‘तेरी दुल्हन सजाऊंगी’ की रील्स ने मचाया बवाल, प्रियंका चोपड़ा ने बिपाशा बसु को किया टैग
Priyanka Chopra Instagram: ‘बरसात’ फिल्म का गाना ‘तेरी दुल्हन सजाऊंगी’ सोशल मीडिया पर रील्स के जरिए फिर ट्रेंड कर रहा है। प्रियंका चोपड़ा ने रिएक्ट करते हुए बिपाशा बसु और बॉबी देओल को टैग किया।
- Written By: सोनाली झा
प्रियंका चोपड़ा और बिपाशा बसु (सोर्स-सोशल मीडिया)
Teri Dulhan Sajaoongi Reels: सोशल मीडिया के दौर में पुराने बॉलीवुड गाने बार-बार नई पहचान बना लेते हैं। कभी डांस स्टेप्स तो कभी भावनाओं की वजह से, ये गाने रील्स के जरिए फिर से ट्रेंड करने लगते हैं। इन दिनों साल 2005 में रिलीज़ हुई फिल्म ‘बरसात’ का लोकप्रिय गाना ‘तेरी दुल्हन सजाऊंगी’ इंटरनेट पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है। इस गाने पर हजारों रील्स बन चुकी हैं और अब खुद इस गाने की एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने भी इस ट्रेंड पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
बुधवार को प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम स्टोरीज़ पर इस गाने से जुड़ी कई रील्स शेयर कीं। एक वीडियो के साथ उन्होंने मजाकिया अंदाज में लिखा कि क्या बरसात नया ट्रेंड बन गया है? ऐसा ही लग रहा है।” इस पोस्ट में उन्होंने अपने को-स्टार बिपाशा बसु और बॉबी देओल को भी टैग किया। इसके अलावा, प्रियंका ने एक और रील शेयर की, जिसमें वह और बिपाशा नजर आ रही थीं। इस पर उन्होंने लिखा कि खुश हो जाओ, पूरी फीड में बस यही गाना चल रहा है।
प्रियंका चोपड़ा का रिएक्शन
प्रियंका चोपड़ा का यह हल्का-फुल्का रिएक्शन सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। दरअसल, ‘तेरी दुल्हन सजाऊंगी’ गाना अपनी मेलोडी, इमोशन्स और दमदार परफॉर्मेंस की वजह से आज भी लोगों के दिलों में बसा हुआ है। रील्स के जरिए नई पीढ़ी इस गाने को नए अंदाज़ में अपना रही है, वहीं पुराने फैंस के लिए यह गाना एक तरह की नॉस्टैल्जिया ट्रिप बन गया है।
सम्बंधित ख़बरें
Anup Jalota Birthday: 37 साल छोटी एक्ट्रेस के साथ जुड़ा नाम, भजन से बनाई पहचान, विवादों ने भी बटोरी सुर्खियां
फिल्मों में निभाते थे शराबी का किरदार, असल जिंदगी में कभी शराब को हाथ तक नहीं लगाया, जानिए जॉनी वॉकर की कहानी
Sanjay Dutt Birthday: स्टारडम के बीच मौत के बेहद करीब पहुंच गए थे संजय दत्त, फिर एक घटना ने बदल दी पूरी कहानी
Ramayana Trailer: रामायण के ट्रेलर का इंतजार खत्म, ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज होगा रणबीर कपूर की फिल्म का ट्रेलर
रोमांटिक ड्रामा फिल्म बरसात
फिल्म ‘बरसात’ (2005) का निर्देशन सुनील दर्शन ने किया था। इस रोमांटिक ड्रामा फिल्म में बॉबी देओल, प्रियंका चोपड़ा और बिपाशा बसु मुख्य भूमिकाओं में नजर आए थे। यह फिल्म प्रियंका चोपड़ा के करियर के शुरुआती दौर की अहम फिल्मों में से एक मानी जाती है। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने अच्छा प्रदर्शन किया था और इसके गाने आज भी याद किए जाते हैं।
ये भी पढ़ें- एआर रहमान के समर्थन में उतरे बेटे अमीन, बोले- पापा का संगीत पीढ़ियों तक अमर रहेगा
प्रियंका चोपड़ा की अपकमिंग फिल्म
वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने अंतरराष्ट्रीय प्रोजेक्ट्स को लेकर व्यस्त हैं। वह जल्द ही हॉलीवुड फिल्म ‘द ब्लफ’ में नजर आएंगी, जो 25 फरवरी 2026 को रिलीज होने वाली है। इसके अलावा, वह एस.एस. राजामौली की अपकमिंग तेलुगु फिल्म ‘वाराणसी’ का भी हिस्सा हैं, जिसमें उनके साथ महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह फिल्म संक्रांति 2027 पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
