-
गुरु, 25 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Entertainment »
- Maalik Box Office Collection Day 3 Rajkummar Rao Film Hit Or Flop
3 दिनों में 13 करोड़ से अधिक का कारोबार, सोमवार को होगी मालिक की अग्नि परीक्षा
- Written By: अनिल सिंह
राजकुमार राव की फिल्म मालिक बॉक्स ऑफिस पर कैसा प्रदर्शन कर रही है, इसको लेकर लोगों में उत्सुकता बनी हुई है। 3 दिनों में 13 करोड़ से अधिक का कारोबार करने के बाद भी फिल्म हिट होगी इसकी गारंटी नहीं है।

Maalik Box Office Collection Day 3: राजकुमार राव की फिल्म मालिक की स्थिति बॉक्स ऑफिस पर डांवाडोल है। फिल्म ने तीन दिनों में 13 करोड़ से अधिक का कारोबार कर लिया है, फिल्म के लिए चौथा दिन बहुत अहम साबित होगा। सोमवार को राजकुमार राव के मालिक की अग्नि परीक्षा होने वाली है और सोमवार को हुए कारोबार के बाद यह अंदाजा लगाना आसान हो जाएगा कि फिल्म हिट होने वाली है या फ्लॉप।
फिल्म के हिट होने के फार्मूले के मुताबिक फिल्म को बजट से दोगुनी कमाई करनी होती है। फिल्म करीब 55 करोड़ की लागत में तैयार हुई है। फिल्म की मौजूदा हालत को देखकर यह मुश्किल लग रहा है कि यह आने वाले वक्त में 110 करोड़ का कारोबार कर पाएगी।
ये भी पढ़ें- रिश्ता खत्म करने पर प्रेमिका को बना दिया अडल्ट स्टार, AI टूल्स का लिया सहारा
सम्बंधित ख़बरें
‘वेलकम टू द जंगल’ की एडवांस बुकिंग शुरू, रिलीज से पहले दिखा जबरदस्त क्रेज, जानें कितनी बिकीं टिकटें
कॉकटेल 2 बॉक्स ऑफिस पर का जलवा बरकरार, मां इंटी बंगारम से निकली आगे, जानें मैं वापस आऊंगा और पेद्दी का हाल
साराभाई वर्सेस साराभाई से लेकर DDLJ तक, सतीश शाह की कॉमिक टाइमिंग ने जीता करोड़ों दिलों का प्यार
जब अक्षय कुमार के खतरनाक प्रैंक से घबरा गई थीं करिश्मा कपूर, पुलिस बुलाने की कर दी थी तैयारी
3 दिनों में मालिक फिल्म ने कितने का किया कारोबार
राजकुमार राव की फिल्म मालिक बॉक्स ऑफिस पर 11 जुलाई को रिलीज हुई है। पहले दिन फिल्म ने 3.75 करोड़ का कारोबार किया। दूसरे दिन शनिवार को फिल्म ने 5.25 करोड़ का कारोबार किया। तीसरे दिन रविवार को खबर लिखे जाने तक फिल्म 4.23 करोड़ का कारोबार कर चुकी थी। यह आंकड़ा 5 करोड़ तक पहुंच सकता है। लेकिन फिर भी फिल्म की तीन दिनों की कमाई पर अगर नजर दौड़ाएं तो यह कुल कलेक्शन 13 करोड़ से अधिक का नजर आ रहा है। ऐसे में राजकुमार राव की फिल्म मालिक के लिए यह कहा जा सकता है कि दिल्ली अभी दूर है।
सोमवार को होगी असली अग्नि परीक्षा
राजकुमार राव की मालिक फिल्म को उम्मीद से कम ओपनिंग मिली, अंदाजा लगाया जा रहा था कि यह फिल्म 5 करोड़ की ओपनिंग से अपना खाता खोल सकती है लेकिन ऐसा हुआ नहीं। शनिवार और रविवार को फिल्म के कारोबार में अच्छा इजाफा दर्ज हुआ फिर भी यह फिल्म हिट होने की और आगे बढ़ रही है यह नहीं कहा जा सकता। चौथे दिन सोमवार को राजकुमार राव के मालिक की असली अग्नि परीक्षा होने वाली है, जिससे पता चलेगा कि फिल्म फ्लॉप होगी या हिट। सोमवार को फिल्म की कमाई का औसत अगर बरकरार रहा तो अच्छी बात है लेकिन अगर इसमें गिरावट देखने को मिली तो यह अंदाजा लगाना कठिन नहीं है कि आने वाले वक्त में यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर मुंह के बल गिर जाएगी।
Maalik box office collection day 3 rajkummar rao film hit or flop
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
मध्य रेलवे RPF ने मुंबई लोकल में महिलाओं की सुरक्षा हेतु SOS फीचर लॉन्च किया, जिससे रात में लाइव लोकेशन मिलेगी
Jun 25, 2026 | 01:28 PMRobbery In Prayagraj: प्रयागराज में बेखौफ बदमाशों का तांडव; तीन घरों में लाखों की डकैती, फायरिंग कर फैलाई दहशत
Jun 25, 2026 | 01:27 PMसिवनी उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य का वीडियो वायरल, छात्रों से अभद्रता करने का आरोप, DEO ने दिए जांच के आदेश
Jun 25, 2026 | 01:19 PMनागपुर में छात्रों की सुरक्षा से खिलवाड़! 141 ट्यूशन क्लासेस में मिलीं खामियां, कार्रवाई के दावों पर बहस
Jun 25, 2026 | 01:18 PMदिशा सालियान मौत मामला: जस्टिस आशीष चव्हाण ने सुनवाई से खुद को किया अलग, अब तक कई जज छोड़ चुके हैं केस
Jun 25, 2026 | 01:10 PMFIFA World Cup: बोस्निया-हर्जेगोविना ने कटाया नॉकआउट स्टेज का टिकट, कतर को एकतरफा मुकाबले में 3-1 से रौंदा
Jun 25, 2026 | 01:08 PMकुरान के नियमों से चले भारत, NCP विधायक सना मलिक के विधानसभा में दिए बयान पर भारी हंगामा
Jun 25, 2026 | 01:08 PMवीडियो गैलरी

आगरा के कोचिंग सेंटर्स बने ‘लाक्षागृह’, रियलिटी चेक में सामने डरावना सच; देखें VIDEO
Jun 24, 2026 | 10:37 PM
Delhi News: फुटपाथ पर सो रही 10 साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद घोंटा गला, पुलिस ने किया एनकाउंटर; देखें VIDEO
Jun 24, 2026 | 10:25 PM
मेरे पापा मजिस्ट्रेट हैं… लखनऊ चारबाग स्टेशन पर VIP हनक में बुजुर्ग महिला को जड़ा थप्पड़, VIDEO वायरल
Jun 24, 2026 | 10:11 PM
अतीक की बेनामी संपत्तियों पर प्रयागराज पुलिस का बड़ा प्रहार, 5 बड़े अफसरों की SIT गठित- VIDEO
Jun 23, 2026 | 11:21 PM
पापा बचा लो, यहां आग लग गई है…पिता से बेटे की अंतिम पुकार, लखनऊ अग्निकांड की रुला देने वाली कहानी- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:05 PM
लखनऊ अग्निकांड के बाद हरकत में आया प्रशासन, कानपुर के 22 कोचिंग सेंटरों पर हुई कार्रवाई; देखें- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:01 PM














