- Hindi News »
- Entertainment »
- Tabus Sister Farah Naaz Was Dara Singhs Daughter In Law Divorce Happened After 6 Years Of Marriage Vindu Told Reason For Separation
तब्बू की बहन फराह नाज थी दारा सिंह की बहू, शादी के 6 साल बाद हुआ तलाक, विंदु ने बताया अगल होने का कारण
फराह नाज ने 80 के दशक में बॉलीवुड में कदम रखा था। उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 1985 में रिलीज हुई फिल्म फासले से की थी। फराह नाज का जन्म 9 दिसंबर 1968 को हुआ था। आज वे अपना 55वां जन्मदिन मना रही हैं।
- Written By: अदिति भंडारी

फराह नाज(सौ. सोशल मीडिया)
मुंबई: तब्बू की बहन फराह नाज अपने समय की मशहूर एक्ट्रेस रही हैं। उन्होंने अपनी एक्टिंग से अच्छी पहचान बनाई है। फिल्मों के साथ-साथ उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ से भी काफी सुर्खियां बटोरी हैं। फराह ने अपने करियर के पीक समय में दारा सिंह के बेटे विंदु सिंह से शादी कर ली थी, जिसके बाद वे बॉलीवुड से गायब हो गईं। आज फराह नाज अपना 55वां जन्मदिन मना रही हैं। आइए जानते हैं उनके बारे में-
फराह नाज ने 80 के दशक में बॉलीवुड में कदम रखा था। उस समय में वे अपनी खूबसूरती और फिल्मों के लिए चर्चा में थीं। फराह नाज का जन्म 9 दिसंबर 1968 को हुआ था।
फिल्मी करियर की शुरुआत
फराह ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 17 साल की उम्र से की थी। उन्होंने 1985 में रिलीज हुई फिल्म फासले से बॉलीवुड में कदम रखा। फराह का फिल्मी करियर ज्यादा बड़ा नहीं रहा, पर फिर भी वह चर्चा में रहीं। फासले के बाद वे वीरु दादा, ईमानदार, हमारा खानदान, वो फिर आएगी और नकाब में नजर आईं।
सम्बंधित ख़बरें
वर्धा में गर्मी का 30 साल का रिकॉर्ड टूटा, तापमान 46.6 डिग्री के पार; धाम प्रकल्प में जलस्तर गिरने से संकट
बंगाल में वोटिंग खत्म होते ही I-PAC डायरेक्टर को मिली बेल, मनी लॉन्ड्रिंग केस में ED ने किया था गिरफ्तार
पवन खेड़ा को भारी पड़ी 3 पासपोर्ट वाली टिप्पणी! गिरफ्तारी की तलवार लटकी, SC ने सुरक्षित रखा फैसला तो छलका दर्द
विदर्भ के खिलाड़ियों को बड़ा मंच, नागपुर की लीग से आईपीएल तक, VPL बना नया प्लेटफॉर्म
फराह की विंदु दारा से मुलाकात
1990 के दशक में एक फिल्म के सेट पर फराह नाज की पहली मुलाकात विंदु दारा सिंह से हुई थी। दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया, जिसके बाद उन्होंने डेटिंग शुरू कर दी। विंदु और फराह ने 1996 में शादी कर ली। प्यार में डूबे इस जोड़े ने 1997 में अपने पहले बच्चे, फतेह का स्वागत किया। जल्द ही, उनके विवाह में आपसी मतभेदों के कारण दरार आने लगी। 2002 तक विंदु और फराह अलग हो गए थे। विंदु को जल्द ही फिर से प्यार हो गया। मॉडल-कम-उद्यमी दीना उमरोवा से 2005 में उन्होंने शादी कर ली।
एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
