

Tamannaah Bhatia on Annu Kapoor Controversy: एकता कपूर की फिल्म वन से हाल ही में दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बनाने वाली तमन्ना भाटिया ने अन्नू कपूर के विवादित कमेंट्स पर रिएक्ट किया है।
साल 2025 में अन्नू कपूर ने तमन्ना भाटिया के रंग-रुप को लेकर विवादित बयान दिया था। साल 2025 में किए गए इस बयान के बाद जब तमन्ना भाटिया से इसको लेकर सवाल किया, तो तमन्ना ने भी काफी समझदारी से बयान दिया।
मीडिया इंटरव्यू के दौरान तमन्ना भाटिया से जब बारे में सवाल किया गया, तो तमन्ना ने इस बारे में खुलकर बात की है। उनसे अन्नू कपूर की ओर से उनके रंग और शारीरिक बनावट को लेकर की गई टिप्पणियों के बारे में पूछा गया था।
तमन्ना भाटिया ने इस मीडिया इंटरव्यू के दौरान कहा कि एक क्रिएटिव इंसान के तौर पर, हमारा काम सिर्फ सुनना है। जब हम सुनते हैं, तो हम क्या लेकर चलते हैं और क्या फिल्टर करते हैं, ये समझना काफी ज्यादा जरूरी है। तमन्ना ने आगे कहा कि अगर लोग इस तरह की बातों को जरूरत से ज्यादा महत्व देने लगें, तो उनके लिए जीवन में आगे बढ़ना मुश्किल हो सकता है।
तमन्ना ने इस मीडिया इंटरव्यू के दौरान कहा कि मैं इन चीजों को देखती भी नहीं हूं। मैं अपने काम पर फोकस करती हूं। मैं इस पर फोकस करती हूं कि मैं क्या बनाना चाहती हूं। मैं अपने एक्टिंग करियर पर फोकस करती हूं।
उन्होंने आगे कहा कि अपने काम को केवल करियर बनाने का जरिया नहीं, बल्कि एक सेवा के रूप में देखने की बात भी कही। उनके अनुसार, जब काम सही भावना से किया जाता है, तो वह लोगों तक पहुंचता है।
यह विवाद साल 2025 में उस समय शुरू हुआ, जब अन्नू कपूर शुभांकर मिश्रा के यूट्यूब चैनल पर एक इंटरव्यू में पहुंचे थे। बातचीत के दौरान उन्हें फिल्म स्त्री 2 के गाने आज की रात में तमन्ना भाटिया के परफॉर्मेंस की एक क्लिप दिखाई गई।
होस्ट ने एक्ट्रेस की तारीफ की, जिसके बाद अन्नू कपूर ने उनके लुक्स पर टिप्पणी करते हुए दूधिया बदन शब्द का इस्तेमाल किया। उन्होंने अपने बयान को आशीर्वाद से जोड़ते हुए कहा कि अगर उनके गाने से बच्चों को अच्छी नींद आती है, तो यह देश के लिए अच्छी बात होगी। हालांकि, सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने इस टिप्पणी की आलोचना की। उनका कहना था कि अभिनेत्री की परफॉर्मेंस की तारीफ करने के बजाय उनके शारीरिक रूप-रंग पर ध्यान दिया गया।