Gauahar Khan: स्काउट ओपी की गर्लफ्रेंड के सपोर्ट में उतरी गौहर खान, बोली- काश्वी को गलत न ठहराएं

Gauahar Khan News: बिग बॉस 20 में लव गिल और स्काउट के बीच बढ़ते तनाव पर गौहर खान ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने काजी तौकीर की समझदारी की तारीफ करते हुए लव, स्काउट और काश्वी को लेकर अपनी राय रखी।
Gauhar Khan Supports Kaashvi Hiranandani
गौहर खान और काश्वी हीरानंदानी और स्काउट ओपी(सौ. सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Gauhar Khan Supports Kaashvi Hiranandani: कलर्स टीवी के रियलिटी शो बिग बॉस 20 में वीकेंड के वार के दौरान लव गिल और स्काउट ओपी के बीच में काश्वी हीरानंदानी की एंट्री से शो का माहौल काफी बदल गया है।

बिग बॉस 20 में हाल ही में हुए वीकेंड का वार विवाद पर बिग बॉस 7 की विनर रही गौहर खान ने भी अपना रिएक्शन दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट कर लव गिल और स्काउट ओपी को नॉर्मल रहने की सलाह दी है।

काजी तौकीर की जमकर की तारीफ

दरअसल, हाल ही में बिग बॉस 20 के वीकेंड का वार में काश्वी ने स्काउट और लव गिल की नजदीकियों पर सवाल उठाए थे, उसके बाद घर के सदस्य काज़ी तौकीर ने इस पूरे बयान और स्थिति को बेहद मैच्योरिटी और इंसानियत के साथ संभाला और समझाया था। हालांकि घर के अन्य सदस्य अक्सर काज़ी को बुरा-भला कहते हैं, लेकिन इस घटना के बाद काजी ने स्काउट और लव दोनों के प्रति सहानुभूति दिखाई। काजी के इस तरह के व्यवहार को देखते हुए अभिनेत्री गौहर खान ने उनकी तारीफ की।

लव गिल और स्काउट को दी सलाह

गौहर खान ने इंस्टाग्राम स्टोरीज सेक्शन पर एक वीडियो पोस्ट कर कहा कि स्काउट और लव गिल को सबसे सही और लॉजिकल सलाह काजी ने दी। पता नहीं सब ऐसे मातम क्यों मना रहे हैं कि स्काउट को अपनी गर्लफ्रेंड की कही हुई बात माननी चाहिए। काश्वी ने तो लॉजिक बताया था कि कट ऑफ करो। मतलब कि पहले की तरह की क्लोजनेस मत रखो।

Gauhar Khan Supports Kaashvi Hiranandani
Bigg Boss 20: Captaincy Task में बिग बॉस के घर में मचा घमासान, यंग डीएसए और गूल्लू के बीच हो गई हाथापाई

बिग बॉस से की लव गिल को काश्वी की माफी दिखाने की मांग

गौहर खान ने बिग बॉस से गुजारिश की है कि वे लव गिल को काश्वी द्वारा मांगी गई माफी भी दिखा दें। उन्होंने कहा कि काश्वी द्वारा मांगी गई माफी लव गिल को इसलिए दिखाना जरूरी है, क्योंकि यह देखकर लव को अच्छा लगेगा कि बाहर कोई इतनी बड़ी बात नहीं है।

पहली बात तो ये है कि काश्वी ने सच स्वीकार कर लिया है कि उसने सारा इल्जाम लव पर डाल दिया था और दूसरी बात काजी ने बिल्कुल सही बोला है कि काश्वी ने बात करने के लिए मना नहीं किया है, बल्कि उसने मसाज और ज्यादा करीब होने के लिए मना किया है। अगर काजी और लव बातें करना बंद कर देंगे तो लोगों और गलत लगेगा।

काश्वी को गलत नहीं बोलने की कही बात

उन्होंने कहा कि लोग बातें बनाएंगे कि अगर बात नहीं कर रहे हैं तो कैसे भाई-बहन है। दोनों की नीयत ठीक नहीं है। दोनों एक दूसरे को भाई बहन बोलते हैं तो बात कीजिए कोई दिक्कत नहीं है।

अभिनेत्री ने काश्वी का समर्थन करते हुए कहा कि प्लीज काश्वी को भी गलत मत बोलिए और न ही लव और स्काउट को गलत बोलें, क्योंकि कभी-कभी हमें घर के माहौल में ज्यादा बातें समझ आती नहीं हैं और मुझे लगता है कि स्काउट और लव को थोड़ा समय देना चाहिए और काजी आपका धन्यवाद, आपने इस बात को ठीक से समझाया।

Navbharat Live
navbharatlive.com