विंदु दारा सिंह ने अपनी पहली पत्नी फराह नाज़ के बारे में जानकारी दी और ई-टाइम्स को दिए गए इंटरव्यू में पहली बार तलाक की वजह बताई। विंदु ने बताया कि फराह से तलाक के पीछे एक से ज़्यादा वजहें थीं, उन्होंने हालात की तुलना कुकर से की। अभिनेता ने खुलासा किया था कि समय के साथ उनके वैवाहिक जीवन में झगड़े और बहसें बढ़ती गईं, जिसके चलते उन्होंने शादी को आगे नहीं बढ़ाने का फैसला किया। हालाँकि, उन्होंने भरोसा जताया था कि मुश्किल समय में वे दोस्त बनकर एक-दूसरे का साथ देंगे।
फराह नाज की दूसरी शादी
सिख एक्टर विंदु दारा सिंह से तलाक के बाद फराह नाज ने साल 2003 में सुमित सहगल से दूसरी शादी की। फराह की गिनती कभी बॉलीवुड की चर्चित और खूबसूरत अदाकाराओं में होती थी। हालांकि अब उनका लुक काफी बदल चुका है। फराह नाज बॉलीवुड से तो दूर चली गईं, पर वे अभी भी सोशल मीडिया में उतनी ही एक्टिव रहती हैं।
Tabus sister farah naaz was dara singhs daughter in law divorce happened after 6 years of marriage vindu told reason for separation
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
वर्धा में गर्मी का 30 साल का रिकॉर्ड टूटा, तापमान 46.6 डिग्री के पार; धाम प्रकल्प में जलस्तर गिरने से संकट
Apr 30, 2026 | 03:22 PMबंगाल में वोटिंग खत्म होते ही I-PAC डायरेक्टर को मिली बेल, मनी लॉन्ड्रिंग केस में ED ने किया था गिरफ्तार
Apr 30, 2026 | 03:18 PMपवन खेड़ा को भारी पड़ी 3 पासपोर्ट वाली टिप्पणी! गिरफ्तारी की तलवार लटकी, SC ने सुरक्षित रखा फैसला तो छलका दर्द
Apr 30, 2026 | 03:15 PMविदर्भ के खिलाड़ियों को बड़ा मंच, नागपुर की लीग से आईपीएल तक, VPL बना नया प्लेटफॉर्म
Apr 30, 2026 | 03:15 PMUS Marines पर साइबर हमला, ईरान से जुड़े ग्रुप ने 2300 से अधिक सैनिकों का डेटा किया लीक; दी गई मौत की धमकी!
Apr 30, 2026 | 03:05 PMडीपी रोड अतिक्रमण केस: कोर्ट आदेश की अनदेखी, नागपुर में अवमानना याचिका दाखिल
Apr 30, 2026 | 03:03 PMAMU में ‘3 Idiots’ स्टाइल स्पीच से छाया अफ्रीकी छात्र, हिंदी में भाषण सुन झूम उठे स्टूडेंट्स
Apr 30, 2026 | 03:03 PMवीडियो गैलरी

Exit Poll Analysis: सच या महज अंदाजा? जानें 2004 में कैसे फेल हुए थे सारे सर्वे और क्या है इतिहास, देखें VIDEO
Apr 29, 2026 | 11:29 PM
उपराष्ट्रपति वेंस को पेंटागन पर शक, क्या राष्ट्रपति ट्रंप को अंधेरे में रख रही है अमेरिकी सेना? देखें VIDEO
Apr 29, 2026 | 11:27 PM
‘दिल्ली के सामने नहीं झुकेगा बंगाल’, मतदान के बाद अभिषेक बनर्जी ने BJP को दी खुली चुनौती- VIDEO
Apr 29, 2026 | 10:02 PM
Saayoni Ghosh: ग्लैमर की दुनिया से सियासत के शिखर तक, कैसे बनीं ममता बनर्जी की ‘फायरब्रांड’ नेता? VIDEO
Apr 29, 2026 | 09:50 PM
‘राजा हम शर्मिंदा हैं, तेरा कातिल…’, सोनम रघुवंशी को जमानत मिलने पर छलका भाई का दर्द, देखें VIDEO
Apr 29, 2026 | 08:13 PM
झांसी नगर निगम में हाई वोल्टेज ड्रामा; पार्षद ने अधिकारी को थमाया बादाम का पैकेट, देखें VIDEO
Apr 28, 2026 | 11:21 PM










