तापसी पन्नू ने खत्म की ‘वो लड़की है कहां’ फिल्म की शूटिंग, प्रतीक गांधी के साथ शेयर करेंगी स्क्रीन
- Written By: उज्वला धारपवार
मुंबई: तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) इस समय बॉलीवुड की सबसे व्यस्त अभिनेत्रियों में से एक हैं। वह बैक टू बैक शूटिंग कर रही हैं और अपनी सभी फिल्में पूरी कर रही हैं। उनकी हालिया रिलीज ‘लूप लपेटा’ (Loop Lapeta जर्मन फिल्म ‘रन लोला रन’ की आधिकारिक रीमेक थी, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था। इस फिल्म का आकाश भाटिया (Akash Bhatia) ने किया था। इसमें ताहिर राज भसीन (Tahir Raj Bhasin) भी अहम मु भूमिका में नजर आए थे। फिल्म 4 फरवरी को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई थी।
सम्बंधित ख़बरें
तापसी पन्नू के बर्थडे पर जानिए उनके सबसे दमदार किरदार, जिन्होंने बदली बॉलीवुड की सोच
सॉफ्टवेयर इंजीनियर से बॉलीवुड स्टार तक, कोडिंग छोड़ फिल्मों में बनाई पहचान, जानें तापसी पन्नू के अनसुने किस्से
‘मिर्जापुर: द मूवी’ का भौकाल देखने के लिए हो जाइए तैयार, इस दिन रिलीज होगा ट्रेलर
‘शादी कर लो…’ राघव जुयाल को मिला अनोखा प्रपोजल, इंटरव्यू में सुनाया दिलचस्प किस्सा
‘लूप लपेटा’ रिलीज के बाद अब तापसी पन्नू ने कुछ तस्वीरें पोस्ट कर आगामी रिलीज होने वाली फिल्म ‘वो लड़की है कहां’ (Woh Ladki Hai Kahaan) को लेकर अपडेट दिया है। अदाकारा ने बताया कि फिल्म की शूटिंग खत्म हो गई है। तापसी ने ब्लैक एंड व्हाइट में कुछ बिहाइंड द सीन तस्वीरें साझा करते हुए लिखा- ‘एक अच्छा यह अभी तक एक और रैप है! मैं यह बता नहीं सकती कि यह फिल्म मेरे और मेरी फिल्मोग्राफी के लिए कितनी महत्वपूर्ण थी।’ तापसी ने फिल्म में निभाए अपने किरदार का नाम ‘कोमल शर्मा’ भी बताया है। फिल्म के विवरण के बारे में बात करते हुए तापसी ने बताया कि, यह अरशद सईद द्वारा अभिनीत है और इसमें प्रतीक गांधी भी मुख्य भूमिका में हैं। जैसा कि बताया गया है कि फिल्म ‘वो लड़की है कहां’ एक कॉमेडी-ड्रामा है।
