Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Tara Sutaria का कान्स 2026 में शानदार डेब्यू, विंटेज लुक से लूटी लाइमलाइट, दिशा पाटनी ने किया रिएक्ट

Tara Sutaria Cannes Debut: तारा सुतारिया ने कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 में शानदार डेब्यू किया है। ब्लैक एंड व्हाइट ऑफ-शोल्डर गाउन में तारा का विंटेज लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

  • Written By: सोनाली झा
Updated On: May 14, 2026 | 01:46 PM

तारा सुतारिया का कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 में शानदार डेब्यू (फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)

Follow Us
Follow Us:

Tara Sutaria Cannes Film Festival 2026: कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 में इस बार भारतीय सितारों का जलवा लगातार देखने को मिल रहा है। 79वें कान्स फिल्म फेस्टिवल की शुरुआत में आलिया भट्ट ने अपनी शानदार मौजूदगी दर्ज। वहीं, अब तारा सुतारिया ने अपने डेब्यू के साथ कान्स में लाइमलाइट लूटी। तारा ने अपने पहले ही लुक से सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। उनका ग्लैमरस और विंटेज अंदाज फैंस को बेहद पसंद आ रहा है।

कान्स फिल्म फेस्टिवल के दूसरे दिन तारा सुतारिया ने अपनी खूबसूरती और फैशन सेंस से सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया। एक्ट्रेस ब्लैक एंड व्हाइट ऑफ-शोल्डर गाउन में नजर आईं, जिसमें उनका लुक बेहद क्लासी और एलिगेंट लग रहा था। उन्होंने अपने इस आउटफिट को पर्ल ईयररिंग्स और स्टाइलिश ब्लैक सनग्लासेस के साथ पूरा किया। तारा का यह विंटेज-इंस्पायर्ड लुक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

इंस्टाग्राम पोस्ट में जताई खुशी

तारा सुतारिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कान्स से अपनी कई तस्वीरें शेयर कीं। इन फोटोज के साथ उन्होंने एक भावुक कैप्शन भी लिखा। तारा ने बताया कि कान्स फिल्म फेस्टिवल में शामिल होना उनके लिए बेहद सम्मान की बात है। उन्होंने लिखा आगे लिखा कि कान फिल्म फेस्टिवल में आमंत्रित होकर सम्मानित महसूस कर रही हूं। रेड सी फिल्म फाउंडेशन के ‘वुमन इन सिनेमा गाला’ में शामिल होकर बेहद उत्साहित हूं। कल शाम एक बहुत बड़ा पल होगा, जुड़े रहिए।

सम्बंधित ख़बरें

वड़ा पाव के साथ पोज देना पड़ा भारी, Cocktail 2 के स्टार्स शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना हुए ट्रोल

‘वीर-जारा’ में कैमियो के लिए Manoj Bajpayee ने नहीं मांगी थी फीस, यश चोपड़ा ने घर भेज दिया था चेक

Dhamaal 4 Movie Budget: मेकर्स ने खोला ‘धमाल 4’ के लिए खजाना, स्टारकास्ट की फीस जानकर रह जाएंगे हैरान

Amitabh Bachchan ने एक दिन में शूट कीं 12 शॉर्ट फिल्में, 83 की उम्र में भी काम के प्रति जुनून बरकरार

दिशा पाटनी ने किया कमेंट

तारा के इस पोस्ट पर फैंस के साथ-साथ कई सेलेब्स ने भी प्रतिक्रिया दी। दिशा पाटनी ने कमेंट करते हुए उन्हें खूबसूरत बताया। तारा सुतारिया के पहले लुक ने ही सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा बटोर ली है। अब फैंस को उनके रेड कार्पेट अपीयरेंस का बेसब्री से इंतजार है। माना जा रहा है कि एक्ट्रेस अपने अगले लुक में और भी ज्यादा ग्लैमरस अंदाज में नजर आ सकती हैं।

ये भी पढ़ें- Diljit Dosanjh US Citizenship: पंजाब की राजनीति में नहीं आएंगे दिलजीत दोसांझ, सामने आई बड़ी वजह

टॉक्सिक को लेकर भी चर्चा में हैं तारा

वर्कफ्रंट की बात करें तो तारा सुतारिया जल्द ही फिल्म टॉक्सिक में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म को लेकर पहले से ही काफी चर्चा है। कान्स में उनका यह डेब्यू उनकी अपकमिंग फिल्म के लिए भी शानदार प्रमोशन माना जा रहा है।

Tara sutaria cannes film festival 2026 viral photos upcoming film toxic

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 14, 2026 | 01:46 PM

Topics:  

  • Cannes Film Festival
  • Celebrity News
  • Entertainment News
  • Tara Sutaria

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.