सुष्मिता सेन का हो गया पैचअप, दिवाली पार्टी में रोहमन शॉल के साथ आई नजर
- Written By: सुनीता पांडे
मुंबई: मुंबई के मौसम और सुष्मिता सेन की लव लाइफ को लेकर किसी तरह की भविष्यवाणी संभव ही नहीं है। सुष्मिता कब किससे रिश्ता जोड़ ले और कब तोड़ ले कहना मुश्किल है। रमेश तौरानी की दीवाली पार्टी में सुष्मिता अपने एक्स बॉयफ्रेंड रोहन शॉल के साथ नज़र आई। जिसके साथ उनका कुछ दिनों पहले ब्रेकअप हो गया था। उनकी साथ में फोटोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।
वैसे अपने एक्स के साथ नजर आना बॉलीवुड में कोई बड़ी बात तो नहीं है। लेकिन सुष्मिता और रोहमन जिस तरह एक-दूसरे के करीब नजर आए, उससे कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों का पैचअप हो चुका है।
सम्बंधित ख़बरें
ऐश्वर्या राय को हराकर मिस इंडिया बनीं Sushmita Sen, 32 साल बाद याद किया जिंदगी का खास पल
21 मई का इतिहास: क्या आप जानते हैं? भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी हत्याकांड व सुष्मिता सेन की जीत
Sushmita Sen Birthday: तीन बार शादी के करीब आईं सुष्मिता सेन, फिर भी कभी नहीं बनीं दुल्हन
हार्ट सर्जरी के दौरान होश में थी सुष्मिता सेन, बोलीं- ‘बेटियों की सता रही थी चिंता’
बता दें कि सुष्मिता सेन हाल ही में ‘आर्या’ के सीजन 3 में नजर आईं हैं। पिछले दो सीजन की तरह इस सीजन में भी सुष्मिता ने अपनी एक्टिंग से सभी का दिल जीत लिया है। इससे पहले वो ‘ताली’ में नजर आईं थीं। इसमें उन्होंने एक ट्रांसजेंडर का किरदार निभाया था। फिल्म में उनकी एक्टिंग को काफी सराहा गया।
