Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

उच्चतम न्यायालय अमिताभ बच्चन अभिनीत फिल्म ‘झुंड’ संबंधी याचिका पर करेगा सुनवाई

  • Written By: संदीप पांडे
Updated On: May 04, 2022 | 11:46 PM

Photo- Instagram

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई : उच्चतम न्यायालय (Supreme Court) तेलंगाना (Telangana) उच्च न्यायालय के उस आदेश (Order) को चुनौती (Challenge) देने वाली याचिका (Petition) पर बृहस्पतिवार को सुनवाई के लिए सहमत हो गया जिसमें अमिताभ बच्चन अभिनीत हिंदी फिल्म ‘झुंड’ को ओवर द टॉप ओटीटी मंच पर छह मई को रिलीज किए जाने पर रोक लगा दी गई है। प्रधान न्यायाधीश एन. वी. रमण और न्यायमूर्ति कृष्ण मुरारी तथा न्यायमूर्ति हिमा कोहली की पीठ ने उन दलीलों पर गौर दिया कि फिल्म पहले ही चार मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अब रिलीज होने वाली है तथा उच्च न्यायालय का यथास्थिति कायम रखने का आदेश बीच में आ रहा है।

वरिष्ठ अधिवक्ता सी. ए. सुंदरम ने कहा, ‘ओटीटी रिलीज की तारीख मार्च में ही घोषित कर दी गई थी और शुक्रवार को तेलंगाना उच्च न्यायालय द्वारा एक-पंक्ति का आदेश पारित किया गया था।’ उन्होंने कहा कि फिल्म को चुनौती देने वाली याचिका पहले ही खारिज कर दी गई थी। प्रधान न्यायाधीश ने कहा, ‘हम कल इसे सूचीबद्ध करेंगे।’

उच्च न्यायालय ने 29 अप्रैल को हैदराबाद के फिल्म निर्माता नंदी चिन्नी कुमार की याचिका पर पारित अपने अंतरिम आदेश में ओटीटी मंच पर फिल्म की रिलीज के संबंध में यथास्थिति का आदेश दिया और सुनवाई की अगली तारीख नौ जून तय की। याचिका में ‘झुंड’ के निर्माताओं पर कॉपीराइट उल्लंघन का आरोप लगाया गया है। ‘झुंड’ गैरसरकारी संगठन (एनजीओ) ‘स्लम सॉकर’ के संस्थापक विजय बरसे के जीवन पर आधारित है। (एजेंसी)

सम्बंधित ख़बरें

जेल में बंद अब्बास अंसारी को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने सुरक्षित रखी विधायकी; हाईकोर्ट के आदेश को दी चुनौती

Samay Raina के अमिताभ बच्चन पर जोक से मचा विवाद, एजाज खान ने लगाई फटकार, बोले- इज्जत से चलना सीखो

महाभियोग से पहले जस्टिस यशवंत वर्मा का इस्तीफा, कैश कांड के बाद हुआ था ट्रांसफर

मंदिरों के प्रसाद में शराब पर रोक नहीं, सबरीमाला केस में सरकार का बड़ा तर्क; धर्म और परंपरा पर छिड़ी नई बहस

Supreme court to hear plea regarding amitabh bachchan starrer jhund

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 04, 2022 | 09:35 PM

Topics:  

  • Amitabh Bachchan
  • Supreme Court
  • Vijay Barse

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.