'हमारी शादी परफेक्ट नहीं है', बयान के बीच सूर्या-ज्योतिका की दोबारा शादी का वीडियो हुआ वायरल

Suriya Jyothika Marriage: साउथ सिनेमा की फेमस जोड़ी सूर्या और ज्योतिका ने अपनी शादी के 20 साल पूरे होने पर फिर से कसमें खाई हैं। चर्च में भावुक समारोह का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
Suriya Jyothika 20 Years Marriage
सूर्या और ज्योतिका (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Suriya Jyothika 20 Years Marriage: साउथ सिनेमा के दिग्गज अभिनेता सूर्या और एक्ट्रेस ज्योतिका अपनी पर्सनल लाइफ और मजबूत रिश्ते को लेकर अक्सर चर्चा में बने रहते हैं। शादी के 2 दशक बीत जाने के बाद भी इस जोड़ी का प्यार और एक-दूसरे के प्रति सम्मान फैंस के लिए एक मिसाल है।

हाल ही में दोनों ने अपनी शादी की 20वीं सालगिरह के मौके पर एक बार फिर शादी की कसमें दोहराई हैं। एक चर्च में आयोजित हुए इस बेहद खास और अंतरंग समारोह में परिवार के बेहद करीबी लोग शामिल हुए। इस दौरान ज्योतिका को सफेद ब्राइडल गाउन में देखकर सूर्या काफी भावुक नजर आए, जिसकी तस्वीरें और वीडियो अब हर तरफ छा गए हैं।

ब्राइडल लुक में छाईं एक्ट्रेस ज्योतिका

इस खास मौके के लिए ज्योतिका ने बेहद खूबसूरत सफेद रंग का ब्राइडल गाउन चुना था, जबकि सूर्या सफेद सूट जैकेट और काले ट्राउजर में काफी हैंडसम लग रहे थे। जैसे ही ज्योतिका चर्च में एंटर करती हैं, सूर्या अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख पाते और उनकी आंखों में खुशी के आंसू छलक आते हैं।

इस भावुक पल में सूर्या के भाई और एक्टर कार्थी भी वहां मौजूद रहकर अपने भाई को संभालते दिखे। दोनों ने एक-दूसरे को अंगूठी पहनाई और जीवन भर साथ निभाने के वादे को नए सिरे से दोहराया।

ज्योतिका का पोस्ट किया भावुक पोस्ट

शादी समारोह की झलकियां शेयर करते हुए ज्योतिका ने एक लंबा और बेहद मार्मिक नोट लिखा। उन्होंने लिखा कि यह किसी परफेक्ट शादी का जश्न नहीं है, बल्कि कमियों, समझौतों, समझदारी और एक-दूसरे से निस्वार्थ प्रेम का त्योहार है।

एक्ट्रेस ज्योतिका ने अपने पति सूर्या को एक बेहतरीन साथी, दोस्त और बच्चों का जिम्मेदार पिता बताते हुए जीवन के इस नए पड़ाव के लिए आभार जताया। उन्होंने कहा कि एक-दूसरे की कमियों को स्वीकार करते हुए साथ आगे बढ़ना ही सच्चे रिश्ते की पहचान है।

Suriya Jyothika 20 Years Marriage
स्टिक के सहारे जहीर को चलता देख यूजर्स ने किए मजेदार कमेंट्स, सोनाक्षी सिन्हा की बात ने खींचा सबका ध्यान

परिवार की मौजूदगी ने बनाया पल को बेहद यादगार

इस खास दिन पर कपल के बच्चे दीया और देव भी माता-पिता के इस खास जश्न का हिस्सा बने। चर्च से बाहर निकलते समय वहां मौजूद सभी रिश्तेदारों और दोस्तों ने कपल पर फूलों की बारिश कर उन्हें बधाइयां दीं।

सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के बाद से ही फिल्म इंडस्ट्री की हस्तियां और फैंस लगातार इस जोड़ी को अपनी बधाइयां दे रहे हैं। 1999 में पहली बार एक साथ स्क्रीन शेयर करने वाले एक्टर सूर्या और ज्योतिका का यह अंदाज एक बार फिर साबित करता है कि उनका प्यार वक्त के साथ और भी गहरा होता जा रहा है।