयी का देसी एक्शन अवतार नजर आ रहा है। उनके आखों में बदले की आग में जल रहा है। वह अपने भाई की मौत का बदला लेना चाहता है। एक्टर का ऐसा खूंखार लुक अब तक किसी फिल्म में देखने को नहीं मिला है। ऐसे में फिल्म के ट्रेलर में उनके दमदार किरदार को लोग काफी पसंद कर रहे हैं।
फिल्म का रिलीज डेट आउट
‘भैया जी’ के ट्रेलर को शेयर करने के साथ ही मनोज बाजपेयी ने रिलीज डेट का भी ऐलान किया है। ट्रेलर के कैप्शन में उन्होंने लिखा कि प्रतिशोध का निवेदन। मिलिए भैया जी से। बता दें कि भैया जी एक्टर मनोज बाजपेयी की 100वीं फिल्म है। ये फिल्म 24 मई 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।
सम्बंधित ख़बरें
‘मुझे इस दौर के बारे में पता ही नहीं था’, 90s की मंदी पर अदा शर्मा का बयान वायरल
Governor Day 5: बॉक्स ऑफिस पर फीका पड़ा ‘गवर्नर’ का दम, 5वें दिन धीमी रही फिल्म की रफ्तार
Governor Day 2: वीकेंड शुरू होते ही बॉक्स ऑफिस पर ‘गवर्नर’ की धाक, मनोज वाजपेयी की फिल्म ने पलट दी बाजी
‘वीर-जारा’ में कैमियो के लिए Manoj Bajpayee ने नहीं मांगी थी फीस, यश चोपड़ा ने घर भेज दिया था चेक
प्रतिशोध का निवेदन Miliye #BhaiyyaJi se, 24th May se aapke nazdeeki cinema-gharon mein.#BhaiyyaJi ke pratishodh ka nivedan – https://t.co/yodub20MNt#DesiSuperstar #MB100@BajpayeeManoj @Suvinder_Vicky @jatinact @sharmamatvipin @zyhssn @apoorvkarki88 #KamleshBhanushali… pic.twitter.com/a3NErlfc8R — Vinod Bhanushali (@vinodbhanu) May 5, 2024
मनोज तिवारी ने गया फिल्म का पहला गाना
भैया जी के पहले गाने ‘बाघ का करेजा’ को मशहूर सिंगर मनोज तिवारी ने अपनी मधुर आवाज दी है। वहीं डॉ सागर ने इस सॉन्ग के बोल को लिखा है। गाने को देखने पर पता चल रहा है कि किस तरह से मनोज फिल्म में दुश्मनों का खात्मा करते हैं। सोशल मीडिया पर ‘भैया जी’ का ये गाना आते ही चर्चा का विषय बन गया है। लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं।
भैया जी के स्टार कास्ट
अपूर्व सिंह कार्की के डायरेक्शन में बनी ‘भैया जी’ को विनोध भानुशाली, शबाना रजा वाजपेयी, शैल ओस्वाल, कमलेश भानुशाली, समीशा ओस्वाल, विक्रम खक्कर ने प्रोड्यूस किया है। इस फिल्म में मनोज बाजपेयी के अलावा अभिनेता सुविंदर विक्की, जतिन गोस्वामी, विपिन शर्मा और जोया हुसैन मुख्य भूमिका में नजर आने वाली हैं।
