38 की उम्र में बबीता जी करेंगी फॉरेनर से शादी! कोरियन एक्टर पर है क्रश, विदेशी पति की शर्तों का किया खुलासा
Munmun Dutta Interview: मुनमुन दत्ता ने रणवीर इलाहाबादिया के पॉडकास्ट में अपनी लव लाइफ, शादी की प्लानिंग और फॉरेनर बॉयफ्रेंड को लेकर पहली बार खुलकर बातें की। तो चलिए जानते हैं क्या कहा।
- Written By: स्नेहा मौर्या
मुनमुन दत्ता (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Munmun Dutta On Her Wedding: टीवी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ की बबीता जी यानी मुनमुन दत्ता अपनी एक्टिंग और अंदाज से घर-घर लोकप्रिय हो गई हैं। शो में उनका किरदार इतना पसंद किया गया कि फैंस उन्हें शो का फेवरेट मानते हैं। लेकिन मुनमुन अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर बहुत कम मीडिया और अफवाहों पर रिएक्ट करती हैं। इसी बीच हाल ही में उन्होंने रणवीर इलाहाबादिया के पॉडकास्ट में अपनी निजी जिंदगी और शादी पर पहली बार खुलकर बातें की।
कैसा लड़का तलाश रहीं बबीता जी?
दरअसल, पॉडकास्ट में मुनमुन से पूछा गया कि क्या वे शादी करना चाहती हैं। इस पर उन्होंने कहा कि उन्हें प्यार पसंद है, लेकिन अभी तक शादी के लिए उन्होंने कोई फैसला नहीं लिया है। उनका कहना था कि अगर उनकी किस्मत में शादी लिखी है, तो यह जरूर होगी। मुनमुन खुद को ऐसी लड़की मानती हैं जो शादी के पीछे भागती नहीं।
उन्होंने यह भी बताया कि बचपन से उनका कभी सपना नहीं रहा कि उनका पति कैसा होना चाहिए या शादी कैसी होनी चाहिए। मुनमुन ने लड़कों के लिए अपनी प्राथमिकताएं भी साझा कीं। उनका कहना था कि लड़का गुड लुकिंग, होशियार, कम्युनिकेशन स्किल्स वाला और फाइनेंशियल रूप से मजबूत होना चाहिए।
सम्बंधित ख़बरें
इंडियन आइडल 16 का खिताब ज्योतिर्मयी नायक के नाम, कैंसर मरीजों को म्यूजिक थेरेपी देने वाली सिंगर ने रचा इतिहास
लंकेश के किरदार में ढलने के लिए यश ने किया खास अभ्यास, बोले- शिव के गीत सुनकर ही मिलता था सही भाव
‘जन नायकन’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, ओपनिंग वीकेंड में 100 करोड़ क्लब में एंट्री, कई फिल्मों को छोड़ा पीछे
सिर्फ लव स्टोरी नहीं, हीलिंग और भरोसे की मिसाल बनी ‘डियर कॉमरेड’, 7 साल बाद भी याद किए जा रहे ये यादगार सीन
ये भी पढे़ं- ‘धुरंधर 2’ फैंस के लिए खुशखबरी! मार्च में सिनेमाघरों में मचाएगी तहलका, डायरेक्टर आदित्य धर ने किया कन्फर्म
बबीता जी का कोरियन एक्टर्स पर है क्रश
मुनमुन ने यह भी कहा कि आजकल उन्हें कोरियन एक्टर्स बहुत पसंद आ रहे हैं और उनका क्रश उनके ऊपर है। साथ ही जब उनसे पूछा गया कि क्या वे किसी विदेशी लड़के से शादी करेंगी, तो उन्होंने हाँ में जवाब दिया। उनका कहना था कि विदेशी पुरुषों के साथ उनकी बॉन्डिंग अच्छी होती है। विदेश में जन्मे और ट्रैवल करते हुए पलने वाले लोग महिलाओं के साथ ज्यादा सलीके से पेश आते हैं और उनकी सोच व्यापक होती है।
मुनमुन दत्ता ने साफ किया कि वह किसी भारतीय पुरुष को गलत नहीं मानती। उनके अच्छे दोस्त भी हैं जो महिलाओं का सम्मान करते हैं। लेकिन हर व्यक्ति वैसा नहीं होता, इसलिए कभी-कभी विदेशी पुरुषों की सोच उन्हें अधिक आकर्षक लगती है। इस इंटरव्यू में मुनमुन ने अपनी प्यार और शादी की सोच को बेहद ईमानदारी से साझा किया, जिससे फैंस उनकी पर्सनलिटी और भी पसंद कर रहे हैं।
