The 50 Winner Leaked: रजत दलाल को लगा झटका, ‘द 50’ का ताज शिव ठाकरे के नाम होने की चर्चा तेज
Shiv Thakare Leads The 50 Winner: रियलिटी शो द 50 के फिनाले से पहले विनर का नाम लीक होने की चर्चा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक ट्रॉफी शिव ठाकरे ने जीती है, जिससे रजत दलाल को झटका लगा।
- Written By: सोनाली झा
शिव ठाकरे और रजत दलाल (फोटो- सोशल मीडिया)
The 50 Reality Show: भारत के नए रियलिटी शो द 50 को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। शो के फिनाले से पहले ही इसके विनर का नाम सोशल मीडिया पर लीक होने का दावा किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि इस हाई-वोल्टेज टास्क बेस्ड शो का ताज किसी और के नहीं बल्कि शिव ठाकरे के सिर सजा है। हालांकि मेकर्स की ओर से अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
1 फरवरी 2026 से शुरू हुए इस शो में 50 कंटेस्टेंट्स एक आलीशान हवेली में साथ रहते हुए ‘लॉयन’ द्वारा दिए गए कठिन टास्क पूरे करते हैं। गेम से ज्यादा शो अपने कंटेस्टेंट्स के बीच की तकरार और रणनीतियों को लेकर चर्चा में रहा। रजत दलाल, खानजादी, चाहत पांडे, बेबीका धुर्वे, मनीषा रानी, अर्चना गौतम और निक्की तंबोली जैसे चर्चित चेहरे इसमें नजर आए।
द 50 का ग्रैंड फिनाले
एक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के मुताबिक, शो का ग्रैंड फिनाले शूट हो चुका है और पहले सीजन के विनर के तौर पर शिव ठाकरे का नाम सामने आया है। शिव पहले भी बिग बॉस मराठी सीजन 2 के विनर रह चुके हैं और बिग बॉस 16 के फर्स्ट रनर-अप रहे थे। ऐसे में उनकी जीत की खबर ने फैंस को खासा उत्साहित कर दिया है।
सम्बंधित ख़बरें
अंशुला कपूर के रिसेप्शन में दिखा ट्रेडिशनल ग्लैमर, लाल साड़ी में छाईं नई नवेली दुल्हन, जुटा कपूर परिवार
Salman Khan Photos: नेचर की वादियों में सुकून के पल बिताते नजर आए सलमान खान, कैप्शन ने बढ़ाई फैंस की उत्सुकता
Lock Upp 2 Twist: श्रेष्ठा अय्यर का बड़ा खुलासा, श्रेया कालरा की चाल पर उठाए सवाल, हर्षद चोपड़ा को बताया फेक
Sunny Deol Look: क्लीन-शेव लुक में नजर आए सनी देओल, वायरल तस्वीरों पर फैंस ने की धर्मेंद्र और बॉबी से तुलना
द 50 की ट्रॉफी पर फैंस का रिएक्शन
हालांकि, शो के कई दर्शकों को उम्मीद थी कि ट्रॉफी रजत दलाल के नाम होगी। रजत ने पूरे सीजन में मजबूत खेल दिखाया और सोशल मीडिया पर भी उनकी अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग देखने को मिली। लेकिन लीक खबरों के बाद अब चर्चा का रुख शिव की ओर मुड़ गया है। जैसे ही शिव के विनर बनने की खबर वायरल हुई, सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई।
ये भी पढ़ें- अनुराग कश्यप और बॉबी देओल की ‘बंदर’ की रिलीज डेट से उठा पर्दा, जानें कब दस्तक देगी फिल्म
शिव ठाकरे के समर्थक ने कही ये बात
शिव के समर्थक इसे ‘कड़ी मेहनत का फल’ बता रहे हैं, तो कुछ यूजर्स इसे पहले से तय फैसला करार दे रहे हैं। गौरतलब है कि शिव ठाकरे को रियलिटी शोज का अनुभवी खिलाड़ी माना जाता है। वे खतरों के खिलाड़ी 13 और झलक दिखला जा 11 जैसे बड़े शोज में भी नजर आ चुके हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या लीक खबर सच साबित होती है या फिर फिनाले में कोई बड़ा उलटफेर देखने को मिलेगा।
