Tara Sutaria Look: पन्ना जूलरी और रॉयल अंदाज में कान्स पहुंचीं तारा सुतारिया, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ लुक
Tara Sutaria Cannes 2026: कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 में तारा सुतारिया ने आइवरी गाउन और पन्ना जूलरी में शानदार लुक दिखाया। उनका विंटेज और रॉयल अंदाज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
- Written By: सोनाली झा
तारा सुतारिया वेस्टवुड गाउन (फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)
Tara Sutaria Cannes Film Festival 2026: कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 में बॉलीवुड अभिनेत्री तारा सुतारिया लगातार अपने फैशन स्टेटमेंट से सुर्खियां बटोर रही हैं। पहले दो शानदार लुक्स से लोगों का दिल जीतने के बाद अब तारा ने अपना तीसरा लुक भी फैंस के सामने पेश कर दिया है। फ्रेंच रिवेरा में आयोजित ‘रेड सी फिल्म फाउंडेशन’ के ‘वुमेन इन सिनेमा’ गाला डिनर में तारा बेहद खूबसूरत आइवरी गाउन में नजर आईं।
इस खास इवेंट के लिए तारा सुतारिया ने मशहूर फैशन ब्रांड ‘विविएन वेस्टवुड’ का डिजाइन किया हुआ आइवरी गाउन पहना। साटन फैब्रिक से बने इस गाउन में ब्रांड का सिग्नेचर कॉर्सेट डिजाइन देखने को मिला, जिसने उनके पूरे लुक को बेहद क्लासी और एलिगेंट बना दिया। गाउन की विंटेज नेकलाइन और उसके साथ स्टाइल किया गया मैचिंग स्टोल उनके आउटफिट को रॉयल टच दे रहा था। तारा का यह लुक पुराने हॉलीवुड ग्लैमर की याद दिलाता नजर आया।
पन्ना और डायमंड जूलरी बनी आकर्षण का केंद्र
तारा के इस लुक की सबसे खास बात उनकी जूलरी रही। स्टाइलिस्ट तान्या घावरी द्वारा तैयार किए गए इस लुक में तारा ने पन्ना और हीरे की खूबसूरत जूलरी कैरी की। उन्होंने गले में भारी पन्ना नेकलेस और कानों में मैचिंग झूमर ईयररिंग्स पहने थे। सफेद रंग के आउटफिट के साथ ग्रीन जेमस्टोन जूलरी का कॉम्बिनेशन उनके पूरे लुक को और भी शानदार बना रहा था।
सम्बंधित ख़बरें
Awarapan Fees: आवारापन के लिए 19 साल पहले इमरान हाशमी को मिली थी करोड़ों की फीस, जानें अन्य स्टार कास्ट की फीस
Cocktail 2 Earnings: शाहिद कपूर की कॉकटेल 2 की रफ्तार पड़ी धीमी, 12वें दिन भी नहीं दिखी कमाई में तेजी
Lock Upp 2 Update: जनता की आवाज बनकर लौटेंगी कंगना रनौत, पहले एविक्शन में कंटेस्टेंट्स की बढ़ेंगी मुश्किलें
अब होगा हिसाब 2 का ट्रेलर रिलीज, भाई की तलाश में हर हद पार करेगा बॉबी, गोल्डी के साथ शुरू होगा धोखे का खेल
सादगी भरे मेकअप ने बढ़ाई खूबसूरती
अपने आउटफिट और जूलरी को हाईलाइट करने के लिए तारा ने मेकअप को बेहद सटल रखा। उन्होंने हल्का स्मोकी आई मेकअप, न्यूड लिपस्टिक और मस्कारा के साथ अपना ग्लैमरस लुक पूरा किया। हेयरस्टाइल की बात करें तो तारा ने बालों का स्लीक बन बनाया, जो उनके विंटेज फैशन लुक को परफेक्ट तरीके से कॉम्प्लिमेंट कर रहा था।
कान्स में दिख रहा विंटेज फैशन का असर
तारा सुतारिया के इस साल के कान्स लुक्स में विंटेज और क्लासिक फैशन की झलक साफ देखने को मिल रही है। इससे पहले उनके ब्लैक-एंड-व्हाइट गाउन और ब्लैक विंटेज आउटफिट ने भी खूब सुर्खियां बटोरी थीं। तारा ने हाल ही में सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर कान्स में शामिल होने पर खुशी जताई थी। उन्होंने बताया कि इस इंटरनेशनल मंच पर भारत को रिप्रेजेंट करना उनके लिए बेहद खास अनुभव है।
