Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

थलपति विजय के घर का टॉम क्रूज से है कनेक्शन, 80 करोड़ का है आलिशान आशियाना

थलपति विजय अपने आलीशान घर को लेकर इस समय चर्चा में आ गए हैं। उनके घर की तुलना टॉम क्रूज के घर से की जा रही है। यह दावा किया जा रहा है कि उन्होंने टॉम क्रूज के घर को देखकर अपने घर को री डिजाइन करवाया है।

  • Written By: अनिल सिंह
Updated On: Nov 21, 2024 | 05:08 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: चेन्नई में मौजूद थलपति विजय का घर उनका आलीशान आशियाना है। घर की कीमत करीब 80 करोड़ रुपए की है और यह घर इस समय चर्चा में आ गया है। दरअसल यह दावा किया जा रहा है कि साउथ के सुपरस्टार थलपति विजय का घर हॉलीवुड के सुपरस्टार टॉम क्रूज़ के घर से प्रेरणा लेकर बनाया गया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक थलपति विजय ने अपने चेन्नई वाले घर को रिनोवेट करवाया है और उन्होंने ऐसा टॉम क्रूज़ के फ्लोरिडा वाले घर वॉटरफ्रंट बीच हाउस से प्रेरित होकर किया है।

मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि हाल ही में वह अमेरिका के दौरे पर गए थे और तब उन्हें टॉम क्रूज का घर देखने का मौका मिला और वहां से आने के बाद उन्होंने अपने घर में कुछ बड़े बदलाव किए हैं। कहा यह जा रहा है कि उन्होंने यह बदलाव टॉम क्रूज़ के घर को देखने के बाद किया है। टॉम क्रूज का घर उन्हें काफी पसंद आया था और उसे देखकर वह इंप्रेस हो गए थे। इसी के बाद उन्होंने अपने घर लौटकर चेन्नई के नीलंकरई इलाके में मौजूद अपने घर को रेनोवेट करवाया है।

ये भी पढ़ें- IFFI में महावतार नरसिंह की विशेष स्क्रीनिंग, 12वीं फेल और आर्टिकल 370 का भी दिखेगा जलवा

सम्बंधित ख़बरें

चेन्नई, कांचीपुरम और महाबलीपुरम घूमने का बेहतरीन मौका, आईआरसीटीसी के चेन्नई टूर पैकेज की पूरी डिटेल यहां

क्यों चेन्नई एयरपोर्ट पर घंटों बाधित रहीं उड़ानें? अचानक रूट बदलने से यात्री हुए परेशान

तमिलनाडु के अरियालूर में गैस सिलेंडर से भरा ट्रक पलटा, कई सिलेंडरों में धमाके से मची अफरा-तफरी

MS Dhoni ने मदुरै में क्रिकेट स्टेडियम का किया उद्घाटन, CSK के नए ग्राउंड में दिखा माही जलवा- VIDEO

जीक्यू में दी गई रिपोर्ट के अनुसार साउथ के सुपरस्टार का यह घर 80 करोड़ रुपए का है। इस घर के बारे में यह कहा जाता है कि इसमें हर चीज परफेक्ट है और सबसे बड़ी बात यह है कि उनका यह घर बिल्कुल क्लासिकल अंदाज में बनाया गया है। इसमें आपको कोई भी कमी नजर नहीं आएगी।

थलपति विजय की अगर बात करें तो उन्होंने सिनेमा को अलविदा कह दिया है। थलपति 69 उनकी आखिरी फिल्म होगी। अब वह राजनीति में अपने नए करियर की शुरुआत करने जा रहे हैं। थलपति 69 की अगर बात करें तो इस फिल्म में बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल और पूजा हेगड़े नजर आने वाले हैं। आखिरी बार थलपति विजय वेंकटेश प्रभु की फिल्म गोट में नजर आए थे। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया था। ऐसे में थलपति 69 भी दर्शकों की उम्मीद पर खरी उतरेगी यह अंदाजा लगाया जा रहा है।

Thalapathy vijay house in chennai has connection with tom cruise house in florida

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 21, 2024 | 05:08 PM

Topics:  

  • Chennai

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.