Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

तब्बू ने नाम बदलकर हासिल की थी कामयाबी, फिल्मों में आने से पहले बदल दी थी पहचान

बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस तब्बू का जन्म 4 नवंबर 1971 को हैदराबाद में हुआ था। तब्बू 4 नवंबर को अपना 53वां जन्मदिन मना रही है। जब एक्ट्रेस छोटी थी तभी उनकी मां रिजवाना और पिता जमाल हाशमी का तलाक हो गया था।

  • Written By: सोनाली झा
Updated On: Nov 04, 2024 | 06:00 AM

तब्बू (सौजन्य: सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस तब्बू का जन्म 4 नवंबर 1971 को हैदराबाद में हुआ था। तब्बू 4 नवंबर को अपना 53वां जन्मदिन मना रही है। जब एक्ट्रेस छोटी थी तभी उनकी मां रिजवाना और पिता जमाल हाशमी का तलाक हो गया था। तब्बू की मां एक स्कूल-शिक्षक थीं। तब्बू शबाना आजमी, तन्वी आजमी और बाबा आजमी की भतीजी और अभिनेत्री फराह नाज की छोटी बहन हैं।

तब्बू ने अपनी स्कूल की पढ़ाई हैदराबाद के सेंट एन्स हाई स्कूल से की। उसके बाद एक्ट्रेस साल 1983 में तब्बू मुंबई आ गईं। उन्होंने मुंबई के सेंट जेवियर्स कॉलेज से अपने पूरी पढ़ाई की। पढ़ाई ख़त्म होते है एक्ट्रेस ने बॉलीवुड में कदम रखा। तब्बू ने अपनी करियर की शुरुआत फिल्म ‘हम नौजवान’ से की। एक्ट्रेस का पूरा नाम तबस्सुम फातिमा हाशमी है, लेकिन उनकी पॉपुलैरिटी मंच के नाम तब्बू से है।

ये भी पढ़ें- ‘भूल भुलैया 3’ और ‘सिंघम अगेन’ के बीच कांटे की टक्कर

सम्बंधित ख़बरें

शबाना आजमी और तब्बू का दिखा खास बॉन्ड, मौसी-भतीजी की भावुक तस्वीर ने जीता फैंस का दिल

8 साल में बनी पहली फिल्म हुई फ्लॉप, फिर अजय देवगन संग चमकी किस्मत, जानें एक्ट्रेस के अनसुने किस्से

तब्बू निभाएंगी खलनायिका का किरदार! विजय सेतुपति के साथ दिखेंगी स्क्रीन पर

तब्बू संग इंटिमेट सीन पर ईशान खट्टर ने की बात, बोले- मैं कभी नर्वस नहीं हुआ

तब्बू को उनका पहला बड़ा ब्रेक फिल्म प्रेम से मिला था। इस फिल्म को रिलीज होने में 8 साल लग गए थे। इस फिल्म में तब्बू के साथ संजय कपूर लीड रोल में थे। फिर तब्बू ने 1994 में फिल्म विजयपथ की। इस फिल्म में तब्बू अजय देवगन के साथ नजर आई। इस फिल्म के लिए एक्ट्रेस को फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ एक्ट्रेस का डेब्यू पुरस्कार भी मिला।

तब्बू हिंदी फिल्मों के साथ-साथ तेलुगु और तमिल भाषा की फिल्मों में भी काम करती हैं। वह अब तक कई पुरस्कारों को हासिल कर चुकी हैं, जिसमें सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए दो राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और छह फिल्मफेयर पुरस्कार शामिल हैं, इसके साथ ही साल 2011 में, भारत सरकार ने उन्हें देश के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म श्री से सम्मानित किया। तब्बू ‘हम नौजवान’, तेलुगु फिल्म ‘कुली नंबर 1’, ‘विजयपथ’, ‘बीवी नंबर 1’, ‘हम साथ-साथ हैं’, ‘साजन चले ससुराल’, ‘दृश्यम’, ‘विरासत’, ‘गोलमाल अगेन’ और ‘भूल भुलैया 2’ जैसी फिल्मों में अभिनय कर चुकी है।

ये भी पढ़ें- पृथ्वीराज कपूर ने 24 साल की उम्र में निभाई थी जवानी से लेकर बुढ़ापे तक की भूमिका

Tabu achieved success by changing her name her identity before entering films

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 04, 2024 | 06:00 AM

Topics:  

  • Tabu

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.