Swara Bhasker: स्वरा भास्कर ने 'मरा हुआ समाज' पर दी सफाई, लोगों की आहत भावनाओं पर जताया खेद

Swara Bhasker Clarification: स्वरा भास्कर ने फिल्म छावा को लेकर किए गए ट्वीट पर अब सफाई दी है और बताया है कि वह अपने इतिहास का सम्मान करती हैं।
Swara Bhasker Clarification on Brain dead Society Post
स्वरा भास्कर ने 'मरा हुआ समाज' पर दी सफाई, लोगों की आहत भावनाओं पर जताया खेद
Published on: 
Updated on: 

Swara Bhasker on Brain Dead Society: स्वरा भास्कर ने बीते दिनों एक ट्वीट किया था जिसमें उन्होंने विक्की कौशल की फिल्म छावा के सीन पर दर्शकों की आ रही प्रतिक्रियाओं पर सवाल उठाया था। 19 फरवरी को किए गए ट्वीट में स्वरा भास्कर ने सवाल पूछा था फिल्म में हुई काल्पनिक यातनाओं पर लोगों का यह क्रोध क्या महाकुंभ में हुई भगदड़ के दौरान शवों के साथ हुए दुर्व्यवहार जितना ही है। अब इस मामले पर उन्होंने सफाई दी है। उन्होंने कहा है कि अपनी गलतियों को छिपाने के लिए अतीत के गौरव का गलत इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए।

21 फरवरी को एक और ट्वीट करते हुए उन्होंने लिखा है, मेरे ट्वीट ने बहुत बहस और गलतफहमियां पैदा की। बिना किसी संदेह के मैं छत्रपति शिवाजी महाराज की बहादुर विरासत और योगदान का सम्मान करती हूं। खासकर सामाजिक न्याय और महिलाओं के सम्मान के प्रति उनके विचारों का। मेरा सीमित तर्क यह है कि इतिहास का महिमामंडल करना अच्छी बात है लेकिन अपनी मौजूदा गलतियों और विफलताओं को छुपाने के लिए अतीत के गौरव का दुरुपयोग नहीं किया जाना चाहिए।

स्वरा भास्कर ने आगे लिखा की ऐतिहासिक घटनाओं का इस्तेमाल हमेशा समाज के लोगों को एकजुट करने के लिए किया जाना चाहिए उनको बांटने के लिए नहीं। उन्होंने यह भी कहा कि मेरे पिछले ट्वीट से अगर किसी की भावनाएं आहत हुई, तो मुझे उसके लिए खेद है। स्वरा भास्कर हमेशा ही अपने बेबाक बयानों के लिए पहचानी जाती हैं। उनके विचारों की वजह से ही उन्हें बॉलीवुड से भी दूर कर दिया गया है, खुद उन्होंने ही ये बात कही है, लेकिन उसके बावजूद उन्होंने सामाजिक मुद्दों पर खुलकर बयान रखना नहीं छोड़ा है और यही कारण है कि वह हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com