-
रवि, 9 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- The 50 Reality Show First Elimination Lovekesh Kataria 10 Captains List
The 50 First Elimination: ‘पहले ही दिन बड़ा उलटफेर’, एलिमिनेट हुआ ये कंटेस्टेंट, शो में बने 10 कैप्टन
- Written By: अनिल सिंह
'The 50' Update: रियलिटी शो 'द 50' की शूटिंग शुरू हो गई है। खबर है कि लवकेश कटारिया पहले ही टास्क में बाहर हो गए हैं। शो में प्रिंस नरूला और करण पटेल समेत 10 कैप्टन बनाए गए हैं।

The 50 Lovekesh Kataria Elimination (फोटो क्रेडिट-इंस्टाग्राम)
The 50 Reality Show: भारतीय रियलिटी शो के इतिहास का सबसे बड़ा मुकाबला ‘The 50’ शुरू होने के लिए पूरी तरह तैयार है। हालांकि शो का प्रीमियर 1 फरवरी को होना है, लेकिन मुंबई में इसकी शूटिंग 26 जनवरी से ही शुरू हो चुकी है। शूटिंग के पहले ही दिन से ऐसी खबरें आ रही हैं जिसने सोशल मीडिया पर खलबली मचा दी है। खबर है कि शो के पहले ही ‘एरीना टास्क’ में एक बहुत ही लोकप्रिय कंटेस्टेंट बाहर हो गया है, जिसे फैंस शो का फाइनलिस्ट मान रहे थे।
एक आलीशान महल में रहने वाले 50 सितारों के बीच इस मुकाबले ने अपनी शुरुआत के साथ ही दर्शकों की उत्सुकता सातवें आसमान पर पहुंचा दी है।
मुंबई के आलीशान महल में ‘द 50’ की शुरुआत
पहले चर्चा थी कि इस शो की शूटिंग दुबई में होगी, लेकिन ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार, ‘द 50‘ का सेट मुंबई के मलाड-मालवानी इलाके में एक बेहद भव्य महल के रूप में तैयार किया गया है। इस महल के हर कोने को रणनीति और टास्क के हिसाब से डिजाइन किया गया है, जहाँ कुछ हिस्सों में कंटेस्टेंट्स को सुकून मिलेगा, तो कुछ हिस्सों में कड़े मुकाबलों का सामना करना पड़ेगा। शो के पहले मेहमान के तौर पर मशहूर संगीतकार हिमेश रेशमिया ने एंट्री ली है, जिन्होंने एक दिन के लिए घर के माहौल को और भी रोमांचक बना दिया।
सम्बंधित ख़बरें
रोहित शेट्टी ने कंटेस्टेंट्स के फोन किए जब्त, फिर रखी ऐसी शर्त कि हर किसी की बढ़ गई धड़कन, सामने आएगा बड़ा सच
फूलों का गुलदस्ता हाथ में, बनारसी साड़ी और डायमंड ज्वेलरी का जलवा, सारा तेंदुलकर की तस्वीरों पर फिदा हुए फैंस
Money Follows Brother से छाए रवि किशन, बोले- जेन जी ने मुझे अपना मान लिया, दिल से शुक्रिया
टॉक्सिक में कियारा आडवाणी के इंटीमेट सीन पर मचा बवाल, सिद्धार्थ मल्होत्रा ने ऐसे किया पत्नी का खुलकर सपोर्ट
ये भी पढ़ें- सामंथा रुथ प्रभु के सपनों की उड़ान, राष्ट्रपति के ‘एट होम’ इवेंट से शेयर की यादगार तस्वीरें
10 कैप्टन और 5 ग्रुप्स का गठन
शो की शुरुआत में ही 50 कंटेस्टेंट्स को 5 अलग-अलग ग्रुप्स में बांट दिया गया है और कुल 10 कैप्टन्स का चुनाव किया गया है। इन कैप्टन्स के कंधों पर अपनी टीम को सुरक्षित रखने की बड़ी जिम्मेदारी होगी। चुने गए 10 कैप्टन्स के नाम इस प्रकार हैं:
प्रिंस नरूला, रजत दलाल, निक्की तंबोली, मिस्टर फैजू, करण पटेल, उर्वशी ढोलकिया, मोनालिसा, रचित, श्रुतिका अर्जुन और कृष्णा श्रॉफ। प्रत्येक कैप्टन की टीम में 5-5 सदस्य शामिल किए गए हैं, जिससे मुकाबला और भी पेचीदा हो गया है।
लवकेश कटारिया हुए पहले ही दिन बाहर?
शो से जुड़ी सबसे चौंकाने वाली खबर इसके पहले एलिमिनेशन को लेकर है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पहले ही ‘एरीना टास्क’ (Arena Task) में लवकेश कटारिया एलिमिनेट हो गए हैं। ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ के चर्चित कंटेस्टेंट लवकेश का इतनी जल्दी बाहर होना किसी बड़े उलटफेर से कम नहीं है। हालांकि, अभी तक मेकर्स की ओर से इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। दर्शकों को वास्तविक स्थिति जानने के लिए 1 फरवरी के प्रीमियर का इंतजार करना होगा, जो रात 9 बजे जियोहॉटस्टार और रात 10:30 बजे कलर्स टीवी पर प्रसारित होगा।
The 50 reality show first elimination lovekesh kataria 10 captains list
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
चित्रगुप्त पीठ पर सैकड़ों संतों ने किया महायज्ञ, मथुरा में कारसेवा के बीच पहुंची गुलाबी पत्थरों की पहली खेप
Aug 09, 2026 | 11:08 PMमहिलाओं के लिए आरक्षित टॉयलेट में घुस रहे पुरुष! APMC मार्केट में बेसिक सुविधाओं की खुली पोल
Aug 09, 2026 | 11:07 PMदीपोत्सव से पहले अयोध्या को मिलेगी दशरथ पथ की सौगात, त्रेतायुग की स्मृतियों से जुड़ेगा रामनगरी का नया मार्ग
Aug 09, 2026 | 11:01 PMश्रीकृष्ण जन्मस्थान को लेकर मथुरा अलर्ट; शाही ईदगाह में बढ़ाई गई सुरक्षा, आगरा से आए 4 लोग हिरासत में
Aug 09, 2026 | 10:56 PMNoida Waterlogging: बारिश में डूबा सेक्टर-18, महिला बोली- कार नहीं नाव लेकर आना चाहिए था
Aug 09, 2026 | 10:56 PMगिरीश महाजन पर नहीं है भरोसा! कुंभ मेले की तैयारियों पर संतों की नाराजगी, बोले सीएम फडणवीस, खुद करें निगरानी
Aug 09, 2026 | 10:55 PMED डायरेक्टर राहुल नवीन का कार्यकाल एक साल बढ़ा, अब अगस्त 2027 तक संभालेंगे कमान
Aug 09, 2026 | 10:53 PMवीडियो गैलरी

ममता बनर्जी के काफिले पर हमला! गाड़ी घेरी, कीचड़ और जूते फेंके; कांचरापाड़ा में भारी बवाल का Video आया सामने
Aug 09, 2026 | 10:51 PM
पैसे लेकर बहाली का आरोप, पप्पू यादव का बड़ा ऐलान, बोले- छात्रों के साथ खुद बैठूंगा अनशन पर, देखें VIDEO
Aug 09, 2026 | 05:28 PM
नशेड़ी सिपाही की दबंगई कैमरे में कैद! दुकान में घुसकर मांगे ₹5000, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
Aug 09, 2026 | 04:33 PM
JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM














